गुरुवार, 25 सितंबर 2014

Today's History In Hindi


     आज के दिन
pratap narayan mishra
Pratap Narayan Mishra Profile In Hindi

ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 24 सितंबर वर्ष का 267 वां (लीप वर्ष में यह 268 वां) दिन है। साल में अभी व98 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

-1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

-2003 - फ्ऱांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का सर्मथन किया।

-2005 - आईएईए ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

-2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे। चीन और नेपाल ने दूर संचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।

-2008 -भारतीय क्रिकेटर कपिलदेव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की। मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बंधी याचिका खारिज की।

-2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।

जन्म-

-1856 - प्रताप नारायण मिश्र - हिन्दी खड़ी बोली और भारतेन्दु युग के उन्नायक।

-1861 - भीकाजी कामा - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

-1925 - औतार सिंग पैंटल- भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।

-1950 - मोहिन्दर अमरनाथ- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

-1963 - पंकज पचौरी - वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार।

निधन
-2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें