शुक्रवार, 1 अगस्त 2014

50 Truth In Hindi

50 ऐसे सच जो हम अकसर भूल जाते है

कई बार जिंदगी के सफ़र में हम ऐसी जगहों पर अटक जाते है, जहाँ पर समझ नहीं आता की अब क्या करे? पर life के छोटे छोटे truths को अगर हम ध्यान में रखे तो हमे थोड़ी मदद मिल सकती है. पहले मैंने ये post में 100 truths लिखने की सोचा था. पर फिर इसे 50 तक ही सिमित रखा. अगर इस post को अच्छा response मिला तो यक़ीनन इसका अगला पार्ट भी जल्द ही post किया जायेगा.. अभी आप छोटे छोटे पर important truths के इस reminder पर नजर डालिये..
  1. ज्ञान का होना ही सबकुछ नहीं है. मायने तो तब होगे, जब आप उस ज्ञान को अपनी जिंदगी में उतारेंगे.
  2. आपको अच्छे ideas तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक आप कुछ बुरे ideas पर काम नहीं करते.
  3. एक बढ़िया idea होने के बावजूद यदि आप उस पर काम नहीं करते. उस पर कोई एक्शन नहीं लेते. तो उसकी कोई value नहीं है.
  4. आप दूसरे लोगों को बदल नहीं सकते. आप उन्हें केवल advise दे सकते है. और ख़ुद को सही दिशा में ले जाकर एक उदाहरण पेश कर सकते है.
  5. इस वक़्त ऐसी बहुत सी बातें है जिसका ज्ञान हमे नहीं है. पर हम हर समय कुछ न कुछ सीख सकते है.
  6. आपकी प्रगति तब होगी जब आप अपने comfort zone से बाहर जायेंगे. और दुनिया के नयी मुश्किलों का सामना करेंगे. तभी आप बढ़ेंगे.
  7. जब आप चिंता करने में अपना समय व्यतीत कर देते है. तो उस समय आप actually उन चीजों के बारे में सोचकर अपना समय बर्बाद कर रहे है. जिन्हें आप नहीं चाहते.
  8. बहुत सारी ऐसी बातें जिनके बारे में आप चिंता करते है, कभी होगी ही नहीं. और बहुत सारी बातें जो कभी आपके मन में आती ही नहीं, वो हो जाती है. इसलिए आप बस अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहिये. जो भी अच्छा बुरा है वो तो होगा ही.
  9. कुछ स्तिथिया हमारे control के बाहर होती है. पर हम उस problem के समय कैसे react करते है ये हमारे बस में है. मुश्किल समय में calm रहिये.
  10. जो केवल शिकायते ही करते है, कभी खुद कुछ हासिल नहीं कर पाते.
  11. जब भी आपको कोई कहे की “तुम ये नहीं कर सकते”, याद रखिये की वो ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योंकि वो खुद उसे करने में असक्षम है. आपकी काबिलियत वो नहीं जानते.
  12. आपकी life में अभी जितनी भी problem है, वो अब आपकी ज़िम्मेदारी है. कोई फर्क नहीं पड़ता की उसकी जड़ क्या थी, या किसने शुरुआत की. आपकी जिंदगी से उस problem को केवल आप ही हटा सकते है.
  13. Opportunities ढूंड लेना कोई बड़ी बात नहीं है, वो कोई भी कर सकता है. बड़ी बात है, opportunity खुद के लिए बनाना.
  14. अगर आपके पास एक प्लान है, चाहे वो perfect न हो. तो भी आप बहुत अच्छी स्तिथि में है. आप आगे गलतियों से सीखकर उस प्लान को बेहतर बना सकते है.
  15. जो काम आपको कल पूरा करना है, उसकी beginning आप आज से ही कर दीजिये.
  16. अगर आप perfect conditions, ideas और perfect plans के इंतज़ार में बैठे है. की जब वो मिले तब कुछ करेंगे. तो यकीन मानिए आप कभी कुछ नहीं कर पायेंगे.
  17. कुछ कार्य करना और उसमे fail हो जाना, कुछ भी न करने से better है.
  18. जिस चीज़ से आप भाग रहे है, उससे आप कभी जीत नहीं सकते. जितने के लिए आपको उसे फेस करना पड़ेगा.
  19. अगर आप वही करते रहेंगे जो आप अभी तक करते रहे है, तो आपको वही मिलेगा जो आपको अभी तक मिलता आ रहा है.
  20. आप जितनी मेहनत करेगे, उतने भाग्यवान बनते जायेगे.
  21. कई सारे successful लोग जितनी बार सफल हुए है, उससे कई ज्यादा बार fail हुए है.
  22. failure से आपको वो ज्ञान मिलता है जो आपको अगली चुनौती को पूरा करने में help करता  है.
  23. सफ़लता तो एक यात्रा है, जिसमे आप कई बार असफ़लता से होकर गुज़रते है.
  24. सफ़लता का अर्थ ये नहीं है की आपको दूसरों से ऊपर उठाना है, इसका अर्थ है आपको खुद की क्षमता को ऊपर उठाना है.
  25. आप ख़ुश रहने के पुरे अधिकारी है. पर इस अधिकार को उपयोग में भी केवल आप ही ला सकते है. इसका meaning की आपको खुश रहना है या नहीं ये सिर्फ आप पर depend करता है.
  26. हम जिन भी लोगों से मिलते है. वो किसी न किसी चीज़ में हमसे बेहतर होते है. जो कार्य वो बख़ूबी कर सकते है जरुरी नहीं की हम भी वो कर ही ले. हमे हमारी strengths पर focus करना चाहिए.
  27. अगर आपको आपकी life पसंद नहीं है, तो समय आ गया है की आप इसे change करे.
  28. ‘Risk free’ जैसा कुछ नहीं होता. अगर कुछ बड़ा हासिल करना है तो risk लेना ही पड़ता है.
  29. आप चाहे जितने भी smart हो. आप गलतियाँ करेगे ही. और इससे आप बेहतर ही बनेगे.
  30. Confusion, कोई बुरी चीज़ नहीं है. इसका मतलब है. आप प्रगति कर रहे है और सोच रहे है.
  31. Money आपकी जिंदगी आसन बना सकती है, अगर ये पूर्णः आपकी हो.
  32. अगर आप कुछ बड़ा achieve करने की सोच रहे है, तो आपकी life आसन नहीं होगी.
  33. हम थोड़ी देर की उदासी में कई बार permanent damage कर बैठते है.
  34. जब आप कामयाब होते है, तो आपके दोस्त जानते है की आप कौन है. पर जब आप struggle कर रहे होते है तो आप जानते है की आपके दोस्त कौन है.
  35. जब आपसे कोई प्यार करता है, तो उन्हें एक शब्द कहने की जरुरत नहीं पड़ेगी. समय के अंतराल पर आपको खुद इस बात की पुष्टि हो जायेगी.
  36. हम कभी दोस्तों को खोते नहीं है. हम बस ये समझ जाते है की हमारे सच्चे दोस्त कौन है.
  37. अगर कोई एक व्यक्ति आपकी परवाह नहीं करता, तो इसका मतलब ये नहीं है की आप उन सभी को नजरंदाज़ कर दे जो आपकी परवाह करते है.
  38.  Blood relationships ही family नहीं होती. हमारी जिंदगी में ऐसे कई लोग होते है जो हमे हमेशा खुश रखना चाहते है. जो हमसे प्यार करते है. और हमारी कामयाबी की तम्मना रखते है. वो भी परिवार है.
  39. Good looks आँखों को attract करते है. और अच्छी personality, अच्छा व्यवहार दिल को छू जाता है.
  40. रिश्तों में फ़ासले kilometre से तय नहीं होते. ये तो प्यार से तय होते है. दो लोग बहुत करीब होने के बावजूद कोसो दूर हो सकते है और दो लोगों कोसो दूर होने पर भी करीब.
  41. बुरे साथियो से बेहतर है अकेले रहना.
  42. जब आप ग़लत चीजों के पीछे भागना छोड़ देगे. तो अच्छी चीज़े आपको अपने आप ही पकड़ लेगी.
  43. जिंदगी में आपको वही मिलता है जो आप देते है. प्यार चाहिए तो प्यार दीजिये, friends चाहिए तो friendly रहिये, अगर पैसे चाहिए तो value दीजिये.
  44. सभी लोग मरते है. कुछ जल्दी तो कुछ देर से. कुछ लोगों की death unexpected होती है.  पर ये सभी हमारे लिए signal होते है, की हमारे पास कितना समय बचा है नहीं पता. पर जितना भी बचा है. उसे utilise करें.
  45. जिंदगी का कडवा सत्य ये है की: बुरी चीज़े अच्छे लोगों के साथ ही होती है.
  46. हमसे मिलने वाला कोई भी व्यक्ति ordinary नहीं होता. यदि आप उन्हें एक चांस दे, तो सभी में कुछ amazing talent होता है.
  47. सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की एक कहानी है. उन सभी में कठिनाईयां है. इसलिए आप किसी को भी judge मत कीजिये. आपको नहीं पता की वो किस घडी से गुज़र रहा हो.
  48. आप चाहे जितनी भी mistakes करें, या चाहे जितनी slow progress करे. पर आप फिर भी उन सभी लोगों से आगे है जो कोशिश भी नहीं कर रहे है.
  49. किसी एक व्यक्ति की चेहरे पर मुस्कान लाना, दुनिया बदल सकता है. शायद पूरी दुनिया नहीं, पर उस व्यक्ति की दुनिया को better बना सकता है.
  50. जिंदगी उन लोगों के लिए better होती जाती है, जो बुरे समय में उसे better बनाने के लिए अपना सारा दम लगा देते है.
  51. जिंदगी छोटी है. बहुत छोटी है. अगर ऐसे समय की तलाश में हो जब अपने passion को follow करोगे और ऐसा कुछ करोगे जो तुम्हारे लिए मायने रखता है. तो वो समय अभी है. वो moment अभी है.
 Courtesy-www.hindisoch.net

Life Tips In Hindi

10 quick Life Tips हिंदी में

सदैव बड़ा और अच्छा सोचे - हमेशा बड़ा लक्ष्य लेकर चले और अच्छी बातो का स्मरण करे. सब अच्छा ही होगा. ज्यादातर लोग बहुत सिमित दायरों में रहकर ही सोचते हैं और ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाते.
जो काम मन को भाए वही करे- जहाँ तक हो सके अपनी रूचि के अनुसार ही काम चुने क्योकि ऐसा करने से हम उसमे अपना सौ % दे सकते हैं.
जीवन को संतुलित बनाना सीखे – हमे जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं जो घर और बाहर दोनों स्तर का हो सकता हैं. इसे में हमे चाहिए की हम अपना संतुलन बना के रखे. यही हमारी सफलता का आधार हैं.
असफलता से घबराना कैसा- असफलता किसी काम को फिर से शुरू करने का मौका देती हैं. उसी काम को और भी बेहतर तरीके से किया जाये इसलिए सफलता असफलता की चिंता किये बगैर पुरे मन से काम करे. 
कर्मठ बने- कुछ लोग लक्ष्य तो तय कर लेते हैं लेकिन उसके अनुसार काम नहीं करते. सफलता पाने के लिए अपने लक्ष्य के अनुसार मेहनत करें.
विवाद से दूर रहे – आपके जीवन में कई ऐसे लोग आएँगे जिनका व्यव्हार आपसे विपरीत होगा. इसके लिए जरुरी हैं की आप सबसे दुरी बनाकर रखे और विवादों से सदैव बचने की कोशिश करे.
हमेशा अपने अंतर्मन की सुने- जब भी हम कोई काम करते हैं अपने आप से बात अवश्य करते हैं. हमे हमेशा अपने मन की सुनकर ही अपने निर्णय पर पहुंचना चाहिए.
नए विचारो और योजनाओ से डरे नहीं – नए विचार हमेशा नयी क्रांति को जन्म देते हैं इसलिए विचारो के प्रवाह को रोके नहीं बल्कि मन में अच्छे और नए विचार लाये ताकि योजनाए भी उसी अनुरूप बने.
सफल होने की क्षमता पर विश्वास रखे- आपके मन में यह भरोसा जरुर होना चाहिए की मेने अपने लक्ष्य को साधने के लिए जो सपने देखे हैं उन्हें मैं पूरा कर सकता हूँ.
निराशा को मन से दूर रखे- निराशा आपके काम में बाधा डाल सकती हैं इसलिए हमेशा निराशाजनक बातो से खुद को दूर रखे.
ये कुछ quick tips थी.. जिन्हें हम ध्यान में रख सकते है.
आपको ये article कैसा लगा? comments में हमे बताये.

 Courtesy-www.hindisoch.net

Peaceful Mind In Hindi

तनाव से रहे दूर जिंदगी जियें भरपूर
जिस काम को लेकर आपन भ्रम में हो उसके पूरा होने पर आप खुश हो कि अपने वह कर दिखाया हैं .
जिंदगी में खुश होने के दो तरीके हैं .पहला सभी कुछ में यकीन करना और दूसरा सभी कुछ में संदेह करना .दोनों तरीके आपको तनाव से बचाते हैं .
छोटी खुशियो कि तलाश कभी बंद न करें .छोटी छोटी खुशियों को अपने आसपास तलाश करें जो आपको ताज़गी और सुकून देती हो .
अपनी ज़िन्दगी में नये को आमंत्रित कीजिये .वह आपको आशावादी बने रहने में मदद करेगा .
जब माँ ने birthday पर आपका पसंदीदा व्यंजन बनाया था तब आपको कितना अच्छा महसूस हुआ था ,इसलिए जब आपके किसी अपने का जन्मदिन हो तो उसी तरह खुशियाँ मनाएं .
पेड़ो से छूकर आने वाली हवा बहुत तेजी से आत्मा को तरोताज़ा कर देती हैं .इसलिए पेड़ के नीचे बैठकर समय बिताएं .अलार्म कि बीप।मोबाइल कि घंटी से दूर पक्षियों कि गुनगुनाहट आपको ख़ुशी देगा .
Courtesy-www.hindisoch.net


Changes made in labour laws, trade unions criticise


The amendments to the Factories Act, the Apprentices Act and the Labour Laws (exemption from furnishing returns and maintaining registers by certain establishments) Act were approved by Cabinet last night

As part of labour reforms, the government has amended three archaic laws to provide for doubling of the overtime hours from 50 per quarter and enabling women to work in night shifts among other changes which evoked sharp critism from labour unions. 

The amendments to the Factories Act, the Apprentices Act and the Labour Laws (exemption from furnishing returns and maintaining registers by certain establishments) Act were approved by Cabinet last night. 

"The Cabinet has given its approval (for the amendments). The amendments would be beneficial for the labourers," Labour Minister Narendra Singh Tomar said here today. "We expect that it will be tabled in the present session of Parliament," he added. 

Among the changes made in the laws are relaxing of certain norms to enable women to work in night shifts, doubling the provision of overtime from 50 hours per quarter to 100 hours in some cases and from 75 hours to 125 hours in other work of public interest and others. 

According to Minister of State Labour and Employment Vishnu Deo Sai, the amendment to the Factories Act was to make it more compatible to the requirement of the present scenario in industrial sector. However, trade unions critisized the "hasty, employer-friendly amendments" in the name of development and are likely to meet soon to decide action programme against it. 

"Under the cover of so-called gender parity, the amendments said that women can work in night shifts. We feel that in the Indian context, the time has not come for us that we can leave our sisters and daughters so that they work in night shifts. We are against that. Congenial atmosphere is still not there so as to let women work the night shifts," said AITUC Secretary D L Sachdev. 

Talking about the provision for doubling the overtime hours from 50 per quarter, he said that through this, more liberty is being given to the employer. 

"While AITUC is not opposed to simplification process per se in maintaining registers and sending returns for each Act for small and medium enterprises, it opposes increasing the ambit of such industries from 10 to 40 workers. It should have been done gradually," he said. 

On Apprentice Act, no provision has been made for monitoring breach by provisions of the employers, he said. 

According to an amendment proposed in the Apprentices Act, it will now not be compulsory for an employer to absorb 50 per cent of the apprentices as permanent employees. 

Another amendment to the Act will enable to add 500 new skills and vocations in the industry, including those related to the IT sector. One of the amendments to the Factories Act states that now employees can avail leave with pay after completing 90 days in job. The earlier stipulation was 240 days. 

Source : http://economictimes.indiatimes.com/

CLEANLINESS TO BE A PART OF MDW


16 Postal ATMs Soon in North Andhra


Visakhapatnam postmaster general Sharda Sampath inspecting the head post office in Srikakulam on Thursday | express photo

SRIKAKULAM: The Postal Department will soon set up 16 ATMs in Srikakulam, Vizianagaram and Visakhapatnam districts to provide its customers with hassle-free financial transactions. The department will also have an agreement with banks for mutual transactions, post master general (Visakhapatnam region) Sharda Sampath has said.
Sharda Sampath inspected Srikakulam Head Post Office here Thursday and asked the officials to set up more counters for providing quick services, as per the citizen charter, which stipulates time for each transaction. “Online services will be a boon for the customers as the facility would enable them to make payments in all the post offices. Payments of loans, insurance and savings can also be done easily online. Customers can henceforth complete the transactions of the other cities from their nearest post bank,” she said. She also asked the officials to launch a special drive ‘Clean and Green’ at all the branch post offices and the head post office. Superintendent of posts, Srikakulam J Prasad Babu explained about the latest initiatives taken up in the branches of the district.


PM encourages self-certification in place of affidavits and attestations to benefit the common man

• All Union Ministries and State Governments asked to make provision for self-certification and abolition of affidavits, not required by law.

• PM steps in to reform the public service delivery system, bridge governance deficit .

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has sought minimum use of affidavits and shift to self-certification, so as to benefit the common man.

In a citizen-friendly initiative, all Ministries and Departments of the Union Government, and all State Governments, have been asked to make provision for self-certification of documents in place of affidavits. 

The requirement of attestation by Gazetted Officer is also sought to be replaced by self-certification by the citizen. 

Under the self-certification method, the original documents are required to be produced at the final stage. 

The Prime Minister, during his meeting with all Union Secretaries on June 4th, 2014, had spoken of reforming the public service delivery system, and bridging the governance deficit. This measure is a start in that direction. It is expected to benefit the people immensely, as all affidavits not required by law shall eventually be done away with.

In communications addressed to all Secretaries of the Union Government as well as the Chief Secretaries of States/Administrators of Union Territories, the Department of Administrative Reforms and Public Grievances has noted that “obtaining either an attested copy or affidavit not only costs money to the poor citizen but also involves wastage of time of the citizens as well as of the Government officials.” The Department has called for a review of the existing requirement of affidavits and attestation by Gazetted Officers, and replacement by self-certification. 

In case of false self-certification, relevant provisions under the Indian Penal Code would apply. 


Source : PIB Release, 1st August, 2014

RBI Issues Guidelines for Opening of Bank Accounts of Children

With a view to promote the objective of financial inclusion and also to bring uniformity among banks in opening and operating minors’ accounts, Reserve Bank of India (RBI) issued guidelines dated May 6, 2014 to all Scheduled Commercial Banks on Opening of Bank Accounts in the Names of Minors which, prescribes that Minors above the age of 10 years may be allowed to open and operate savings bank accounts independently, if they so desire. Banks may, however, keeping in view their risk management systems, fix limits in terms of age and amount up to which minors may be allowed to operate the deposit accounts independently. Banks can also decide, in their own discretion, as to what minimum documents are required for opening of accounts by minors. On attaining majority, the erstwhile minor should confirm the balance in his/her account and if the account is operated by the natural guardian/legal guardian, fresh operating instructions and specimen signature of erstwhile minor should be obtained and kept on record for all operational purposes. 

This information was given by the Minister of State for Finance, Smt. Nirmala Sitharaman in written reply to a question in Lok Sabha today.

Source : PIB Release, 1st August, 2014


Happy Nagpanchami.

नाग-पंचमी श्रावण मास में शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों में नाग को प्रत्येक पंचमी तिथि का देवता माना गया है, परंतु नाग-पंचमी पर नाग की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है।
नाग-पंचमी का पर्व धार्मिक आस्था एवं विश्वास के सहारे हमारी बेहतरी की कामना का प्रतीक है। यह जीव-जंतुओं के प्रति समभाव, हिंसक प्राणियों के प्रति भी दयाभाव और अहिंसा के अभयदान की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें पर्यावरण से जोड़ता है। सांप खेतों में रहकर कृषि-संपदा (अनाज) को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों को खा जाते हैं, इसलिए उन्हें किसानों का मित्र अथवा क्षेत्रपाल भी कहा जाता है। अनेक जीवन-रक्षक औषधियों के निर्माण हेतु नागों से प्राप्त जहर की जरूरत होती है। अत: नाग हमारा जीवन-रक्षक भी है। इसी कारण आधुनिकता के वर्तमान युग में भी नाग-पंचमी का त्योहार प्रासंगिक है। हमारी संस्कृति ने उन सभी जीवों, वनस्पतियों तथा वस्तुओं को सम्मान दिया है, जो हमारे अस्तित्व को बचाने में सहायक हैं। इसी कारण, पर्यावरण-संतुलन में मदद करने वाला सांप देवाधिदेव शिवजी के कंठ का हार बनता है, तो नाग-पंचमी पर वह पूजा जाता है।
नाग-पंचमी श्रावण मास में शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों में नाग को प्रत्येक पंचमी तिथि का देवता माना गया है, परंतु नाग-पंचमी पर नाग की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। पुराणों में यक्ष, किन्नर एवं गंधर्वो की भांति नागों का भी वर्णन है। उसमें सांप शक्ति एवं सूर्य के अवतार माने गए हैं, इसलिए नाग को देवताओं की श्रेणी में रखा गया है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, नाग महर्षि कश्यप और उनकी पत्‍‌नी कद्रू की संतान हैं।
पुराणों के अनुसार, सूर्य के रथ में बारह सर्प (नाग) हैं, जो क्त्रमश: प्रत्येक माह में उनके रथ के वाहक बनते हैं। भगवान विष्णु क्षीर-सागर में शेषनाग की शय्या पर विश्राम करते हैं। शेषनाग ही रामावतार में लक्ष्मण और कृष्णावतार में बलराम के रूप में अवतरित हुए थे।
मोहनजोदड़ो, हड़प्पा और सिंधु घाटी की सभ्यता के अवशेष साक्षी हैं कि नागों के पूजन की परंपरा आदिकाल से प्रचलित है। मिश्च की सभ्यता भी अत्यंत प्राचीन है। वहां आज भी शेख हरेदी नामक पर्व पर सांपों की पूजा की जाती है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में नाग-पंचमी का उत्सव सपरें के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पर्वतीय प्रदेशों में नाग-पूजा का प्रचलन अधिक है। सुप्रसिद्ध संस्कृत कवि कल्हण ने राज तरंगिणी ग्रंथ में कश्मीर की धरती का दिव्य सपरें से संबंध बताया है। वहां अनंतनाग नामक स्थान उसका ऐतिहासिक साक्ष्य है।
मान्यता है कि नाग-पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिय-मर्दन लीला हुई थी। भविष्य पुराण में कथानक है कि देवासुर-संग्राम में हुए समुद्र-मंथन से उच्चैश्रवा नामक अश्व (घोड़ा) निकला था। उसे देखकर नागमाता कद्रू ने अपनी सौत विनता से कहा, इस घोड़े का सफेद रंग है, परंतु बाल काले दिखलाई पड़ते हैं। विनता द्वारा यह बात स्वीकार न किए जाने पर दोनों में वाद-विवाद छिड़ गया। कद्रू ने नागों से अश्व के बाल के समान सूक्ष्म होकर उच्चैश्रवा के शरीर पर लिपट जाने को कहा, ताकि वह काले रंग का दिखाई देने लगे। पुत्र नागों द्वारा विरोध करने पर कद्रू ने क्त्रोधित होकर उन्हें राजा जनमेजय द्वारा किए जाने वाले सर्प-यज्ञ के दौरान भस्म हो जाने का शाप दे दिया। तब ब्रह्माजी के वरदान से आस्तीक मुनि ने सर्प-यज्ञ को रोककर नागों की प्राणरक्षा की। मान्यता है कि ब्रह्माजी द्वारा पंचमी के दिन वरदान दिए जाने और पंचमी के दिन ही आस्तीक मुनि द्वारा नागों की रक्षा किए जाने के कारण पंचमी-तिथि नागों को समर्पित है।
नाग-पंचमी पर मुख्यत: पांच पौराणिक नागों की पूजा होती है - अनंत, वासुकि, तक्षक, कर्कोटक व पिंगल। असंख्य फन वाले अनंत (शेष) नाग की शय्या पर भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। वासुकि नाग को मंदराचल से लपेटकर समुद्र-मंथन हुआ था। तक्षक के डसने से राजा परीक्षित की मृत्यु हो गई। नागवंशी कर्कोटक के छल से रुष्ट होकर नारदजी ने उसे शाप दिया था। तब राजा नल ने उसके प्राणों की रक्षा की थी। हिंदू व बौद्ध साहित्य में पिंगल को कलिंग में छिपे खजाने का संरक्षक माना गया है।
अंधविश्वास के चलते लोग नाग-पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाते हैं। यह गलत है। सांप स्वभावत: दूध नहीं पीते। सांपों को दूध पिलाने के प्रलोभन में सपेरे कई दिन पहले उनका भोजन-पानी बंद कर देते हैं। अत: भूख-प्यास शांत करने के लिए सांप नाग-पंचमी को दिया जाने वाला दूध ग्रहण तो कर लेते हैं, किंतु उसका पाचन न होने से अथवा एलर्जी के कारण उनकी मृत्यु होने की आशंका रहती है।

Courtesy- www.jagran.com

Today

आज के दिन
- ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 1 अगस्त वर्ष का 213 वां (लीप वर्ष में यह 214 वां) दिन है। साल में

 अभी और 152 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

- 1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत। 

- 1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

- 2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

- 2004 - र्शीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर

 एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या मैन आफ द सिरीज बने।

- 2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई

 शहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।

- 2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

- 2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.)

 में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

- 2008 - अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी 

समझौते को हरी झंडी दी।

जन्म-

-1882 - पुरुषोत्तम दास टंडन - स्वतंत्रता सेनानी।

-1899 - कमला नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प}ी।

-1910 - मुहम्मद निसार- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

-1913 - भगवान दादा- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक।

-1924 - फ्रैंक वोरेल- वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर।

-1932 - मीना कुमारी- फिल्म अभिनेत्री।

-1955 - अरुण लाल- पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

निधन-

-1913 - देवकीनन्दन खत्री - हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक।

-1920 - बाल गंगाधर तिलक- विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता।

-1999 - निराद सी. चौधरी- भारतीय मूल के लेखक।

-2008 - हरकिशन सिंह सुरजीत- भारतीय राजनेता।