Moeny Earning लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Moeny Earning लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 अप्रैल 2015

इंटरनेट से घर बैठे करें कमाई, ये हैं कुछ पॉपुलर तरीके



पैसे कमाना हर किसी का सपना होता है फिर चाहे वो नौकरीपेशे वाला इंसान हो, कारोबारी हो या फिर बेरोजगार। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से कई सकारात्मक प्रयास भी करते हैं। इन सबके बीच अगर आपके पास थोड़ा फ्री टाइम है और इंटरनेट का थोड़ा बहुत ज्ञान है, तो ऑनलाइन कमाई आपकी आमदनी बढ़ाने का एक शानदार जरिया है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि कमाई घर बैठे भी की जा सकती है।
आज हम आपको ऑनलाइन कमाई करने के कुछ पॉपुलर तरीकों के बारे में बताने जा रहे है...
1. सेल्फ पब्लिश बुक- अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं। इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन। अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम से यह फीचर चलाती है। इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है। इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है। साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी के लिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें। इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं।

2. फोटो बेचकर करें कमाई- फोटो स्टॉक रखने वाली वेबसाइट भी आपके ऑनलाइन कमाई का जरिया बन सकती है। दुनिया भर में www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www. istockphoto.com जैसी कई वेबसाइट फोटो खरीदकर उसका भुगतान करती हैं। इसमें साइट के मेंबर को अपनी फोटो को साइट पर सब्मिट करना होता है। फिर उसके बाद साइट की पॉलिसी के अनुसार आप 15 से 85 फीसदी तक रॉयल्टी पा सकते हैं।

3. ऑनलाइन वर्क- ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं। ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है।www.odesk.com और www.elance.com . जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है। इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रेक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है। काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है। दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं।

4. गूगल एडसेंस- गूगल एड सेंस के जरिए आप ब्लॉग पर विज्ञापन भी लगा सकते हैं, जिससे कुछ कमाई का जरिया बन सकता है। गूगल की सेवा adsense के द्वारा दिए जा रहे विज्ञापन को अपने ब्लॉग पर लगायें। यह आपको हर उस क्लिक के लिए भुगतान करेगा जो आपके ब्लॉग पर दिखाए गए विज्ञापन पर होगा। Google adsense आपको कई तरह के विज्ञापन देता है जैसे वीडियो, चित्र, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि। आप इनमे से अपने लिए बेहतर विज्ञापन चुने और अपने ब्लॉग पर लगायें।

5. ई-ट्यूटर- ई-ट्यूटर भी ऑनलाइन कमाई के चर्चित तरीकों में से एक है। कई वेबसाइट अलग-अलग विषयों को लेकर लोगों से पेड ई-टच्यूटर की सुविधा लेती हैं। इनमें www.tutorvista.com और www.2tion.net जैसी साइटें प्रमुख हैं। यूजर ऐसी ही साइटों पर खुद को रजिस्टर कर चंद घंटे पढ़ाकर मोटी कमाई कर सकता है।

6. यू ट्यूब से कमाई- यू ट्यूब अब आपके ओरिजनल वीडियो को ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट कर, उससे होने वाली कमाई में आपको हिस्सा देने जा रही है। यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए यूजर्स को सबसे पहलेwww.youtube.com/creators/partner.html पर जाकर यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करना होगा। यूजर्स को इसी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपने वीडियो अपलोड करना होगा। यू ट्यूब की टेक्निकल कमेटी ऑरीजनलिटी और क्वालिटी का परीक्षण करेगी। इसके बाद वीडियो पर मिलने वाले विज्ञापन का हिस्सा यूजर्स को दिया जाएगा।

7. बायसेल एड- यह भी एक ऑनलाइन मार्केटिंग का जरिया है। इसके जरिए सीधे विज्ञापन बेचे जा सकते हैं। आपके ब्लॉग को दिए गए विज्ञापन के एवज में यह अपनी कमीशन लेते हैं। इसके विज्ञापनदाता से आपका सीधा संपर्क नहीं होता।
8. पेड रिव्यू- सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना। अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है।

9. एप्स का बिजनेस- स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लाखों एप्लिकेशन बन और बिक रही हैं। अगर आपके पास एप बनाने के लिए अच्छा आइडिया है तो भी आप किसी डेवलपर की सेवाएं लेकर अपनी एप बनवा सकते हैं।’ एप बनाने के बाद 30-100 डॉलर की सालाना फीस चुका कर आप गूगलएप्पलमाइक्रोसॉफ्ट के विंडोज स्टोर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
10. ऑनलाइन पुराने सामान बेचकर करें कमाई- आसानी से ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों में से ये एक तरीका है। इसमें आप अपने घर में रखे पुराने सामानों को ऑनलाइन बेचकर कमाई कर सकते हैं। कई वेबसाइट आपको इन यूजलेस सामानों के लिए मुफ्त ऐड देने की सुविधा देती हैं। इसके सहारे पुराने सामानों की फोटो www.olx.in,www.quickr.com और craigslist.co.in जैसी कई साइटों पर अपडेट कर उसे बेचने से कमाई कर सकते हैं।


आज से रखें इन 3 बातों का ख्याल, कम कमाने पर भी बन सकते हैं करोड़पति



एक अप्रैल यानी आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। इस वित्त वर्ष में अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर आप चिंतित होंगे। लेकिन, चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको समय-समय पर फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़ी खबरें बताते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बता रहे हैं कि आपके करोड़पति बनने के लिए यह जरूरी नहीं कि आपकी आमदनी काफी अधिक हो। कम आमदनी में भी आप करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए तीन चीजें जरूरी हैं।
पहली, आप लंबे समय के लिए नियमित निवेश करें।
दूसरी, आपको इस बचत पर ठीक-ठाक दर से रिटर्न मिले।
तीसरी, एक बार जो आप तय कर लें, तो हर महीने आप उतनी राशि की बचत जरूर करें।
आइए एक-एक कर इसे समझते हैं।
लंबी अवधि का निवेश
अगर आप लगातार पूंजी बचाते रहते हैं और उस पर एक निश्चित दर से रिटर्न मिलता रहता है, तो लंबी अवधि का निवेश करने पर आपको उस पूंजी पर चक्रवृद्धि का लाभ मिलता है। इसका सीधा मतलब यह है कि आप जितने लंबे समय तक निवेश करेंगे, आप उतनी अधिक गति से पूंजी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप बीस सालों तक हर महीने 4,000 रुपए बचाते हैं और उस पर सालाना 12 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है, तो अंत में आपके पास 38,73,538 रुपए होंगे। लेकिन अगर आप तीस सालों तक इतनी ही बचत करें और उस पर इतनी ही दर से रिटर्न मिले, तो अंत में आपके पास 1,29,74,042 रुपए होंगे।

मिलने वाले रिटर्न की दर
आप कितने समय में करोड़पति बनेंगे, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप जो पूंजी बचा रहे हैं, उस पर आपको किस दर से रिटर्न मिल रहा है। अगर निवेश की अवधि तय हो, तो मिलने वाले रिटर्न की दर में दो-तीन फीसदी के फर्क से भी अंत में जमा हुई पूंजी में काफी फर्क आ जाता है। अगर आप तीस सालों तक हर महीने 3,000 रुपए बचाएं और उस पर आपको 10 फीसदी की दर से रिटर्न मिले, तो अंत में आपके पास 65,13,962 रुपए होंगे। लेकिन यदि इसी पर आपको सालाना 13 फीसदी की दर से रिटर्न हासिल हो, तो आखिर में आपके पास 1,19,27,340 रुपए होंगे।

हर महीने की जाने वाली बचत
करोड़पति बनने की राह में यह भी अहम है कि हर महीने आप कितनी रकम बचाने में कामयाब हो पाते हैं। आप हर महीने जितनी अधिक रकम बचा सकेंगे, आप उतने ही कम समय में करोड़पति बन सकेंगे। अगर आप हर महीने 3200 रुपए की बचत करते हैं और इस राशि पर आपको 12 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है, तो 30 सालों के बाद आपके पास 1,03,79,234 रुपए एकत्र हो जाएंगे। अब देखिए इस राशि में थोड़ी सी बढ़ोतरी से क्या फर्क पड़ता है। अगर आप हर महीने 3,300 रुपए की बचत करते हैं और उस राशि पर आपको 12 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है, तो 30 सालों के बाद आपके पास 1,07,03,572 रुपए होंगे।

कहां मिलेगा इतना रिटर्न

यानि यह स्पष्ट है कि कुछ हजार रुपए के नियमित निवेश से करोड़ रुपए एकत्र किए जा सकते हैं। अब सवाल यह है कि ये पैसे कहां लगाए जाएं जहां 12-13 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न मिल जाएं। ऐतिहासिक रूप से देखें तो शेयर बाजार इसके मुकाबले अधिक रिटर्न देता है। इसके अलावा इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश से भी इतना रिटर्न मिल सकता है।

किन स्कीमों ने दिया है इतना रिटर्न

उदाहरण के तौर पर, एचडीएफसी टॉप 200 स्कीम ने पिछले पांच सालों में 13.66 फीसदी के सीएजीआर (सालाना औसत विकास दर) से रिटर्न दिया है। पिछले दस सालों में इसने 22.53 फीसदी के सीएजीआर से रिटर्न दिया है। इसी तरह फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप फंड ने पिछले पांच सालों में 13.16 फीसदी के सीएजीआर से रिटर्न दिया 

Courtesy-http://money.bhaskar.com

सिर्फ 7 साल में आपका पैसा हो जाएगा DOUBLE, अपनाएं ये तरीका



अधिकांश एक्‍सपर्ट कहते हैं कि अगर वजन कम करने का लक्ष्य पूरा करना है तो कम खाइए और ज्यादा व्यायाम कीजिए। पैसों का मामला भी इससे कोई भिन्न नहीं है। पैसों के बारे में एक सच्चाई यह है कि खर्च कम कीजिए और ज्यादा बचत कीजिए। रिटायरमेंट या अन्य वित्तीय लक्ष्यों के लिए आप इसकी शुरुआत जितनी जल्द करेंगे, लक्ष्य के करीब आने तक आप उतने ही धनवान होंगे। जितना आप सोच रहे हैं। इसका आसान सा नियम है। रूल 72 का इस्तेमाल करके आप भी जान सकते हैं कि कैसे सात साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा।
आपको सिर्फ अपनी बचत की निरंतरता बनाए रखनी है और बाकी का काम चक्रवृद्धि समय के साथ करता रहेगा। चक्रवृद्धि का प्रभाव दीर्घावधि में देखते ही बनता है और यह लंबी अवधि में आपको धनवान बनाने में भरपूर मदद करता है।
कैसे काम करता है चक्रवृद्धि?
मान लीजिए आप 100 रुपए कहीं जमा करते हैं और उस पर सालाना 10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। एक साल बाद आपके पास 110 रुपए होंगे। अगले वर्ष चक्रवृद्धि के कारण आपको 110 रुपए पर 10 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और आपके पैसे बढ़ कर 121 रुपए हो जाएंगे। फिर अगले वर्ष 121 रुपए पर 10 प्रतिशत ब्याज प्राप्त होगा और यह सिलसिला साल दर साल चलता रहेगा। समय के साथ आपके पैसों में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
दोगुने कब होंगे पैसे?
आपकी बचत के पैसे दोगुने कब होंगे इसकी गणना का एक आम नियम काफी प्रचलित है। ये नियम रूल 72 है। फाइनेंस में इसका खूब इस्तेमाल होता है। रूल 72 के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपके निवेश के पैसे कितने समय में दोगुने हो जाएंगे। आइए इसका फॉर्मूला जानते हैं।
अगर आप 100 रुपए का निवेश करते हैं जिस पर सालाना 10 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है तो रूल 72 के अनुसार इस निवेश को दोगुना होने में 72/10=7.2 साल लगेंगे।
अगर आप इससे बड़ी राशि, मान लीजिए एक लाख रुपए का निवेश करते हैं तो लगभग सात साल में वह दो लाख रुपए हो जाएंगे। इसके लिए निवेश की निरंतरता और वर्तमान फंड में बढ़ोतरी करना न भूलें, यह आपको कहीं अधिक लाभ देगा।

निवेश की जल्द शुरुआत के लाभ

चक्रवृद्धि ब्याज शराब की तरह है। कहते हैं कि वाइन यानी शराब जितनी पुरानी होती है उतनी ही बेहतर होती है। इसी तरह, पैसों का निवेश भी अगर लंबी अवधि के लिए किया जाए तो इसके परिणाम काफी बेहतर होते हैं। इसलिए, अगर आप अपनी रिटायरमेंट के लिए करोड़ों रुपये की बचत करना चाहते हैं तो शुरुआत जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी कीजिए। अपने पहले वेतन से या फिर 25 साल की उम्र से आप इसकी शुरुआत करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
जब आप 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे तो आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी और आप शानदार जीवनशैली बरकरार रख सकते हैं।
अगर आप 25 साल की उम्र से 5,000 रुपये का निवेश शुरू करते हैं और इस पर सालाना 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में आपके पास एक करोड़ रुपये से अधिक का फंड होगा।
हालांकि, अगर आप इसकी शुरुआत 40 साल की उम्र में करते हैं तो इतने पैसों के निवेश से आप रिटायरमेंट के समय लगभग 33 लाख रुपये प्राप्त कर पाएंगे। यह फर्क काफी अधिक है। 40 साल के व्यक्ति को एक करोड़ रुपये के लिए कितनी बार 5,000-5,000 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

निवेश की शुरुआत कब करें
टेबल 1 के जरिए इसे समझते हैं कि विभिन्न आयु में निवेश की शुरुआत के क्या नफा-नुकसान हैं। हम मान लेते हैं कि व्यक्ति प्रत्येक वर्ष 10,000 रुपये का निवेश करता है और उसे निवेश पर 10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। आप इस टेबल से समझ सकते हैं कि जल्द शुरुआत के क्या फायदे हैं।
जल्दी निवेश शुरू करने के लाभ

निवेश की शुरुआत की उम्र रिटायरमेंट फंड

20 "49 लाख
25 "30 लाख
30 "18 लाख
35 "11 लाख
40 "6 लाख
" 10,000 सालाना का निवेश 10 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से।
उपरोक्त टेबल से आपको स्पष्ट हो गया होगा कि पांच साल का फर्क भी निवेश से प्राप्त होने वाले पैसों में भारी फर्क पैदा करता है। हो सकता है कि आप अधिक उम्र में निवेश की शुरुआत करें और 49 लाख रुपए के रिटायरमेंट फंड के लक्ष्य को प्राप्त करें जो 20 साल वाले व्यक्ति ने आसानी से प्राप्त किया था।

कैसे हासिल करें लक्ष्य
आपको इसी लक्ष्य के लिए ज्यादा रकम का निवेश करना होगा ताकि आप बीते समय की भरपाई कर पाएं। इससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है क्योंकि, इस लक्ष्य के लिए आपको ज्यादा पैसे आवंटित करने होंगे। इसे समझने के लिए, टेबल-2 में देखते हैं कि किस उम्र में व्यक्ति को कितने पैसों का निवेश करना होगा ताकि वह 49 लाख रुपए के लक्ष्य को पा सके।
49 लाख के लक्ष्य के लिए सालाना निवेश की राशि निवेश की शुरुआत निवेशित फंड की उम्र में फर्क
20 "10,000

25 "16,500

30 "27,000

35 "45,000

40 "78,000

जितना विलंब उतना निवेश राशि में इजाफा
आपने गौर किया होगा कि आप शुरुआत में जितना ज्यादा विलंब करते हैं, निवेश की राशि में आपको उतना ही इजाफा करना होता है। इसलिए, बेहतर यह होगा कि आप अपनी मासिक आय का 10 प्रतिशत शुरू से ही रिटायरमेंट के लिए अलग कर रखें। इसका एक और फायदा यह होगा कि आपकी आय बढ़ने के साथ ही रिटायरमेंट फंड के लिए अलग की जाने वाली राशि भी बढ़ेगी जिससे आपके धन में आशा से कहीं अधिक बढ़ोतरी होगी।
चक्रवृद्धि ब्याज का उठाएं फायदा
इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। बस, चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा उठाइए। निवेश की शुरुआत जल्द कीजिए, निरंतरता बनाए रखिए, धैर्य रखिए और फिर रिटायरमेंट के बाद का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित कीजिए।

क्या करता है 72 का नियम
72 का नियम यह जानने में मदद करता है कि आपके पैसे कितने वर्ष में दोगुने हो जाएंगे
10 लाना ब्याज देने वाला विकल्प आपके निवेश को 72/10=7.2 वर्षों में दोगुना कर देगा।

25 साल की उम्र से अगर आप सालाना 5,000 रुपए का निवेश शुरू कर देते हैं तो 60वें वर्ष में आपके पास होंगे एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि
49 लाख रुपए 60वें वर्ष में पाने के लिए 25 साल का व्यक्ति अगर सालाना 10,000 रुपए का निवेश करता है तो 25 साल के व्यक्ति को इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 16,500 रुपए का सालाना निवेश करना होगा

कैसे उठाएं फायदा

चक्रवृद्धि का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आप अपने निवेश की शुरुआत जल्द करें। निवेश की निरंतरता बनाए रखें और जैसे-जैसे आपकी आय में बढ़ोतरी होती है, उस हिसाब से अपने निवेश की राशि में भी इजाफा करते चलें।