गुरुवार, 4 जून 2015

Purana Kunwa Hindi Story

पुराना कुंवा


दो छोटे लड़के घर से कुछ दूर खेल रहे थे। खेलने में वे इतने मस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वे भागते-भागते कब एक सुनसान जगह पहुँच गए। उस जगह एक पुराना कुंवा था , और उनमे से एक लड़का गलती से उस कुवें में जा गिरा।
“बचाओ-बचाओ”, वो चीखने लगा।
दूसरा लड़का एकदम से डर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा , पर उस सुनसान जगह कहाँ कोई मदद को आने वाला था। फिर लड़के ने देखा कि कुंएं के करीब ही एक पुरानी बाल्टी और रस्सी पड़ी हुई है , उसने तेजी दिखाते हुए तुरंत रस्सी का एक सिरा वहां गड़े एक पत्थर से बाँधा और दूसरा सिरा नीचे कुएं में फेंक दिया। कुएं में गिरे लड़के ने रस्सी पकड़ ली, अब वह अपनी पूरी ताकत से उसे बाहर खींचे लगा, अथक प्रयास के बाद वे उसे ऊपर तक खींच लाया और उसकी जान बचा ली।
जब गांव में जाकर उन्होने यह बात बताई तो किसी ने भी उन पर यकीन नही किया। एक आदमी बोला-तुम एक बाल्टी पानी तो निकाल नही सकते, इस बच्चे को कैैसे बाहर खींच सकते हो; तुम झूठ बोल रहे हो। तभी एक बुजुर्ग बोला-यह सही कह रहा हैं क्योंकि वहां पर इसके पास कोई दूसरा रास्ता नही था , और वहां इसे कोई यह कहने वाला नही था कि ‘तुम ऐसा नही कर सकते हो’।
दोस्तों , जिंदगी में अगर सफलता चाहते हो तो उन लोगो की बात मानना छोड दो जो यह कहते हैं कि तुम इसे नही कर सकते। दुनिया में अधिकतर लोग इसलिए सफल नही हो पाते क्योंकि वे ऐसे लोगो की बातों में आ जाते हैं जो ना तो खुद कामयाब होते हैं और ना इस बात में यकीन करते हैं कि दूसरे कामयाब हो सकते हैं । इसलिए अपने दिल की सुनें ,आप सब कुछ कर सकते हैं जो आप करना चाहते हैं, आपको भगवान ने विशिष्ट शक्तियों के साथ पैदा किया हैं, अतः स्वयं पर संशय करना छोड़ें और सफलता की और बढ़ चलें ।
Deepak Kites
Tijara, Alwar (Rajasthan)
Occupation- Humorous Speaker
Mr. Deepak is a science graduate, he is a person of positive attitude and he believes in being happy and going for success.
We are grateful to Mr. Deepak for sharing this inspirational Hindi story on believing in one’s own abilities and not getting affected by negative influences. Thanks !
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:oesonlineeducationalsite.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

बुधवार, 3 जून 2015

Reasioning Quiz In Hindi

निर्देश (1 – 5): निम्न सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों का उत्तर दीजिये?
पांच सज्जन (N, M, C, T और R) पांच भिन्न पेशे (एक्टिंग, मॉडलिंग, लॉ, चार्टर्ड एकाउंटेंसी  और टीचिंग ) का अभ्यास करते हैं| प्रत्येक भिन्न पांच खेलों क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और टेनिस में से केवल एक खेलता है| N एक मॉडल है और हॉकी खेलता है| एक जो बैडमिंटन खेलता है वह एक्टर नहीं है| C और M शिक्षक नहीं हैं और C क्रिकेट नहीं खेलता है| M फूटबाल खेलता है| R एक वकील है और टेनिस खेलता है|

1. C कौन सा खेल खेलता है?
1)हॉकी 
2)बैडमिंटन  
3)फुटबॉल 
4)टेनिस 
5)निर्धारित नहीं किया जा सकता 
2. M का पेशा क्या है?
1)शिक्षक   
2)मॉडल  
3)वकील    
4)अभिनेता  
5)निर्धारित नहीं किया जा सकता 

3.शिक्षक कौन है? 
1)N 
2)R 
3)M
4)T
5)निर्धारित नहीं किया जा सकता

4.C का पेशा क्या है?
1)मॉडल  
2)अभिनेता  
3)वकील 
4)सी.ए  
5)निर्धारित नहीं किया जा सकता

English Quiz

Directions (1-5): Rearrange the following six sentences (A), (B), (C), (D), (E) and (F) in the proper sequence to form a meaningful paragraph; then answer the questions given below them:

(A) Had it been not for them, Indian banks would have had their hands tied down.

(B) Today, almost all the countries are facing the heat of recession.  

(C) One of these is the strict RBI and SEBI rules which regulated banking sector very efficiently.

(D) This could have led to massive losses to them, which could have percolated to other sectors as well.

Bnking Awareness Quiz In Hindi

1.जब कोई बैंकर CDR के बारे में बात करता है तो वह किसके बारे में बात करता है?
(A) Corporate Debt Restructuring (B) Corporate Debt Rollover (C) Company Debt Rollover
(D) Corporate Deposit Restructuring (E) Company Deposit Restructuring

2.हमारे देश में बैंक की जमाराशियों पर बीमा कवर………. द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।
(A) SBI (B) भारत सरकार (C) GIC
(D) LICI (E) DICGC


3.बैंक की जो शाखाएँ सीधे विदेशी मुद्रा विनियम कारोबार कर सकती हैं उन्हें मुद्रा के……….. कहा जाता है।
(A) अधिकृत डीलर (B) विदेशी डीलर (C) ओवरसीज शाखाएँ
(D) अनुमोदित डीलर (E) विनियम शाखाएँ

4.शाखाओं, इन्टरनेट और साथ ही एटीएम नेटवर्क के साथ ऑनलाइन कनेक्टिविटी सहित हमारे देश के लगभग सभी बैंकों द्वारा अपनाया गया सेन्ट्रलाइज्ड डाटाबेस कहलाता है–
(A) निवेश बैंकिंग (B) कोर बैंकिंग (C) मोबाइल बैंकिंग
(D) राष्ट्रीय बैंकिंग (E) विशेषीकृत बैंकिंग

Quant Quiz In Hindi

1. एक व्यक्ति एक वस्तु को 20% के लाभ से बेचता है|  यदि उसने इसे 20% की हानि के साथ ख़रीदा और 264 रुपए पर बेच दिया तब भी उसे 20% का लाभ होता| वस्तु की कीमत गया कीजिये? 

(1) 2400 रुपए 
(2) 1100 रुपए
(3) 2640 रुपए
(4) 2635 रुपए
(5) इनमें से कोई नहीं 

2. 2 वर्षों के लिए एक निश्चित राशि पर 20% वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज 880 रुपए है| दुगने समय के लिए उसी राशि पर प्रतिशत की आधी दर से साधारण ब्याज ज्ञात कीजिये? 
(1) 800 रुपए
(2) 1000 रुपए
(3) 1200 रुपए
(4) 1600 रुपए
(5) इनमें से कोई नहीं 

Today's History In Hindi

आज के दिन का इतिहास
Balkrishna Bhatt
बालकृष्ण भट्ट

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 जून वर्ष का 154 वाँ (लीप वर्ष में यह 155 वाँ) दिन है। साल में अभी और 211 दिन शेष हैं।
3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
§  1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।
§  1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
§  2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
§  2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
§  2008 -
§  तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
§  जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
3 जून को जन्मे व्यक्ति
§  1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
§  1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।


Rare Facts About African Country Nigeria

कभी इस देश में पत्थर खाकर मिटाते थे भूख, आज तेल बेचकर होती है कमाई


अफ्रीका का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश नाइजीरिया। यूके से आजादी मिले इस देश को 52 साल हो चुके हैं। तब से लेकर आज तक ये देश लगातार तरक्की कर रहा है। हालांकि, तरक्की के साथ ही ये देश अपने पिछड़ेपन और भुखमरी के चलते भी जाना जाता है। एक समय ये भी था जब लोग भुखमरी के चलते पत्थर तक खाने को मजबूर थे। यहां हर व्यक्ति औसतन करीब 1 लाख रुपए सालाना कमाता है।
कुल 4.85 लाख करोड़ रुपए की है दौलत
नाइजीरिया पूरे सब-सहारन अफ्रीका में सबसे तेजी से आर्थिक तरक्की करने वाला देश है। यहां की राजधानी अबुजा इस देश की सबसे विकसित सिटी है। करीब 17 करोड़ जनसंख्या वाले नाइजीरिया के पास कुल 4.85 लाख करोड़ रुपए की दौलत है। हालांकि, महिलाओं से जुड़े अपराध और सेक्स की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते यहां कंपनियां कारोबार करने से डरती हैं। सेक्स को लेकर बढ़ रहे नाइजीरियन कल्चर का ही परिणाम है कि एड्स पीड़ितों के मामले में ये देश दुनिया के टॉप 10 में शुमार है। करीब 9 हजार बीसी में ही इस देश में इंसानी मौजूदगी का पता लग गया था।
हम आपको बता रहे हैं इस अफ्रीकन कंट्री से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में...
1- तेल बेचकर आता है पैसा
अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी नदी नाइजर के नाम पर बसा ये देश तेल उत्पादन के मामले में दुनिया में 12वें नंबर पर है। इस देश की कुल आय में 85 फीसदी पैसा अकेले तेल को बेचकर आता है।

2. 5वां सबसे बड़ा नेचुरल गैस रिजर्व देश
नेचुरल गैस रिजर्व के मामले में नाइजीरिया दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों में शामिल है। साथ ही, काफी के बीज की पैदावार के मामले में ये देश टॉप 5 में है। वहीं, दूसरे देशों को भेजे जाने वाले कुल प्रोडक्ट में से ये देश अकेले 95 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थ निर्यात करता है। वहीं, बाकी 5 फीसदी में रबर और कोकाओ है।

3. पत्तों और रूई से बनती थी करंसी
1932 के समय यहां कागज के नहीं बल्कि रुई और पत्तों से नोट बनाए जाते थे। अफ्रीका के इस देश की ऑफिसियल करंसी नाइजीरियन नाइरा है।
4. आधी आबादी को नहीं पता क्या होता है फोन
आयात के मामले में ये देश मशीनरी, केमिकल, तैयार माल, फूड और जिंदा जानवर दूसरे देशों से मंगाते हैं। नाइजीरिया की आधी से ज्यादा जनता ने न तो कभी कोई फोन किसी को किया है और न कोई फोन रिसीव किया है। इतना ही नहीं, यहां इन लोगों ने कभी फोन को देखा तक नहीं है।

5. आधे नाइजीरिया में फैली बेरोजगारी
आधे से ज्यादा नाइजीरीयन पूरी तरह से बेरोजगार हैं। वहीं, बाकी बचे लोगों में से 60 फीसदी लोग खेती कर अपने पेट भरते हैं। यहां के 21 हजार डॉक्टर अमेरिका में काम कर रहे हैं।

6. भूखमरी में पत्थर खाने तक को तैयार
अफ्रीका के इस देश में भूखमरी का आलम ये है कि यहां एक समय लोग पत्थर तक खाने को तैयार थे। नाइजीरिया में 1967 से 1970 के दौरान अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी भूखमरी का दौर चल रहा था। उस दौरान भूख मिटाने के लिए कुछ भी खा लेते थे। सरकार इस भूखमरी में भोजन प्रोवाइड कराने में असमर्थ थी। इसके चलते 10 लाख से ज्यादा लोग मर गए थे।

7. औसतन 5 बच्चे किए जाते हैं पैदा
नाइजीरियन महिलाओं के मां बनने की दर के चलते ये देश इस मामले में 13वें नंबर पर है। यहां हर महिला औसतन 5 बच्चे पैदा करती है जबकि, परिवार की आय कम होने के चलते बाल मृत्यु दर भी यहां ज्यादा है।
8. होते हैं सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे
दुनिया के बाकी देशों की तुलना में यहां सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चों का जन्म होता है। 1988 में नाइजीरिया उन देशों में शूमार था जहां एक साल के भीतर 14 जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था।

मंगलवार, 2 जून 2015

Reasioning Quiz In Hindi

निर्देश (Q. 1-5):नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्नों में तीन कथन दिए गए हैं, जिसका कुछ निष्कर्षों द्वारा अनुसरण किया गया हैज्ञात तथ्यों से अलग होने पर भी आपको दिए गए कथन को सत्य मानना हैदोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और ज्ञात तथ्यों की अवहेलना करते हुए निर्णय कीजिये कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए थनों का तर्कपूर्ण अनुसरण करता है|


1.कथन:     
सभी नट, चूहे हैं| 
सभी यात्री, नट हैं| 
सभी चूहे, गायक हैं| 

निष्कर्ष:   

1) सभी नट, गायक हैं| 
2) सभी गायक, यात्री हैं| 
3) सभी यात्री, गायक हैं| 
4) दिए गए निष्कर्षों से अधिक 
5) इनमें से कोई नहीं 

2.कथन:     

कोई  abc, pqr है|
सभी  abc, चार हैं| 
सभी xyz, pqr हैं|

निष्कर्ष:   

1) कुछ  xyz, चार नहीं हैं| 
2) कुछ चार,  xyz हैं| 
3) कोई छः, चार नहीं है|                                                                        
4) दिए गए निष्कर्षों से अधिक
5) इनमें से कोई नहीं 

English Quiz

Directions (Q.1 to 5): Rearrange the following seven sentences (A), (B), (C), (D), (E), (F) and (G) in the proper sequence to form a meaningful paragraph; then answer the question given below them.

A) Japanese toys, for instance, are in great demand despite the heavy import duty.
B) The toys that they produce are almost without exception, of inferior quality.
C) Their manufacturers here need to be reminded of this.
D) The two toy-libraries in Mumbai also rely largely on foreign-made toys.
E) But making them is no child’s play
F) Toys are meant for children.
G) Not surprisingly, many parents prefer to buy the imported variety even though these are usually much more expensive.

1. Which of the following will be be the THIRD sentence?
1) C        2) B        3) D        4) E        5) G

2. Which of the following will be be the LAST sentence?
1) C        2) D        3) B        4) E        5) G

Computer Quiz In Hindi

1.एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को ________को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है|
1) रियल-वर्ल्ड टास्क
2) कंप्यूटर सेंट्रिक टास्क
3) गेमिंग टास्क
4) ऑपरेटिंग सिस्टम टास्क
5) इनमें से कोई नहीं

2.एक प्रोग्राम के मानव पठनीय संस्करण को ______कहते हैं|
1) सोर्स कॉड
2) प्रोग्राम कॉड
3) ह्यूमन कॉड
4) सिस्टम कॉड
5) इनमें से कोई नहीं
3._______कंप्यूटर (जिस लैपटॉप की तरह ही समझा जाता है)एक छोटा, हल्का निजी कंप्यूटर होता है जिसमें एक पोर्टेबल इकाई में स्क्रीन, कीबोर्ड, संग्रहण  और प्रोसेसिंग घटक शामिल होते हैं|
1) नोटबुक
2) जर्नल
3) डायरी
4) ब्रीफ़केस
5) इनमें से कोई नहीं
4.______एक परिणाम है जो कंप्यूटर द्वारा उत्पन्न किया जाता है|
1) डाटा 
2) मेमोरी
3) आउटपुट
4) इनपुट
5) इनमें से कोई नहीं