बुधवार, 12 नवंबर 2014

General Knowledge In Hindi

1.सिंहासन पर बैठने के बाद अशोक ने कौन-सी उपाधि धारण की?
A.जनानामप्रिय
B.विगतशोक
C.देवानाम्प्रिय
D.धर्मनामप्रिय
Ans-C
'अशोक' अथवा 'असोक' प्राचीन भारत में मौर्य राजवंश का राजा था। अशोक का 'देवानाम्प्रिय' एवं 'प्रियदर्शी' आदि नामों से भी उल्लेख किया जाता है। 'देवानाम्प्रिय प्रियदर्शी', इस वाक्यांश में बी.. स्मिथ के मतानुसार 'देवानाम्प्रिय' आदरसूचक पद है और इसी अर्थ में हमने भी इसको लिया है, किंतु 'देवानाम्प्रिय' शब्द (देव-प्रिय नहीं) पाणिनी के एक सूत्र के अनुसार अनादर का सूचक है। इन सबके उत्तरकालीन वैयाकरण भट्टोजिदीक्षित इसे अपवाद में नहीं रखते। उनके मत से 'देवानाम्प्रिय ब्रह्मज्ञान से रहित उस पुरुष को कहते हैं जो यज्ञ और पूजा से भगवान को प्रसन्न करने का यत्न करता है।
2.
निम्नलिखित में से कौन-सा विवाह ग़ैर-मान्यता प्राप्त है?
A.ब्रह्म विवाह
B.गंधर्व विवाह
C.आर्ष विवाह
D.प्रजापत्य विवाह

Ans-B
3.
मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र को किस शासक ने पहली बार जीता?
A.हर्षवर्धन
B.स्कन्दगुप्त
C.विक्रमादित्य
D.चन्द्रगुप्त मौर्य
Ans-D

चन्द्रगुप्त मौर्य
'
चन्द्रगुप्त मौर्य' एक कुशल योद्धा, सेनानायक तथा महान विजेता ही नहीं, वरन एक योग्य शासक भी था। अपने विशाल साम्राज्य की शासन-व्यवस्था को सम्भालना कोई सरल कार्य नहीं था। अतः उसने अपने मुख्यमंत्री कौटिल्य की सहायता से एक ऐसी शासन-व्यवस्था का निर्माण किया, जो उस समय के अनुकूल थी। यह शासन-व्यवस्था एक हद तक मगध के पूर्वगामी शासकों द्वारा विकसित शासनतंत्र पर आधारित थी, किन्तु इसका अधिक श्रेय चन्द्रगुप्त और कौटिल्य की सृजनात्मक क्षमता को ही दिया जाना चाहिए।
4. '
इण्डिका' पुस्तक मूलत: किसके द्वारा लिखी गई थी?
A.अश्वघोष
B.टॉलमी
C.मेगस्थनीज़
D.अरस्तु
Ans-C
'मैगस्थनीज़' ने अपनी पुस्तक 'इण्डिका' में भारतीय जन-जीवन, परम्पराओं और रीति-रिवाजों का वर्णन किया है। उसको अपने समय का एक बेहतरीन विदेशी यात्री और यूनानी भूगोलविद माना जाता है। मैगस्थनीज़ ने भारत से प्राप्त होने वाली खनिज सम्पदाओं में सोना, चांदी, ताँबा एवं टिन की बहुत प्रशंसा की है। उसके अनुसार भारत में चीटियाँ सोने का संग्रह करती थीं। पशुओं में मैगस्थनीज़ भारतीय हाथी से काफ़ी प्रभावित था।
5.
समुद्रगुप्त के काल का इतिहास जानने का सबसे महत्त्वपूर्ण साधन क्या है?
A.इलाहाबाद स्तम्भ पर उत्कीर्ण लेख
B.मधुबनी का उत्कीर्ण लेख
C.साँची गुफ़ा अभिलेख
D.भरहुत भित्तिचित्र
Ans-A

