शनिवार, 13 जून 2015

Time Quotes In Hindi

1.       “Time is always positive for those who toil.” – Unknown
“समय हमेशा कड़ी मेहनत करने वालों का मित्र रहा है.” – अज्ञात
2.      “You will never have more time than right now.” – Anonymous
“आपके पास जितना समय अभी है उससे अधिक समय कभी नहीं होगा।” – अज्ञात
3.      “Time is not an enemy unless you try to kill it” – unknown
“समय तब तक दुश्मन नहीं बनता जब तक आप इसे व्यर्थ गंवाने का प्रयास नहीं करते हैं.” – अज्ञात
4.      You can’t change the past, but you can ruin the present by worrying about the future. ~ Anonymous
आप अतीत को तो बदल नहीं सकते, लेकिन आप वर्तमान को भविष्य की चिंता में नष्ट ज़रूर कर सकते हैं। ~ अज्ञात
~
5.      Every day is my best day; this is my life. I’m not going to have this moment again. ~ Bernie Siegel
हर दिन मेरा सर्वश्रेष्ठ दिन है; यह मेरी जिन्दगी है. मेरे पास यह क्षण दुबारा नहीं होगा। ~ बर्नी सीगल
~~
6.      Vision is the art of seeing what is invisible to others. ~ Jonathan Switft
दूरदर्शिता जो दूसरे नहीं देख पाएँ उसे देख पाने की कला है। ~ जोनाथन स्विफ्ट
~~
7.      We are limited, not by our abilities, but by our vision. ~ Anonymous
हम सीमित हैं, हमारी क्षमताओं से नहीं, लेकिन हमारी दूरदर्शिता से। ~ अज्ञात
~~
8.     व्यस्त रहना काफी नहीं है, व्यस्त तो चींटियां भी रहती हैं | सवाल यह है कि हम किसलिए व्यस्त हैं | ~ हेनरी डेविड थौरु
9.      समय पर कार्य नहीं करने से व्यक्ति लाभ और उन्नति से कोसों दूर हो जाता है | ~ बाबा फरीद
10.  भविष्य वर्तमान के द्वारा क्रय किया जाता है | ~ जॉनसन
11.   जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाएं हुए धन के बराबर है | ~ महात्मा गांधी
12.  जो समय का ज्यादा दुरुपयोग करते हैं, वे ही समय की कमी की सबसे ज्यादा शिकायत करते हैं | ~ ब्रूयर
13.  समय पर किया हुआ थोड़ा सा भी कार्य उपकारी होता है | ~ योगवशिष्ठ
14.  बिता हुआ समय और मुख से निकले शब्द कदापि वापस नहीं आते | ~ कहावत
15.   जो अपने समय का सबसे ज्यादा दुरूपयोग करते हैं, वे ही समय की कमी की सबसे ज्यादा शिकायत करते हैं। -ब्रूयर
16.  जीवन छोटा ही क्यों न हो, समय की बर्बादी से वह और भी छोटा हो जाता है | ~ जॉनसन
17.   वर्तमान परिस्थिति में हम क्या करते, सोचते और विश्वास करते हैं, उसी से हमारा भविष्य तय होता है |
18.  सिर्फ अतीत की जुगाली करने से कोई लाभ नहीं हैं|
19.  सोने का प्रत्येक धागा मूल्यवान होता है, इसी प्रकार समय का प्रत्येक क्षण भी मूल्यवान होता है। -मेसन
20. समय किसी की प्रतीक्षा नही करता।
21.  बीता हुआ समय और कहे हुए शब्द कदापि वापस नहीं आ सकते। -कहावत
22. प्रकृति के सब काम धीरे-धीरे होते है।
23. समय का उचित उपयोग करना समय को बचाना है। -बेकन
24. समय महान चिकित्सक है।
25.  एक युग विशाल नगरों का निर्माण करता है, एक क्षण उसका ध्वंस कर देता है। -सेनेका
26. हर दिन वर्ष का सर्वोत्तम दिन है।
27.  राजा: कुछ ऐसा लिखो जिसे पढ़ कर ख़ुशी में गम हो और गम में पढ़ो तो ख़ुशी हो? वजीर: यह समय बीत जायेगा!
28. दौड़ना काफी नहीं है, समय पर चल पड़ना चाहिए | ~ फ़्रान्सीसी कहावत
29. समय पर थोड़ा सा प्रयत्न भी आगे की बहुत-से परेशानियों को बचाता है। -कहावत
30. बुद्धिमान लोग अतीत की घटनाओं पर नहीं पछताते, वे भविष्य की चिन्ता नहीं करते, केवल वर्तमान जगत में पूर्णतया कर्म करते हैं |
31.  सही काम करने के लिए समय हर वक्त ही ठीक होता हैं | – मार्टिन लूथर किंग जूनीयर
32. जैसे नदी बह जाती है और लौटकर नहीं आती, उसी प्रकार रात और दिन मनुष्य की आयु लेकर चले जाते हैं, फिर नहीं आते। – महाभारत
33. मैंने समय को नष्ट किया है। अब समय मुझको नष्ट कर रहा है। -शेक्सपीयर
34. समय फिरने पर मित्र भी शत्रु हो जाते हैं। -गोस्वामी तुलसीदास
35.  हर संत का एक अतीत होता है और हर पापी का एक भविष्य| ~ ऑस्कर वाइल्ड
36. सही टाइमिंग पर लगभग हर बात सकारात्मक तरीके से कही जा सकती है |
37.  हम आज अच्छे हैं, ये भी एक किस्म का पागलपन है | ~ एडवर्ड यंग
38. वक्त को बर्बाद न् करो, क्योंकि जिन्दगी इसी से बनी है | ~ फ्रेंकलिन


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें