शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

Today's History In Hindi

आज के दिन
Pt. Narendra Sharma
 पंडित नरेंद्र शर्मा
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 28 फ़रवरी वर्ष का 59 वाँ दिन है। साल में अभी और 306 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 307 दिन)
28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1991 - खाड़ी में युद्ध विराम लागू।
§  1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
§  1994 - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
§  1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
§  1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
§  2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
§  2005 - मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।
§  2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।
§  2008 -
§  वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाला टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।
§  नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।
28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
§  1913 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
28 फ़रवरी को हुए निधन
§  1936 - कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी
§  1963 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)
§  1572 ई. - राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
§  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।
§  राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)।


Vippati Se Darkar Mat Bhago Motivational Story In Hindi

विपत्ति से डरकर मत भागो

vivekanad

स्वामी रामकृष्ण परमहंस के निधन के बाद उनके शिष्य स्वामी विवेकानंद तीर्थयात्रा के लिए निकले। कई दिन तक दर्शन करते हुए वह काशी आए और विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचे। दर्शन करके बाहर आए तो देखते हैं कि कुछ बंदर इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं। स्वामीजी जैसे ही आगे बढ़े कि बंदर उनके पीछे पड़ गए। उन दिनों स्वामीजी लंबा अंगरखा पहना करते थे और सिर पर साफा बांधते थे।

विद्या प्रेमी होने के कारण उनकी जेबें किताबों और कागजों से भरी रहती थीं। बंदरों को भ्रम हुआ कि उनकी जेबों में खाने की चीजें हैं। अपने पीछे बंदरों को आते देखकर स्वामीजी डर गए और तेज चलने लगे। बंदर भी तेजी से पीछा करने लगे। स्वामीजी ने दौड़ना शुरू किया। बंदर भी दौड़ने लगे। स्वामीजी अब क्या करें? बंदर उन्हें छोड़ने को तैयार ही नहीं थे। स्वामीजी का बदन थर-थर कांपने लगा। वे पसीने से नहा गए। लोग तमाशा देख रहे थे, पर कोई भी उनकी सहायता नहीं कर रहा था। तभी एक ओर से बड़े जोर की आवाज आई- 'भागो मत!' ज्यों ही ये शब्द स्वामीजी के कानों में पड़े, उन्हें बोध हुआ कि विपत्ति से डरकर जब हम भागते हैं तो वह और तेजी से हमारा पीछा करती है। अगर हम हिम्मत से उसका सामना करें तो वह मुंह छिपाकर भाग जाती है।

फिर क्या था, स्वामीजी निर्भीकता से खड़े हो गए, बंदर भी खड़े हो गए। थोड़ी देर खड़े रहकर वे लौट गए। उस दिन से स्वामीजी के जीवन में नया मोड़ आ गया। उन्होंने समाज में जहां कहीं बुराई देखी उससे कतराए नहीं, हौसले से उसका मुकाबला किया।
संकलन:आर.डी. अग्रवाल 'प्रेमी'

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015

Today's History In Hindi

आज के दिन
Vijay Singh Pathik
विजय सिंह पथिक
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 27 फ़रवरी वर्ष का 58 वाँ दिन है। साल में अभी और 307 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 308 दिन)
27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  2001 -
§  गोधरा, गुजरात में अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत।
§  अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने के आदेश।
§  2005 - मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता।
§  2007 - लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।
§  2008 -
§  लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को जी.आर-8 सम्मान से नवाजा गया।
§  पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।
§  2009 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।
§  2010 - भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
27 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
§  1882- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
27 फ़रवरी को हुए निधन
§  1931- चंद्रशेखर आज़ाद, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
§  1997 - इन्दीवर - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
§  2010- नानाजी देशमुख - 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
§  1976 - के. सी. रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
§  1956- गणेश वासुदेव मावलंकर, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष