एक दिन एक घर
के बाहर बरामदे में अचानक चार लोग आ गए। वे घर के मुखिया की प्रतीक्षा करने लगे।
ये चार थे- प्रेम, वैभव, सफलता और नीति। मुखिया ने प्रणाम किया और
परिचय पूछा।
चारों ने
बारी-बारी अपना परिचय बताया। उन्हें भीतर आने के लिए कहा तो वे बोले, हम सबको एक साथ अंदर आने की क्या जरूरत है।
आप किसी एक को बुला लें। मुखिया असमंजस में पड़ गया कि किसे पहले बुलाएं। परिवार
से विचारवि मर्श करने के लिए वापस लौट गया और परिवार के सदस्यों से सलाह करने
लगा।
मुखिया की पत्नी
बोली, हमें वैभव को
पहले अंदर बुलाना चाहिए। उसके आने से बाकी की कमी भी पूरी हो सकती है। लेकिन
उसकी बात काटते हुए मुखिया ने कहा,वैभव सफलता का मोहताज है। इसलिए सफलता को ही बुलाओ।
उसके साथ होने
से वैभव अपने आप आ जाएगा।
इस पर बेटे ने
सलाह दी,नहीं पिताजी, आप सबसे पहले नीति को बुलाइए। जहां नीति
होती है, वहीं सफलता
मिलती है और जहां सफलता मिलती है, वहां वैभव अपने आप आ जाता है। इसके बाद सभी बहू की राय जानने के लिए उसकी ओर
देखने लगे। वह धीरे से बोली, मेरी मानिए तो आप लोग सबसे पहले प्रेम को ही बुलाइए। बाकी सभी तो बाहरी जीवन
के मददगार हैं। घर-परिवार में सबसे बड़ा मित्र प्रेम ही होता है। प्रेम बना रहे
तो अन्य आगंतुकों का सहचर्य किसी न किसी तरह हो ही जायेगा। बहू की सलाह पर
मुखिया ने सबसे पहले प्रेम को निमंत्रित किया। लेकिन जैसे ही प्रेम भीतर आया तो
उसके पीछे-पीछे बाकी तीनों भी आ गए।
आपने हम तीनों
में से किसी एक को बुलाया होता, तो हम अकेले ही आते। पर प्रेम जहां जाता है, वहां हम अवश्य साथ होते हैं। वे अंदर आते ही बोले।
यह तो एक कथा
है, लेकिन जिंदगी
में प्रेम को आगे रखने पर अच्छा ही होता है। प्रेम प्रकाश की राह दिखाता है।
उसके पथ पर चलने वाला अपने प्रेम स्वरूप परमात्मा से साक्षात्कार करता है। जिस
प्रेम की चर्चा यहां हो रही है, वह बिकाऊ नहीं है। उसी के कारण यह सारा संसार टिका हुआ है। प्रेम किसी
जाति-धर्म के बंधन में नहीं रहता।
उसकी कोई कोई
सीमा भी नहीं होती। आकाश से भी विशाल, समुद्र की गहराई से भी कई गुना ज्यादा गहरा, हवा से भी ज्यादा हल्का, वह हर जगह मौजूद है।
जब दो प्रेमी
आपस में मिलते हैं, तो मात्र उसकी
चर्चा होती है। प्रेम जब रग-रग में खिल उठता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। प्रेम तो समर्पण का भाव है। उसमें न स्वार्थ है, न आसक्ति।
ऐसे अनोखे
प्रेम के कारण ही राधा कृष्णमय हो गईं और कृष्ण राधा स्वरूप हो गए।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational
story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और
फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source –
KalpatruExpress News Papper
|
OnlineEducationalSite.Com
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014
प्रेम समर्पण है, उसमें न स्वार्थ है न आसक्ति
बुधवार, 26 फ़रवरी 2014
शिव की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि की कथा
शिव की उपासना
मनुष्य के लिए कल्पवृक्ष की प्राप्ति के समान है। भगवान शिव से जिसने जो चाहा
उसे प्राप्त हुआ। महामृत्युंजय शिव की कृपा से मार्कण्डेय ऋषि ने अमरत्व प्राप्त
किया और महाप्रलय को देखने का अवसर प्राप्त किया। देवता, दानव और मनुष्य ही नहीं समस्त चरा-अचर का
कोई ईश्वर है तो वह है सदाशिव, भगवान शिव अपने पास कुछ नहीं रखते बल्कि सब
कुछ अपने भक्तों को दे देते हैं।
मेघ वर्षा से
करते हैं शिव आराधना –
शिव से वरदान लेने वालों को सावधानी भी
रखनी चाहिए।
शिव से वरदान
लेकर अशिव कार्य करने से भस्मासुर के समान स्वयं की ही हानि होती है। श्री शैल
शिखर पर विराजमान भगवान शिव की सेवा में संपूर्ण प्रकृति रहती है। मंदसुगंध पवन
वन वृक्षों के स्पंदन से चंवर ढुलाती है तो बांज-बुरांश, कुटज पुष्पों से उनका प्राकृतिक श्रृंगार
होता रहता है।
उमड़ते-घुमड़ते
मेघ वर्षा से उनका सतत अभिषेक करते हैं, रात्रि में चंद्र किरणों हिम- तुषार किरणों से आच्छादन सेवा करते हैं। ऐसे
आशुतोष भगवान के द्वार में जाकर भक्तजन श्रद्धा से नतमस्तक होकर धन्य हो जाते
हैं।
प्रभु सुमिरण
में ऐसी महाशक्ति है जो जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी बाधाओं का पहले ही
निवारण कर देती है। वस्तुत: बाधाएं तो क्या भगवान के नाम का प्रभाव महाप्रलय की
दिशा बदलने की क्षमता रखता है। मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन में शिव सुमिरण के
लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। यही मनुष्य के जीवन का असली खजाना होता है।
महाशिवरात्री
की कथा –
फाल्गुन कृष्ण
पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के
प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान शंकर का ब्रrा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय
की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रrांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर
देते हैं।
इसीलिए इसे
महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया। तीनों भुवनों की अपार सुंदरी तथा शीलवती
गौरा को अर्धांगिनी बनाने वाले शिव प्रेतों व पिशाचों से घिरे रहते हैं। उनका
रूप बड़ा अजीब है। शरीर पर मसानों की भस्म, गले में सर्पो का हार, कंठ में विष, जटाओं में
जगत- तारिणी पावन गंगा तथा माथे में प्रलयंकर ज्वाला है।
भोले हैं शिव –
शिव को जहां एक ओर प्रलय का कारक माना जाता है
वहीं शिव को भोला भी कहा जाता है। मात्र बेल और भांग के प्रसाद से प्रसन्न होने
वाले भगवान शिव की शिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना करने का विशेष महत्त्व और विधान
है। प्राचीन कथा के अनुसार आज के दिन ही शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। नर, मुनि और असुरों के साथ बारात लेकर शिव माता
पार्वती से विवाह के लिए गए थे। शिव की नजर में अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के
लोगों का समान स्थान है। वह उनसे भी प्रेम करते हैं जिन्हें यह समाज ठुकरा देता
है।
शिवरात्रि को
भगवान शिव पर जो बेल और भांग चढ़ाई जाती है यह शिव की एकसम भावना को ही
प्रदर्शित करती है। शिव का यह संदेश है कि मैं उनके साथ भी हूं जो सभ्य समाजों
द्वारा त्याग दिए जाते हैं। जो मुङो समर्पित हो जाता है, मैं उसका हो जाता हूं।
शिव की महिमा –
शिव सबसे
क्रोधी होने के साथ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले भी हैं। इसीलिए युवतियां
अपने अच्छे पति के लिए शिवजी का सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं।
हिंदू मान्यता
के अनुसार शिव जी की चाह में माता पार्वती ने भी शिव का ही ध्यान रखकर व्रत रखा
था और उन्हें शिव वर के रुप में प्राप्त हुए थे। इसी के आधार पर आज भी स्त्रियां
अच्छे पति की चाह में शिव का व्रत रखती है और शिवरात्रि को तो व्रत रखने का और
भी महत्त्व और प्रभाव होता है।
शिव की आराधना
करने वाले उन्हें प्रसन्न करने के लिए भांग और धतूरा चढ़ाते हैं। इस दिन मिट्टी
के बर्तन में पानी भरकर, ऊपर से
बेलपत्र, आक धतूरे के
पुष्प, चावल आदि
डालकर ‘शिवलिंग’ पर चढ़ाया जाता है। अगर पास में शिवालय न
हो, तो शुद्ध गीली
मिट्टी से ही शिवलिंग बनाकर उसे पूजने का विधान है।
इसके साथ ही
रात्रि के समय शिव पुराण सुनना चाहिए।
जैसा कि हमेशा
ही कहा जाता है शिव भोले हैं और साथ ही प्रलयकारी भी तो अगर आप भी अपने सामथ्र्य
के अनुसार ही शिव का व्रत रखते हैं तो आपकी छोटी सी कोशिश से ही भगवान शिव
अतिप्रसन्न हो सकते हैं।
यदि आपके पास कोई अच्छी ख़बर या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते
हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: facingverity@gmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source- KalpatruExpress
Newspapper
|
महा शिवरात्रि पूजन की सरलतम विधि
महाशिवरात्रि
पर्व पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त-गण विविध उपाय करते हैं। लेकिन
हर उपाय साधारण जनमानस के लिए सरल नहीं होते।
हम आपको बता
रहे हैं घर पर ही महाशिवरात्रि पूजन की अत्यंत आसान विधि।
यह जितनी आसान
है उतनी ही फलदायी भी। भगवान शिव अत्यंत सरल स्वभाव के देवता माने गए हैं अत:
उन्हें सरलतम तरीकों से ही प्रसन्न किया जा सकता है।
वैदिक शिव
पूजन –
भगवान शंकर की पूजा के समय शुद्ध आसन पर बैठकर
पहले आचमन करें।
यज्ञोपवित
धारण कर शरीर शुद्ध करें। तत्पश्चात आसन की शुद्धि करें। पूजनसा मग्री को
यथास्थान रखकर रक्षादीप प्रज्जवलित कर लें।
अब
स्वस्ति-पाठ करें। -
स्वस्ति-पाठ –
स्वस्ति न
इन्द्रो वृद्धश्रवा:, स्वस्ति ना पूषा विश्ववेदा:, स्वस्ति न स्तारक्ष्यो अरिष्टनेमि स्वस्ति
नो बृहस्पति र्दधातु।
S इसके बाद पूजन का संकल्प कर भगवान गणोश एवं गौरी-माता पार्वती का स्मरण कर
पूजन करना चाहिए।
S यदि आप रूद्राभिषेक, लघुरूद्र, महारूद्र आदि विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं, तब नवग्रह, कलश, षोडश-मात्रका
का भी पूजन करना चाहिए।
S संकल्प करते हुए भगवान गणोश व माता पार्वती का पूजन करें फिर नन्दीश्वर, वीरभद्र, कार्तिकेय (स्त्रियां कार्तिकेय का पूजन नहीं करें) एवं सर्प का संक्षिप्त
पूजन करना चाहिए।
S इसके पश्चात हाथ में बिल्वपत्र एवं अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करें।
S भगवान शिव का ध्यान करने के बाद आसन, आचमन, स्नान, दही-स्नान, घी-स्नान, शहद-स्नान व
शक्कर-स्नान कराएं।
S इसके बाद भगवान का एक साथ पंचामृत स्नान कराएं। फिर सुगंध-स्नान कराएं फिर
शुद्ध स्नान कराएं।
S अब भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं। वस्त्र के बाद जनेऊ चढ़ाएं। फिर सुगंध, इत्र, अक्षत, पुष्पमाला, बिल्वपत्र चढ़ाएं।
S अब भगवान शिव को विविध प्रकार के फल चढ़ाएं। इसके पश्चात धूप-दीप जलाएं।
S हाथ धोकर भोलेनाथ को नैवेद्य लगाएं।
S नैवेद्य के बाद फल, पान-नारियल, दक्षिणा चढ़ाकर आरती करें। (जय शिव ओंकारा
वाली शिव-आरती) र इसके बाद क्षमा-याचना करें।
क्षमा मंत्र -
आह्वानं ना
जानामि, ना जानामि
तवार्चनम, पूजाश्चैव न
जानामि क्षम्यतां परमेश्वर:।
इस प्रकार
संक्षिप्त पूजन करने से ही भगवान शिव प्रसन्न होकर सारे मनोरथ पूर्ण करेंगे। घर
में पूरी श्रद्धा के साथ साधारण पूजन भी किया जाए तो भगवान शिव प्रसन्न हो जाते
हैं।
यदि आपके पास कोई अच्छी ख़बर या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते
हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: facingverity@gmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source- KalpatruExpress
Newspapper
|
महाकालेश्वर की पौराणिक कथा
शिवभक्त राजा
चंद्रसेन और बालक उज्जयिनी में राजा चंद्रसेन का राज था। वह भगवान शिव का परम
भक्त था। शिवगणों में मुख्य मणिभद्र नामक गण उसका मित्र था। एक बार मणिभद्र ने
राजा चंद्रसेन को एक अत्यंत तेजोमय चिंतामणि प्रदान की। चंद्रसेन ने इसे गले में
धारण किया तो उसका प्रभामंडल तो जगमगा ही उठा, साथ ही दूरस्थ देशों में उसकी यश-कीर्ति बढ़ने लगी। उस मणि को प्राप्त करने
के लिए दूसरे राजाओं ने प्रयास आरंभ कर दिए। कुछ ने प्रत्यक्षत: मांग की, कुछ ने विनती की।
चूंकि वह राजा
की अत्यंत प्रिय वस्तु थी, अत: राजा ने वह मणि किसी को नहीं दी। अंतत: उन पर मणि आकांक्षी राजाओं ने
आक्रमण कर दिया। शिवभक्त चंद्रसेन भगवान महाकाल की शरण में जाकर ध्यानमग्न हो
गया। जब चंद्रसेन समाधिस्थ था तब वहां कोई गोपी अपने छोटे बालक को साथ लेकर
दर्शन हेतु आई। बालक की उम्र थी पांच वर्ष और गोपी विधवा थी। राजा चंद्रसेन को
ध्यानमग्न देखकर बालक भी शिव की पूजा हेतु प्रेरित हुआ। वह कहीं से एक पाषाण ले
आया और अपने घर के एकांत स्थल में बैठकर भक्तिभाव से शिवलिंग की पूजा करने लगा।
कुछ देर पश्चात उसकी माता ने भोजन के लिए उसे बुलाया किन्तु वह नहीं आया। फिर
बुलाया, वह फिर नहीं
आया। माता स्वयं बुलाने आई तो उसने देखा बालक ध्यानमग्न बैठा है और उसकी आवाज
सुन नहीं रहा है।
तब क्रुद्ध हो
माता ने उस बालक को पीटना शुरू कर दिया और समस्त पूजन-सामग्री उठाकर फेंक दी।
ध्यान से मुक्त होकर बालक चेतना में आया तो उसे अपनी पूजा को नष्ट देखकर बहुत
दु:ख हुआ। अचानक उसकी व्यथा की गहराई से चमत्कार हुआ। भगवान शिव की कृपा से वहां
एक सुंदर मंदिर निर्मित हो गया। मंदिर के मध्य में दिव्य शिवलिंग विराजमान था
एवं बालक द्वारा सज्जित पूजा यथावत थी। उसकी माता की तंद्रा भंग हुई तो वह भी
आश्चर्यचकित हो गई।
राजा चंद्रसेन
को जब शिवजी की अनन्य कृपा से घटित इस घटना की जानकारी मिली तो वह भी उस शिवभक्त
बालक से मिलने पहुंचा। अन्य राजा जो मणि हेतु युद्ध पर उतारू थे, वे भी पहुंचे। सभी ने राजा चंद्रसेन से
अपने अपराध की क्षमा मांगी और सब मिलकर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन करने लगे।
तभी वहां
रामभक्त श्री हनुमानजी अवतरित हुए और उन्होंने गोप-बालक को गोद में बैठाकर सभी
राजाओं और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
ऋते शिवं
नान्यताम गतिरस्ति शरीरिणाम्॥ एवं गोप सुतो दिष्टया शिवपूजां विलोक्य च॥
अमन्त्रेणापि सम्पूज्य शिवं शिवम् वाप्तवान्।
एष भक्तवर:
शम्भोगोर्पानां कीर्तिवर्धन: इह भुक्तवा खिलान् भोगानन्ते मोक्षमवाप्स्यति॥ अस्य
वंशेùष्टमभावी नंदो
नाम महायशा:।
प्राप्स्यते
तस्यस पुत्रत्वं कृष्णो नारायण: स्वयम्॥ अर्थात शिव के अतिरिक्त प्राणियों की
कोई गति नहीं है। इस गोप बालक ने अन्यत्र शिव पूजा को मात्र देखकर ही, बिना किसी मंत्र अथवा विधि-विधान के शिव
आराधना कर शिवत्व-सर्वविध, मंगल को प्राप्त किया है।
यह शिव का परम
श्रेष्ठ भक्त समस्त गोपजनों की कीर्ति बढ़ाने वाला है। इस लोक में यह अखिल अनंत
सुखों को प्राप्त करेगा व मृत्योपरांत मोक्ष को प्राप्त होगा।
इसी के वंश का
आठवां पुरुष महायशस्वी नंद होगा जिसके पुत्र के रूप में स्वयं नारायण कृष्ण नाम
से प्रतिष्ठित होंगे। कहा जाता है भगवान महाकाल तब ही से उज्जयिनी में स्वयं
विराजमान है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में महाकाल की असीम महिमा का वर्णन मिलता
है।
महाकाल
साक्षात राजाधिराज देवता माने गए हैं।
महाशिवरात्रि
के दिन समूचा शहर शिवमय हो जाता है। चारों ओर बस शिव जी का ही गुंजन सुनाई देता
है। सारा शहर बाराती बन शिवविवाह में शामिल होता है। अगले दिन अमावस्या को सेहरे
के अत्यंत आकर्षक दर्शन होते हैं। नयनाभिराम साजसज्जा के बीच एक उत्सव धूमधाम से
संपन्न होता है। भगवान शिव की यह नगरी भक्ति रस में आकंठ डूबी नजर आती है।
यदि आपके पास कोई अच्छी ख़बर या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते
हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: facingverity@gmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source- KalpatruExpress
Newspapper
|
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



