बुधवार, 1 अक्तूबर 2014

केला खाने के क्या फायदे है ?





केला खाने में स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विभिन्न

प्रकार के विटामिन्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें थाइमिन,

राइबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। एक शोध से पता चला

है कि केला खाने से स्वास्थ्य सही रहता है। साथ ही यह सुंदरता भी बढ़ाता है। केला खाने से न 

केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं से भी राहत 

मिलती है। शुगर और फाइबर से भरपूर होने के साथ ही केला कई बीमारियों से बचाता है।


इसके कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं। -


केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसको खाने पर तुरंत 

एनर्जी मिलती है।

यह तनाव कम करने में भी मददगार है। इसमें ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है जिससे 

मूड सही होता है। पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे अनेक तत्वों के कारण यह डिप्रेशन जैसी कई 

बीमारियों को दूर रखने में कारगर है।

दिल के मरीजों के लिए भी केला बहुत फायदेमंद होता है। पोटेशियम से भरपूर इस फल में नमक 

की मात्रा कम होती है जिसके कारण यह उच्च रक्तचाप में फायदेमंद साबित होता है। यदि आपको

लगता है कि आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है तो केले का सेवन करना शुरू कर दें। केला 

याददाश्त बढ़ाने में काफी सहायक होता है।

यदि आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो आपके शरीर की चमक खत्म होने लगती है। एनीमिया से

 बचने के लिए नियमित रूप से एक केला खाना चाहिए। इसमें मौजूद विशेष तत्व शरीर में आयरन

 की मात्रा बढ़ाते हैं, जिससे एनीमिया की संभावना समाप्त हो जाती है।


केला शरीर में हार्मोन परिवर्तन के दौरान होने वाले असंतुलन को संतुलित करने में सहायक होता है।


यह गर्भवती महिलाओं के शरीर में शुगर का लेवल सही रखकर उन्हें मॉर्निंग सिकनेस से भी

 बचाता है।

अपने पोषक तत्वों के कारण यह एसीडिटी से राहत देता है। चिकित्सकों का कहना है कि यह पेट में

 एक चिकनी परत सी चढ़ा देता है, जिससे अल्सर की आशंका कम हो जाती है।


केले में मौजूद विटामिन बी-6 प्राकृतिक रूप से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखता है।

भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण यह कब्ज से भी राहत दिलाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें