रविवार, 2 मार्च 2014

सिगमंड फ्रायड के महान विचार

Sigmund Freud
Name
 Sigmund Freud/ सिगमंड फ्रायड
Born
6 May 1856
Freiberg in Mähren, Moravia (now part of the Czech Republic), Austrian Empire
Died
23 September 1939 (aged 83)
London, England, UK
Nationality
Austrian
Field
Psychoanalysis
Achievement
Founded the discipline of psychoanalysis. Freud is best known for his theories of the unconscious mind.
सिगमंड फ्रायड के महान विचार
Quote 1: The great question that has never been answered, and which I have not yet been able to answer, despite my thirty years of research into the feminine soul, is “What does a woman want?”
In Hindi :एक महान प्रश्न जिसका उत्तर कभी नहीं दिया गया है ,और स्त्रियों पर अपने तीस वर्षों के शोध के बावजूद जिसका उत्तर मैं नहीं दे पाया हूँ , ” एक औरत क्या चाहती है?”
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 2:Most people do not really want freedom, because freedom involves responsibility, and most people are frightened of responsibility.
In Hindi :ज्यादातर लोग वास्तव में  स्वतंत्रता नहीं चाहते,क्योंकि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी आ जाती है, और ज्यादातर लोग जिम्मेदारी से डरते हैं.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 3:If you can’t do it, give up!
In Hindi :अगर तुम नहीं कर सकते हो तो छोड़ दो!
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 4:Sometimes a cigar is just a cigar.
In Hindi :कभी-कभी सिगार बस एक सिगार होता है.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 5: Men are more moral than they think and far more immoral than they can imagine.
In Hindi :मनुष्य जितना सोचता है उससे कहीं ज्यादा नैतिक है, और वो इतना अनैतिक है कि वो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 6: Love and work… work and love, that’s all there is.
In Hindi : प्रेम और काम….काम और प्रेम, बस यही तो है.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 7:The goal of all life is death.
In Hindi :हर जीवन का लक्ष्य मृत्यु है.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 8:Just as no one can be forced into belief, so no one can be forced into unbelief.
In Hindi :जिस तरह किसी को आस्था के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता , उसी तरह किसी को नास्तिकता के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 9:Men are strong so long as they represent a strong idea they become powerless when they oppose it.
In Hindi :मनुष्य तब तक शक्तिशाली है जब तक वह किसी शशक्त योजना का प्रतिनिधित्व करता है , और जब वह इसका विरोध करता है तो निर्बल हो जाता हैं.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
Quote 10: Yes, America is gigantic, but a gigantic mistake.
In Hindi :हाँ, अमेरिका  बहुत बड़ा है, लेकिन एक बहुत बड़ा दोष.
Sigmund Freud सिगमंड फ्रायड 
————————————————————————————————
  We will keep adding more Quotes from time to time.
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation ofSigmund Freud’s Quotes. 
निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि Sigmund Freud Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.


बुढ़ापे के रोगों में कौन सी पैथी कारगर है



बुढ़ापा अपने आप में एक अस्वास्थ्यकर अवस्था है। इस अवस्था में लोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।
इनमें अल्जाइमर नाम की खास बीमारी है, जिसमें लोगों की स्मरण शक्ति धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इसके अलावा कई तरह की शारीरिक और मानसिक अवस्थाएं कष्टकारक होती हैं। होम्योपैथी में वृद्धावस्था के लगभग सभी रोगों की दवाएं उपलब्ध हैं।
दवाओं का चुनाव बारीकी से लक्षणों का अध्ययन करने के बाद ही करना चाहिए।’ यह कहना है वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक प्रो. (डॉ.) कैलाश चन्द्र सारस्वत का। प्रस्तुत है इस बारे में डॉ. कैलाश चंन्द्र सारस्वत से दिनेश भदौरिया की बातचीत के अंश : प्रो. (डॉ.) कैलाश चन्द्र सारस्वत का कहना है कि वृद्धावस्था के लक्षणों को दो भागों में बांटा जा सकता है। मानसिक लक्षण और उनका उपचार तथा शारीरिक लक्षण व उनका उपचार।
मानसिक लक्षण व उपचार जो वृद्धजन शाम के समय भयभीत रहते हैं, जिन्हें यह आशंका घेरे रहती है कि कोई दुर्भाग्य न आ जाए, भुलक्कड़, चिंताग्रस्त, उत्साहहीन, अवसादग्रस्त, जिन्हें समझया नहीं जा सकता, मोटे, थुलथुले शरीर वाले, मोटी सोच वाले, हर समय सर्दी से डरने व अधिक कपड़ों में लिपटे रहने वाले मिठाई प्रिय वृद्धजनों के लिए कैलकेरिया कार्ब-30 कारगर है।
मानसिक चोट से ग्रस्त, शोकमग्न, हाल खुश-हाल बेचैन, हाल प्रेम-हाल झगड़ा, ऐसे परस्पर विरोधी लक्षणों वाले बुजुर्गो को अटकने की शिकायत रहती है। खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही भूख लग जाती है, उनके लिए इग्नेशिया-200 रामबाण औषधि है जो शांत एवं प्रसन्नतायुक्त जीवन प्रदान करती है।
घमंडी, उद्दंड, दूसरों को नफरत से देखने वाले, सभी को अपने से बहुत तुच्छ एवं छोटा समझने वाले, अत्यधिक काम भावना से ग्रसित, हर समय अपनी बढ़ाई करने वाले, हर समय ‘मैं ऐसा’, ‘मैं ऐसा’ कहने वाले, गर्म मौसम बर्दाश्त न करने वाले तथा मृत्यु भययुक्त व्यक्तियों के लिए प्लेटिना-30 एक महाऔषधि का काम करती है। एकांत भय, अकेले व अंधेरे में डरने, सोते समय भी कमरे में रोशनी जलाने वाले, पानी से डरने वाले, चमकीली चीजों से डर, भूतप्रेत दिखना, दीवार पर न होते हुए भी कीड़े रेंगते देखना, हंसाना, सीटी बजाना, चिल्लाना, गाली बकना, कभी-कभी दीन भाव से ईश्वर से प्रार्थना करना, पागल की तरह व्यवहार करना, ऐसे वृद्धजनों को स्ट्रामोनियम-1000 की एक ही मात्रा हमेशा के लिए ठीक करने की शक्ति रखती है। बहुत अधिक बोलने, बकवास करने वाले, ईष्र्यालु, समय स्थान एवं तारीख का कोई पता नहीं, नींद आने के तुरंत पहले, नींद के बीच में अथवा आधी रात को तकलीफ बढ़ जाना, हर समय गर्मी से परेशान वृद्धों के लिए लैकेसिस-200 अमृत के समान काम करती है।
सब पर संदेह करना, दवा पीने से मना करना जैसे उसे जहर दिया जा रहा हो, अपने पति/पत्‍नी, बेटा, बेटी पर भी अविश्वास करना, कल्पना करना कि लोग उसके पीछे पड़े हों, षड्यन्त्र कर रहे हों, लोगों को बात करते देख सोचना कि उसकी चुगली की जा रही है, पीछे मुड़कर देखना कि कोई पीछा तो नहीं कर रहा, अनिद्रा से ग्रसित बुजुर्गो के लिए हायोसिमस-30 अत्यंत लाभकारी है तथा सदा के लिए मस्तिष्क से संदेहशीलता को मिटा देता है।
शारीरिक लक्षण एवं उपचार मनुष्य के शरीर में जितनी लचक रहेगी, उतना ही वह जवान रहेगा।
होम्योपैथी में कुछ औषधियां शरीर के अंगों एवं मांसपेशियां को अधिक वर्षो तक लचीला रखती हैं, जिससे आदमी फुर्तीला एवं कार्यशील रह सकता है।
प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ. एएस हार्ड का कहना है कि थियोसिनामाइन 3एक्स धमनियों एवं नाड़ियों की कड़ेपन को समय-समय पूर्व आने से रोकने में सक्षम है। बार-बार पाखाना आना, थोड़े चिकने पाखाने के साथ जोर की आवाजें आना, शरीर में बेहद कमजोरी का अनुभव, हर समय चिड़चिड़ापन, जीवन का भूतकाल नशे एवं व्यसनों में व्यतीत, वर्तमान में भी नशे की लत न छोड़ सकने वाले तथा सर्दी में भयभीत वृद्धजनों के लिए नक्स वोमिका-30 अत्यंत लाभकारी साबित हुई है।
वृद्ध व्यक्तियों के जीवन में जब शारीरिक एवं मानसिक हृास की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, तो शक्तिहीनता, याददाश्त की कमी, हृदय रोग, प्रोस्टेट गं्रथि की सूजन आदि लक्षण पैदा हो जाते हैं। जीना बोझ लगने लगता है, ऐसे में बरायटा कार्ब- 30 वृद्धजनों को उत्साहयुक्त जीवन देती है। पाचन क्रिया का मंद होना, लिवन में कमजोरी, पेट में हवा भरना, उठने पर कमर मानो टूट ही जाएगी ऐसी कमजोरी महसूस करना, शरीर में जीवन की शक्ति की कमी एवं दिनोंदिन शारीरिक क्षीणता आदि लक्षणयुक्त बुजुर्गो के लिए लाइकोपोडियम-200 नवजीवन देती है।
सिर को दाएं-बाएं घुमाने से चक्कर लगना, माथे में सुन्नपन, पैर की ओर से लकवे का ऊपर की ओर बढ़ना, प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन से रुक- रुककर पेशाब होना, किसी गं्रथि का कड़ापन जैसे कैंसर, ट्यूमर आदि, दिन में खांसी नहीं पर रात में सूखी खांसी जैसे लक्षणों के लिए कोनियम- 30 सुबह-शाम फायदा पहुंचाती है।
जैसे-जैसे आयु बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में जकड़न बढ़ने लगती है।
स्नायु, धमनियां, जोड़ एवं मांसपेशियां कड़ी होने लगती हैं, अधिक ठंड लगना, फिर भी ठंडा भोजन पसंद करना, बार-बार नक्सीर फूटना, बायीं तरफ लेटने से रोग बढ़ना ऐसे वृद्धजनों के लिए फॉस्फोरस-30 की एक मात्रा प्रति सप्ताह लेनी चाहिए। होम्योपैथी दवाएं बुढ़ापे में जीवनी शक्ति कमजोर पड़ने पर खासतौर पर कारगर साबित हुई हैं।
अन्य चिकित्सा पद्धतियों की दवाओं में स्ट्रांग केमिकल मौजूद रहते हैं, जिनकी जहरीली पाश्र्व क्रियाएं मौजूद रोग से भी अधिक हानिकारक सिद्ध होती हैं। यह गलत धारणा है कि होम्योपैथी दवाएं धीरे-धीरे काम करती हैं, जबकि आजकल उपलब्ध जर्मन हाई पोटेंसी दवाएं बिना किसी साइड इफेक्ट्स के अत्यंत शीघ्र रोग को मिटाने में सक्षम हैं तथा कम खर्च में रोगी को स्वस्थ कर देती हैं।
वृद्धावस्था में तरह- तरह के रोग उभरकर करते हैं परेशान सही लक्षणों को चुनकर दवाएं दी जाएं तो होती हैं कारगर डॉ. कैलाश चन्द्र सारस्वत

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

दही और पनीर से कम होता है मधुमेह का खतरा


लंदन। मधुमेह के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। हालिया शोध के मुताबिक, दही और कम वसा युक्त पनीर के सेवन से मधुमेह का जोखिम एक तिहाई तक कम हो सकता है। यह शोध जर्नल डायबिटोलॉजिया में प्रकाशित हुआ है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के शोधकर्ताओं के मुताबिक, दही का सेवन नहीं करने वालों की तुलना में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम 28 फीसद तक कम हो सकता है।
दही और कम वसा वाले पनीर जैसे डेरी पदार्थो के सेवन से मधुमेह से संबंधित अन्य जोखिम भी 24 फीसद तक कम हो सकते हैं। प्रमुख शोधकर्ता व कैंब्रिज एपिडीमियोलॉजी यूनिट की डॉक्टर नीता फोरुही ने कहा, शोध के नतीजे बताते हैं कि विशिष्ट खाद्य पदार्थ टाइप-2 डायबिटीज की रोकथाम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शोध के तहत ब्रिटेन के नोरफोक में रहने वाले 25 हजार महिलाओं व पुरुषों की खाने-पीने की आदतों का विस्तृत अध्ययन किया गया। 11 साल से टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित 753 प्रतिभागियों और 3,502 अन्य प्रतिभागियों के एक सप्ताह के दौरान खाने - पीने की वस्तुओं के आंकड़े इकट्ठे किए गए। इससे शोधकर्ता वसायुक्त डेरी खाद्य पदार्थो का सेवन करने वालों और वसा रहित खाद्य पदार्थो का सेवन करने वालों में मधुमेह के जोखिम का अध्ययन आसानी से कर पाए।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

अब मिनटों में लगेगा अग्नाशय कैंसर का पता



वाशिंगटन। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अग्नाशय कैंसर का पता मिनटों में लगाया जा सकेगा। दरअसल, वैज्ञानिक क्रेडिट कार्ड के आकार का एक ऐसा यंत्र विकसित कर रहे हैं, जिसकी सहायता से पहले के मुकाबले तेजी से अग्नाशय कैंसर की पहचान की जा सकेगी।
यंत्र निर्माण की टीम में भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
स्तन, पेट और फेफड़ों के कैंसर की नियमित जांच से उपचार में सुधार हुआ है और इन बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान भी हो जाती है। हालांकि अग्नाशय कैंसर के लक्षण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह से अक्सर ही रोगियों के उपचार में देरी होती है और तब तक काफी देर हो चुकी होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के वैज्ञानिक कम लागत वाला एक यंत्र विकसित कर रहे हैं जिसकी सहायता से पैथोलॉजिस्ट अग्नाशय कैंसर का पता शीघ्रता से लगा सकते हैं। यूडब्ल्यू के शोधकर्ता प्रोफेसर इरिक साइबेल ने उम्मीद जताई कि यह नई प्रक्रिया पैथोलॉजिस्ट्स के लिए मददगार साबित होगी। इसकी मदद से कैंसर के बारे में पहले की अपेक्षा ज्यादा सटीक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल अग्नाशय कैंसर का पता लगाने के लिए पैथोलॉजिस्ट बायोप्सी टिशू का नमूना लेते हैं, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाता है। यह जटिल प्रक्रिया है और इसमें काफी समय भी लगता है। जबकि यह नई डिवाइस से मिनटों में कैंसर की पहचान हो जाएगी।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper