शनिवार, 20 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन 
सुनीता विलियम्स


ग्रेगोरी कैलेण्डर के अनुसार 19 सितंबर वर्ष का 262 वां (लीप वर्ष में यह 263 वां) दिन है। साल में अभी और 103 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

-1962 - भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।

-1983 - ब्रिटिश उपनिवेश कैरेबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

-1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।

-2002 - इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फिलिस्तीन नेता यासिर अराफात की घेराबंदी की।

-2006 - सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आईएमएफ से सहयोग का वायदा किया।

-2007 - साइबर वार की संभावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया।

-2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।

-2009 - गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जांच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निपटारा किया।

जन्म-

-1958 -लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।

-1965 - सुनीता विलियम्स - अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।

-1977 - आकाश चोपड़ा-भारतीय क्रिकेटर।

-1927 - कुंवर नारायण - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।

-1867 - र्शीपाद दामोदर सातवलेकर - 20वीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

निधन-

-1936 - विष्णुनारायण भातखंडे - हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें