Valentine Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Valentine Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 फ़रवरी 2016

Happy Valentine's Day

प्यार दीवाना होता है.

वेलेंटाइन डे प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, प्यार के परवानों के दिन की, वेलेंटाइन-डे की..। प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए अलग ही अहमियत रखता है।
14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर ही होती है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है।

बुधवार, 12 फ़रवरी 2014

लग जा गले..

     
वेलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी हग डे। हग प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। गले लगने से प्यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है। आप फिलहाल तो अपने वेलेंटाइन के साथ इस दिन को मनाने की तैयारियों में व्यस्त होंगे। फिर आज क्यों न अपने वेलेंटाइन को प्यार से गले लगाकर कल के प्यार के लिए तैयार किया जाए। लग जा गले..

फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में बताया गया कि पहले आई कांटैक्ट बनाएं और थोड़ा मुस्कुराएं फिर हग करें। यह एक खुशनुमा अहसास है।
ध्यान रखें कि हग न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा ढीला। ब्लड प्रेशर पर भी इससे फर्क पड़ता है।
कोशिश करें कि हग थोड़ा लंबा हो। इससे आपको आराम महसूस होता है। वैज्ञानिक कारणों में जादू की झप्पी द्वारा शारीरिक हलचल और तनाव को कम करना भी काफी महत्त्वपूर्ण है। फिर देर किस बात की, अब जादू की झप्पी दे डालिए।
हग करें क्योंकि.. . . . . . . हग सिर्फ प्यार को बढ़ाता ही नहीं है बल्कि आपके ब्लड प्रेशर को भी मेन्टेन रखता है।
अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गले लगने से वो कम भी हो सकता है। गले लगाने से न सिर्फ प्रेम का अहसास मजबूत होता है बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। गले लगाने से मन से डर और परेशानी जैसे विकार दूर होते हैं और व्यक्ति के अंदर मुश्किलों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। कनाडा, जर्मनी, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में 21 जनवरी को नेशनल हग डे भी मनाया जाता है। है ना बहुत महत्त्वपूर्ण है जिंदगी में हग।
जिंदगी रहे या फिर मौत हो नसीब मेरे तो दोनों जहां तेरी बाहों में हैं।
वाकई प्यार करने वालों के तो दोनों जहां उनके दिलवर की बाहें हैं फिर चाहे जिंदगी रहे या फिर मौत आए किसे फिक्र होगी।
क्योंकि बिछड़ने का तो सवाल ही नहीं है। इसलिए सारे गिले-शिकवों को भुलाकर इस दिन गले लगिये।
बस इक उम्मीद है तुझ को गले लगाऊं कभी ..कि वह एहसास मुङो फिर कहीं मिला भी नहीं।
मै कैसे दिखलाऊं तुझको दिल की सच्चाई एक अरसे से तू गले मिला ही नहीं।
झप्पी में ऐसा ही जादू होता है कि बेगाना भी एक पल में अपना बन जाता है और अपना दिल के और करीब आ जाता है। गम हो या खुशी, सफलता हो या हार, हम अपने सारे भावनाओं को जाहिर करने के लिए हग का सहारा लेते ही हैं। कोई अपना अगर प्यार से गले लगा ले तो सारे गम दूर हो जाते हैं और खुशी चौगुनी हो जाती है। ऐसा ही जादू होता है इस जादू की झप्पी में।

सोमवार, 10 फ़रवरी 2014

टेडी में है प्यार का खजाना



दोस्तों! हम वेलेंटाइन वीक मना रहे हैं और आज है इस वीक का चौथा दिन यानी कि टेडी डे। आजकल टेडी टीन एजर्स में बहुत पसंद किया जाता है खासतौर पर लड़कियों को यह बेहद पसंद आता है। जब प्यार नया-नया हो तो याद और भी सताती है। ऐसे में एक प्यारा सा टेडी या खिलौना आपके होने के अहसास को साथी तक पहुंचाने का एक अच्छा साधन हो सकता है। इसलिए गर्लफ्रेंड को खुश करना हो तो टेडीबीयर बेस्ट गिफ्ट हो सकता है या फिर अपना हाल-ए-दिल बयां करना हो तब भी यह बड़े काम की चीज साबित हो सकता है, 10 फरवरी को टेडी-डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी एक दूसरे को टेडी या कोई सुंदर का खिलौना देते हैं जो उनकी गैर-मौजूदगी में भी उनके होने का अहसास दिलाता है। जरूरी नहीं आप हमेशा अपने प्यार के साथ रहो, लेकिन आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका एहसास दिला सकता है एक प्यारा सा टेडी। यह दिन महिलाओं के लिए खासा उत्साहजनक होता है। इस दिन आप अपने साथी को एक बेहतरीन सा स्टफ टेडी या दिल की शेप का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आजकल बाजार में ऐसे ढेरों खिलौने मौजूद हैं जो दिल को बहुत भाते हैं जैसे दिल की शेप का तकिया या स्टफ हर्ट, टेडी, प्यार का पैगाम देता टेडी आदि। आप भी ऐसा ही कोई गिफ्ट खरीदिए और अपने साथी को दीजिए ताकि आपके ना होने पर वह उस टेडी से अपने दिल की बातें शेयर कर सके।

रविवार, 9 फ़रवरी 2014

कुछ चॉकलेटी हो जाए


                     

हैप्पी चॉकलेट डे..वेलेंटाइन वीक का तीसरा और रिश्तों में मिठास घोलने का डे यानी चॉकलेट डे। एक स्वीट डिश के रूप में तो चॉकलेट मशहूर है ही लेकिन जब बात आती है इजहार-ए-मोहब्बत की तो चॉकलेट की महत्ता और बढ़ जाती है। प्यार के इजहार के साथ-साथ कई अनेक मर्जो की दवा है चॉकलेट। प्यार का इजहार करना हो तो फूलों के साथ चॉकलेट, रूठी गर्लफ्रेंड को मनाना हो तो चॉकलेट, रोते बच्चे को हंसाना हो तो चॉकलेट, अपनों के बीच खुशियां बांटना हो तो चॉकलेट, खाने के बाद कुछ मीठा खाना हो तो चॉकलेट..देखा कितने काम की चीज है यह चॉकलेट।
तभी तो एक पूरा दिन ही चॉकलेट के नाम कर दिया गया।
हर साल 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं, जो वेलेंटाइन वीक का एक खास दिन है। इस दिन खास तौर पर प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट भेंट कर अपने दिल की बात कहते हैं।

शनिवार, 8 फ़रवरी 2014

मेरे दिल में आज क्या है तूं कहे तो मैं बता दूं.


आकाश में प्लेन के धुएं से यदि आप वाकई कुछ खास और कुछ हटकर करना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प मिलना मुश्किल है। इसके लिए आपको दो चीजों की खास आवश्यकता रहेगी।
पहली, अपने लोकल फ्लाइंग क्लब में खुद के या किसी और के माध्यम से पहचान, जिससे आपका काम आसान हो जाए। लेकिन इससे ज्यादा जरूरी और चुनौतीपूर्ण जरूरत है अच्छा-खासा बजट। यदि आप जिसे चाहते/चाहती हैं, उसके लिए असल में कुछ यादगार करना चाहते हैं और जवाब को हां बनाने की संभावना बढ़ाना चाहते हैं तो इस विकल्प पर निश्चित रूप से गौर कीजिएगा।
अखबार में विज्ञापन देकर आपके प्रेमी को यदि रोजाना अखबार पढ़ने की आदत है और वह नियमित रूप से सारे पृष्ठों पर निगाह मारते हैं तो आप इस विकल्प के बारे में सोच सकते हैं। आप अपने प्रेमी के पसंदीदा अखबार में विज्ञापन छपवाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस तरीके के कुछ पहलू हैं जो अच्छे-बुरे दोनों हो सकते हैं, यह निर्भर आपके नजरिए पर करता है कि आप उन्हें कैसा मानते हैं। पहला यह कि इससे आधी दुनिया को पता चल जाएगा कि आपके दिल की बात क्या है।
यदि आपको विश्वास है कि जवाब हां ही होगा, तो ही यह तरीका आपके लिए उचित है। दूसरा, यह तरीका कुछ लोगों को थोड़ा कम व्यक्तिगत लग सकता है, हालांकि इसे और व्यक्तिगत बनाने के लिए आप अपने प्रेमी के घर उस समय पहुंच सकते हैं जिस समय आपको पता है कि वे अखबार पढ़ते हैं। इस तरह वे आपका विज्ञापन देखेंगे और देखते ही आपको खुद के सामने पाएंगे।
फिल्म शुरू होने से पहले कैसा होगा यदि आप कोई रोमांटिक फिल्म देखने जाएं और पर्दे पर कुछ आए उससे पहले आपकी आंखों के सामने हों,आपके प्रेमी अपने दिल की बात कहते हुए और आपको अपना जीवनसाथी बनाने की बात कहते हुए!
बेहतर से बेहतर फिल्म से बढ़िया लगता है न। आप इस तरीके को अपने हिसाब से बदलकर कस्टमाइज कर सकते हैं। यदि आपका बजट बड़ा है और आप अपने दिल की बात ज्यादा लोगों के सामने नहीं कहना चाहते हैं तो आप पूरा हॉल भी बुक कर सकते हैं।
आप यदि सभी देखने वालों के सामने कहना चाहते हैं तो आप सिर्फ बीच की दो टिकटें लें और टिकट जांचने वाले व्यक्ति से निवेदन कर सकते हैं कि वह उस घड़ी टॉर्च की लाइट आप दोनों की तरफ कर दे। इससे फायदा यह होगा कि सब आपको देख पाएंगे और आपका उत्साहवर्धन निश्चित रूप से करेंगे। यह तरीका अधिक व्यक्तिगत, गहराई से सोचा हुआ और रूमानी होने का अच्छा मिश्रण है और यदि पहले जवाब हां होने की संभावना 50-50 रही हो तो इसके बाद 75-25 तो हो ही जाएगी।
रेडियो पर अपनी आवाज में क्या आप अपने दिल की बात चिल्ला-चिल्लाकर पूरी दुनिया के सामने कहना चाहते हैं और जानते हैं कि आपके प्रेमी/प्रेमिका को यह तरीका पसंद आएगा! तो यह तरीका आपके जैसे लोगों के लिए ही बना है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप जानते ही होंगे कि आपके प्रेमी का पसंदीदा रेडियो स्टेशन कौन-सा है और उस स्टेशन पर कौन-सा ऐसा शो है जो वे गलती से भी सुनना नहीं छोड़ते हैं।
बस अब उनके प्रिय रेडियो जॉकी की जगह उस दिन लेंगे आप और सारे सुनने वालों के सामने पेश होगी आपके दिल की बात। कोशिश करें कि आपका वह संदेश पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया जाए ताकि आप उस समय अपने उन खास के साथ हों जब वह संदेश रेडियो पर प्रसारित किया जाए। प्यार का इजहार करने का यह एक ऐसा तरीका है जिसमें पर्सनल टच भले ही थोड़ा कम प्रतीत हो, लेकिन यह आपके प्रेमी की पसंद-नापसंद का खयाल अच्छे से रखता है।
हॉट एयर बलून में आप यदि एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह विकल्प शत-प्रतिशत आपको भाएगा।
धरती से सैंकड़ों फुट ऊपर, बीच आकाश में प्यार का इजहार करने का अलग ही मजा है। न कोई देखने-सुनने वाले, न कोई इजहार की प्रक्रिया में बाधा डालने वाला। यह एकांत और रूमानियत का एक बढ़िया विकल्प है। यह तरीका बेहद विशेष और अनोखा होने के साथ-साथ निश्चित रूप से अविस्मरणीय साबित होगा।
आप अपने प्रेमी से यह भी कह सकते हैं कि आप उनकी जिंदगी का सफर उतना ही खास बना देंगे जितनी की वह सैर है। हालांकि इस विकल्प के कुछ दोष भी हैं। यदि आपको या आपके प्रेमी/प्रेमिका को ऊंचाइयों का भय है तो यह तरीका निश्चित रूप से आपके लिए नहीं है। दूसरा, हॉट एयर बलून हर शहर में उपलब्ध नहीं होते और इन्हें खास तौर से जुटाना थोड़ा महंगा सौदा पड़ सकता है। यदि आप इतना सब नहीं करना चाहते हैं और इस दिन को सामान्य रूप से मनाना चाहते हैं तो इस दिन अपने प्यार के साथ अच्छा-सा वक्त गुजारें और जब आप दोनों अपने-अपने घर को जाने लगें तब उनसे कह डालें अपने दिल की बात। यदि आप उनसे अपनी बात कह चुके हैं तब भी आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। आपके लिए भी यह दिन उतना ही खास है जितना कि नए प्रेमियों के लिए। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप पूरा एक दिन अपने हमदम के साथ बिता सकते हैं, उन्हें फिर एक बार प्रपोज करें और अपने प्यार के पहले दिन को फिर से जीएं। पूरे दिन आप उन्हें अलग-अलग अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज कर दीजिए उन्हें प्रपोज।
हैप्पी प्रपोज डे..! आपको तो पता ही है कि हम वैलेंटाइन सप्ताह मना रहे हैं। इस सप्ताह का दूसरा दिन है प्रपोज डे। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या फिर रोज डे पर किसी कारणवश आप उनसे अपनी बात नहीं कह पाए हैं तो यह खास दिन सिर्फ आपके लिए है। इस दिन कुछ अलग अंदाज में आप अपने दिल की बात अपने प्रिय तक पहुंचा सकते हैं। जैसे समय के साथ प्रेम की परिभाषा बदली है, ठीक उसी तरह बदलते दौर के साथ-साथ प्यार का इजहार करने के तरीके भी बदले हैं। अब गया वो जमाना जब प्रेमी एक-दूसरे को पत्र लिखकर अपने प्यार का इजहार करते थे। फेसबुक और गूगल की दुनिया में कुछ भी असंभव या दुर्गम नहीं रहा। इसी कारण आज के प्रेमी अधिक तैयार, अधिक आत्मविश्वासी और अधिक प्रयोगशील हो गए हैं। इन्हीं प्रेमियों के लिए पेश हैं प्रपोज करने के लिए कुछ खास और हटकर तरीके.. इजहार-ए- मोहब्बत का दिन 8 फरवरी: प्रपोज डे



यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper