सोमवार, 3 मार्च 2014

बच्चे को ज्यादा लाड़-प्यार बना दे न कमजोर



रमन भले ही आज एक जिम्मेदार डॉक्टर है, फिर भी अपने कई कामों के लिए वह अपने माता-पिता पर निर्भर रहता है, मसलन उसके सभी बिल भरने से लेकर बैंक के काम तक वही देखते हैं। यहां तक कि वह यह भी नहीं जानता कि उसके इंश्योरेंस का प्रीमियम कब-कब जाना होता है। कमजोर
कई बार रमन के बच्चों की भी सारी जिम्मेदारी उसके माता-पिता ही देख रहे हैं। इसका कारण यही है कि उसके माता-पिता ने कभी भी उसे बड़ा बनने ही नहीं दिया और न ही जिम्मेदारी भरा काम दिया। रमन आज भी कभी शहर से बाहर होता है तो वे लोग कई बार फोन कर उसका हाल-चाल और खाने का शेड्यूल तक पूछते रहते हैं। ऐसा केवल रमन के साथ ही नहीं होता, बल्कि बहुत से पालक हैं, जो अपने बच्चों से इतना प्यार करते हैं कि उनके छोटे-बड़े काम तक स्वयं कर देते हैं, ताकि वह अपना समय इन बातों में बर्बाद न करते हुए सिर्फ अपनी पढ़ाई और करियर पर ही ध्यान दे और धीरे-धीरे ये बच्चे स्वयं इन कामों को करते हुए घबराते हैं।
बच्चा बन सकता है डरपोक एक बात का ध्यान रखें कि माता-पिता का ज्यादा लाड़-प्यार बच्चों को सदा के लिए उन पर निर्भर एवं डरपोक भी बना सकता है। जमाना बहुत तेजी से बदल रहा है और इस बदलते दौर में आगे बढ़ने के लिए बच्चों का आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। बचपन से ही अपनी हर छोटी-बड़ी बात के लिए बच्चों की अपने माता-पिता पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता जवानी में बच्चों के पंगु बनने का कारण बनती है। यहां पंगु बनने का अर्थ मां-बाप रूपी बैसाखियों पर पूर्ण निर्भरता से है। भविष्य में भी यदि यह निर्भरता ऐसी ही बनी रहे तो बच्चा अपने बूते पर कभी भी कुछ नहीं कर सकेगा।
तकलीफ का सामना करना सिखाएं सभी माता-पिता अपने बच्चों को तकलीफ से बचाना चाहते हैं, परंतु किसी तकलीफ से पहले ही यदि आपने उस पर लाड़-प्यार का मरहम लगा दिया, तो आपका बच्चा कभी जीवन की तकलीफों का सामना नहीं कर पाएगा। उसे बहादुर बनना व दुख के थपेड़ों में स्वयं को संभालना आप ही को सिखाना होगा। इसलिए उसे अपनी छोटी- बड़ी समस्याओं को स्वयं सुलझने दें तथा जीवन के कुछ जरूरी काम उसे स्वयं करने दें, तभी वह व्यावहारिक बन पाएगा।
आज बहुत से छोटे बच्चे टी.वी. सीरियल, रिएलिटी शो और खेल प्रतियोगिताओं आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वहीं इनसे अलग कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जो प्रतिभावान होते हुए भी अपनी प्रतिभा का गला घोंट कर जीवन को एक निश्चित र्ढे पर ही जी रहे हैं।
इसमें बच्चों की गलती नहीं है बल्कि उनके पेरैंट्स की गलती है, जो अपने बच्चों को बाहर भेजने से डरते हैं।
करें मंच प्रदान कहते हैं कि बचपन का सुनहरा वक्त दोबारा लौटकर नहीं आता। यदि आप सही वक्त पर अपने बच्चों की प्रतिभा को सही मंच प्रदान करते हैं, तो वह जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं, अन्यथा आप उन्हें जीवन भर के लिए गुमनामी के अंधेरों में गुम कर सकते हैं। सही वक्त पर उन्होंने अपना हुनर दिखा दिया तो उन्हें जीवन भर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा।
बनाएं जिम्मेदार यह माता-पिता का दायित्व है कि वे बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य सौंप कर उन्हें जिम्मेदार बनाएं तथा उनकी प्रतिभा को परखें।
उन्हें कुछ कर दिखाने के लिए प्रोत्साहित करें।
जब वह जीवन में ठोकर खाएगा, तो वह कभी अपनी गलती को दोहराएगा नहीं। आप एक बार अपने नन्हे को बिना सहारे के चलने का मौका तो दें, फिर देखें उसके कदम ऊंचाइयां छू लेंगे। याद रखें आपकी लाड़-प्यार रूपी बैसाखियां उसे आत्मनिर्भर बनाने की अपेक्षा हमेशा आप पर निर्भर ही बना देंगी। इसलिए उसकी कमजोरी न बनकर उसकी ताकत बनें और उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का हौसला दें।
न जकड़ें बेड़ियों में बच्चों को नियंत्रण में रखना जरूरी है, परंतु उन्हें इतनी बेड़ियों में भी जकड़ कर न रखें कि वे बाहर की दुनिया से अनभिज्ञ हो जाएं तथा अपने ही घर की चारदीवारी में दुबककर संकुचित सोच और सीमित दायरे में अपना जीवन उलझ लें।
अक्सर देखने में आता है कि माता-पिता बेटों को तो बाहर भेज देते हैं लेकिन बेटियों को बाहर भेजने में हिचकिचाते हैं। ये सही नहीं है। बेटे और बेटियों में फर्क न करें और उन पर समान भरोसा करें।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

ऐसे बनें भाई-बहनों के आदर्श



भाई और बहन एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। उनकी आदतें, पसंद, नापसंद लगभग एक-दूसरे से मिलता-जुलता ही होता है। अगर आपके घर में आपका कोई छोटा भाई या बहन है तो उनके सामने आपको अपने व्यवहार के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। उनके सामने बहुत ही सावधानी से कुछ भी बोलें या करें क्योंकि वह आपको अपना आदर्श समझते हैं और आपके द्वारा की कही गई बातों और चीजों को ही फॉलो करने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा अच्छा व्यवहार करें। जानिए कैसे बन सकते हैं आप अपने भाई-बहन के लिए रोल मॉडल- विनम्र बनें और रोजमर्रा के जीवन में धन्यवाद और कृपया जैसे शब्दों का प्रयोग करें। छोटे बच्चे बहुत जल्दी चीजों को सीखते हैं।
जब भी आप अपने छोटे भाई-बहनों के साथ हों तो दोस्तों से झगड़ा करना से बचें। याद रखिए आप उनके आदर्श हैं।
उनके साथ खेलिए। इससे उन्हें लगेगा कि आपके जीवन में वह कितना महत्त्वपूर्ण हैं।
अगर आप घर पर कोई काम कर रहे हैं और आपकी छोटी बहन आपको डिस्टर्ब कर रही है तो उसके ऊपर गुस्सा करने की बजाय उसे प्यार से समझएं कि वह आपको परेशान न करे। या फिर उसे कुछ काम दीजिए, जिसमें वह व्यस्त हो जाए।
घर से दूर रहने पर हमेशा अपनी छोटी बहन के टच में रहें। हो सकता है कि वह आपको आपके माता-पिता से भी ज्यादा याद कर रही हो।
अपने छोटे भाई-बहनों के पैरंेट्स बनने की कोशिश मत कीजिए। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपके माता-पिता हैं। आप उनका ख्याल रखिए लेकिन एक सख्त माता-पिता की तरह नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह।
अपनी छोटी बहन या भाई के प्रति ज्यादा आक्रामक रुख मत अपनाइए। भले ही आप बड़े हैं लेकिन आप दोनों बराबर हैं।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

सड़क संस्कृति की जरूरत



सड़कों पर तेज गति से भागती हुई लंबी कारें किसी की परवाह किए बिना दौड़ रही हैं। किसी चौराहे पर लाल बत्ती को धता बताकर रोड पार कर जाना या ट्रैफिक पुलिस का मुस्तैदी से काम करने की बजाय खुलेआम घूस लेना समाज की सोच को ही दिखाता है। गलत तरीके से ओवरटेकिंग, बेवजह हार्न बजाना, निर्धारित लेन में न चलना और तेज गति से गाड़ी चलाकर ट्रैफिक कानूनों की अवहेलना, आज के नवधनाढ्य युवकों का शगल बन गया है।
नवदौलतियों की बेलगाम गाड़ियां कभी फुटपाथ पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को कुचल देती हैं तो कभी किसी झुग्गी में घुसकर दो चार जानें लेने के बाद ही आगे बढ़ती हैं। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि कानून के लंबे हाथ भी प्राय: इनके गिरेबां तक नहीं पहुंच पाते हंै। सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ जिस सड़क संस्कृति की जरूरत होती है वह हमारे देश में अभी तक नहीं बन पाई है।
सड़कों की अराजकता आज हमारे समाज की अराजकता को ही दिखाती है। कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा लोग भारत में मरते हैं। हमारे बाद चीन का नंबर है। सरकारी और गैर सरकारी सर्वे बता रहे हैं कि प्रति वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा नहीं है कि ट्रैफिक को नियंत्रित- व्यवस्थित करने के लिए कानून की कमी है। असल समस्या है कानून के प्रति सम्मान का अभाव और हर स्तर पर संवेदनशीलता की कमी।
एक बार देश के पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लै ने कहा था कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 1,48,000 लोग मारे जाते हैं, जबकि चरमपंथी हमलों में हर साल लगभग दो हजार लोग मारे जाते हैं। साफ है कि ये सौ गुना ज्यादा बड़ी समस्या है लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सड़क दुर्घटनाओं के बारे में चिंता करनी चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लगभग 30 लाख लोग जख्मी होते हैं।
उनमें से कई की नौकरी चली जाती है।
फिर बीमा की रकम देनी पड़ती है।
पिल्लै के अनुसार देश की आर्थिक स्थिति पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। एक आंकलन के मुताबिक, कुल मिलाकर इन दुर्घटनाओं से देश को सालाना 20 अरब डॉलर का नुकसान होता है। पर इन सब चीजों को नजरअंदाज कर सड़कों पर रोज-रोज कारें उतारी जा रही हैं। अकेले दिल्ली में हर साल 48 हजार नई कारें सड़कों पर आती हैं, ऐसे में चाहे जितनी भी सड़कें या फ्लाईओवर बन जाएं यातायात की समस्या कम नहीं होगी।
केंद्र सरकार का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए वह मोटर वाहन अधिनियम को सख्त बनाने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के लिए 24 अप्रैल से शुरू होने वाले बजट सत्र की दूसरी पारी में विधेयक भी लाया जाए।
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाने होंगे। जैसे शहरों में पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाना और बनाए गए फुटपाथों को अतिक्रमण से बचाना।
इसी तरह सड़क सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए जरूरी नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई किया जाना भी महत्त्वपूर्ण है। आज कई संगठन दुर्घटना रोकने के लिए तकनीकी शोध कर रहे हैं। जैसे तमिलनाडु के कोयम्बटूर स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधार्थियों ने ऐसी तकनीक ईजाद की है जो गाड़ी चलाते वक्त फोन आने पर मोबाइल को जाम कर देगी। ऐसी तकनीकें भी अहम हैं, लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण है लोगों की सोच को बदलना। इस बात की आज महती जरूरत है। इसके लिए समाज के संवेदनशील मनुष्यों और संस्थाओं को आगे आना होगा। शिक्षण संस्थाओं का इसमें एक बडा योगदान हो सकता है।
By -शैलेन्द्र चौहान

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper






रविवार, 2 मार्च 2014

स्वतंत्रता पर महान लोगों के विचार

Indian Flag

स्वतंत्रता पर महान लोगों के विचार
Quote 1 : Give me blood,I’ll give you freedom.
In Hindi :तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा.
Subhash Chandra Bose  सुभाष चन्द्र बोस
Quote 2 :It is by the goodness of God that in our country we have those three unspeakably precious things: freedom of speech, freedom of conscience, and the prudence never to practice either of them.
In Hindi :ईश्वर की कृपा से हमारे देश में तीन बेहद कीमती चीजें उपलब्ध हैं: भाषण की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता,और इनमे से किसी का भी प्रयोग ना करने का विवेक.
Mark Twain मार्क ट्वैन 
Quote 3 :All the great things are simple, and many can be expressed in a single word: freedom, justice, honor, duty, mercy, hope.
In Hindi : सभी महान चीजें बड़ी सरल होती हैं, और कईयों को हम बस एक शब्द में व्यक्त कर  सकते हैं: स्वतंत्रता,न्याय,सम्मान,कर्तव्य,दया,आशा.
Winston Churchill  विंस्टन चर्चिल 
Quote 4 :Those who deny freedom to others deserve it not for themselves.
In Hindi : जो लोग दूसरों को आजादी नहीं देते उन्हें खुद भी इसका हक नहीं होता.
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 
Quote 5 :Freedom is never dear at any price. It is the breath of life. What would a man not pay for living?
In Hindi : किसी भी कीमत पर स्वतंत्रता का मोल नहीं किया जा सकता.वह जीवन है.भला जीने के लिए कोई क्या मोल नहीं चुकाएगा?
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी 
Quote 6 :Freedom is not worth having if it does not connote freedom to err.
 In Hindi : जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी  
Quote 7 :Violent means will give violent freedom. That would be a menace to the world and to India herself.
In Hindi : हिंसक तरीकों से हिंसक स्वतंत्रता मिलेगी. यह दुनिया के लिए और खुद भारत के लिए एक गंभीर खतरा होगा.
Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी  
Quote 8 :Freedom is never voluntarily given by the oppressor; it must be demanded by the oppressed.
In Hindi :आततायी कभी स्वेछा से आज़ादी नहीं देता, पीड़ितों द्वारा इसकी मांग की जानी चाहिए.
Martin Luther King, Jr. मार्टिन लूथर किंग जूनियर 
Quote 9 :The cost of freedom is always high, but Americans have always paid it. And one path we shall never choose, and that is the path of surrender, or submission.
In Hindi : स्वतंत्रता की कीमत हमेशा अधिक होती है, लेकिन अमेरिकियों ने हमेशा यह कीमत चुकाई है.और हमें एक मार्ग कभी नहीं चुनना चाहिए,और वो मार्ग है समर्पण और हार मानने का.
John F. Kennedy जॉन ऍफ़ केनेडी 
Quote 10 :The best road to progress is freedom’s road.
In Hindi : विकास के लिए सबसे अच्छा मार्ग आज़ादी का मार्ग है.
John F. Kennedy जॉन ऍफ़ केनेडी  
Quote 11 :A hero is someone who understands the responsibility that comes with his freedom.
In Hindi : हीरो वह होता है जो स्वतंत्रता के साथ आई जिम्मेदारियों को समझता है.
Bob Dylan बौब डाइलेन
——————————————————————–
  We will keep adding more Freedom Quotes from time to time.
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation ofFreedom Quotes / Independence Day Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि  Freedom  Quotes / Independence Day Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.