संगम, इलाहाबाद
'
इलाहाबाद' का प्राचीन नाम 'प्रयाग' है और यह 'तीर्थराज' के नाम से भी जाना जाता है। सातवीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन ने यहाँ पाँच-पाँच वर्ष के अनन्तर पर एक सत्र का आयोजन किया करता था। ऐसे एक सत्र में चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने 643 . में भाग लिया था। इलाहाबाद में सबसे प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक सम्राट अशोक (273-232 . पू.) के 6 स्तम्भ-लेखों में से एक है। इस पर गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त (330-380 .) के कवि 'हरिषेण' रचित प्रसिद्ध प्रशस्ति है, जिसमें उसके दिग्विजय होने का वर्णन है।
6.
निम्न में से कौन 'भारतीय क्रांति की माँ' कहलाती हैं?
A.एनी बेसेंट
B.सरोजनी नायडू
C.रामा बाई
D.भीकाजी-रुस्तम कामा
Ans-D
7.
गाँधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन कब वापस ले लिया गया?
A.12
फ़रवरी, 1922
B.13
अप्रैल, 1919
C.5
मार्च, 1931
D.3
फ़रवरी, 1928
Ans-A

महात्मा गाँधी
असहयोग आन्दोलन गांधी जी ने 1 अगस्त, 1920 को आरम्भ किया था। किंतु 5 फ़रवरी, 1922 को देवरिया ज़िले के चौरी चौरा नामक स्थान पर पुलिस ने जबरन एक जुलूस को रोकना चाहा, इसके फलस्वरूप जनता ने क्रोध में आकर थाने में आग लगा दी, जिसमें एक थानेदार एवं 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गई। इस घटना से गांधी जी स्तब्ध रह गए। 12 फ़रवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस की बैठक में 'असहयोग आन्दोलन' को समाप्त करने का निर्णय ले लिया गया।
8.
भारत के विभाजन की माउण्टबेटन योजना योजना कब घोषित की गई थी?
A.14
अगस्त, 1947
B.12
जुलाई, 1946
C.3
जून, 1947
D.13
अगस्त, 1948
Ans-C

लॉर्ड माउन्ट बेटन
'
माउन्टबेटन योजना' 3 जून, 1947 . को लॉर्ड माउन्टबेटन द्वारा प्रस्तुत की गई थी। यह योजना भारत के जनसाधारण लोगों में 'मनबाटन योजना' के नाम से भी प्रसिद्ध हुई। मुस्लिम लीग अपनी माँग पाकिस्तान के निर्माण पर अड़ी हुई थी। इस स्थिति में विवशतापूर्वक कांग्रेस तथा सिक्खों द्वारा देश के विभाजन को स्वीकार कर लेने के बाद समस्या के हल के लिए लॉर्ड माउन्ट बेटन लन्दन गये और वापस आकर उन्होंने देश के विभाजन की अपनी योजना प्रस्तुत की।
9. 1917
. के चम्पारण सत्याग्रह का सम्बन्ध किससे था?
A.कपास मजदूरों से
B.कपड़ा मजदूरों से
C.नील की खेती करने वालों से
D.जूट पैदा करने वालों से
Ans-C
चम्पारन के किसानों से अंग्रेज़ बाग़ान मालिकों ने एक अनुबंध करा लिया था, जिसके द्वारा किसानों को ज़मीन के 3/20वें हिस्से पर नील की खेती करना अनिवार्य था। इसे 'तिनकठिया पद्धति' कहते थे। 19वीं शताब्दी के अन्त में रासायनिक रगों की खोज और उनके प्रचलन से नील के बाज़ार में गिरावट आने लगी, जिससे नील बाग़ान के मालिक अपने कारखाने बंद करने लगे। किसान भी नील की खेती से छुटकारा पाना चाहते थे। गोरे बाग़ान मालिकों ने किसानों की मजबूरी का फ़ायदा उठाकर अनुबंध से मुक्त करने के लिए लगान को मनमाने ढंग से बढ़ा दिया, जिसके परिणामस्वरूप विद्रोह शुरू हुआ।
10.
मराठा राज्य का दूसरा प्रवर्तक किसे कहा जाता था?
A.राजाराम
B.बालाजी विश्वनाथ
C.बाजीराव प्रथम
D.बालाजी बाजीराव
Ans-B
'बालाजी विश्वनाथ' द्वारा की गई सेवाओं से मराठा साम्राज्य अपने गौरवपूर्ण अतीत को एक बार फिर से प्राप्त करने में काफ़ी हद तक सफल हो चुका था। इसीलिए बालाजी विश्वनाथ द्वारा की गई महत्त्वपूर्ण सेवाओं का फल राजा शाहू ने उसे उसके जीते जी ही दे दिया था। शाहू ने पेशवा का पद अब बालाजी विश्वनाथ के परिवार के लिए वंशगत कर दिया। इसीलिए बालाजी विश्वनाथ की मृत्यु के बाद उसके पुत्र बाजीराव प्रथम को पेशवा का पद प्रदान कर दिया गया, जो एक वीर, साहसी और एक समझदार राजनीतिज्ञ था।
11.
वर्ष 1939 में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की?
A.इण्डियन फ़्रीडम पार्टी
B.आज़ाद हिन्द फ़ौज
C.रिवोल्यूशनरी फ़्रन्ट
D.फ़ारवर्ड ब्लॉक
Ans-D

सुभाषचन्द्र बोस
'
फ़ारवर्ड ब्लॉक' नाम की एक नई पार्टी का गठन नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वारा अप्रैल, 1939 . में किया गया था। 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के 'हरिपुरा अधिवेशन' में 19 फ़रवरी, 1938 . को सुभाषचन्द्र बोस को अध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस के 'त्रिपुरा अधिवेशन' में सुभाषचन्द्र बोस पुनः कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे, परन्तु गाँधी जी के विरोध के चलते उन्होंने त्यागपत्र दे दिया तथा अप्रैल, 1939 . मे 'फ़ारवर्ड ब्लॉक' नाम की एक नई पार्टी का गठन किया।
12.
मेवाड़ से युद्ध और 'चित्तौड़ की सन्धि' किसके शासन काल की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी?
A.अकबर
B.जहाँगीर
C.शाहजहाँ
D.औरंगज़ेब
Ans-B
अब्दुल्ला ख़ाँ ने 1611 . में रणपुर के दर्रे में राजकुमार कर्ण को परास्त किया था, परन्तु एक अन्य रणपुर के संघर्ष में अब्दुल्ला ख़ाँ को पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद मिर्ज़ा अजीज कोका को भेजा गया, खुद जहाँगीर अपने प्रभाव से शत्रु को आतंकित करने के लिए 1613 . में अजमेर गया। इस समय जहाँगीर ने मेवाड़ के आक्रमण का भार शाहज़ादा 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) को दिया। शाहज़ादा के नेतृत्व मे मुग़ल सेना के दबाब के सामने मेवाड़ की सेना को समझौते के लिए बाध्य होना पड़ा। राणा अमरसिंह की शर्तों पर जहाँगीर सन्धि के लिए तेयार हो गया।
13. "
यदि हम मेंढक की तरह वर्ष में केवल एक बार टर्रायेंगे तो भारतीयों को कोई सफलता नहीं मिल सकती।" कांग्रेस के बारे में उपरोक्त कथन किसका है?
A.लाला लाजपत राय
B.बाल गंगाधर तिलक
C.अरविन्द घोष
D.गोपाल कृष्ण गोखले
Ans-B

बाल गंगाधर तिलक
भारत के वाइसरॉय लॉर्ड कर्ज़न ने जब सन 1905 . में बंगाल का विभाजन किया, तो बाल गंगाधर तिलक ने बंगालियों द्वारा इस विभाजन को रद्द करने की मांग का ज़ोरदार समर्थन किया और ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार की वक़ालत की, जो जल्दी ही एक देशव्यापी आंदोलन बन गया। अगले वर्ष उन्होंने सत्याग्रह के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई, जिसे 'नए दल का सिद्धांत' कहा जाता था। उन्हें उम्मीद थी कि इससे ब्रिटिश शासन का सम्मोहनकारी प्रभाव ख़त्म होगा और लोग स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु बलिदान के लिए तैयार होंगे।
14.
भारत में चारबाग़ शैली का प्रथम मक़बरा कौन-सा है?
A.हुमायूँ का मक़बरा
B.अकबर का मक़बरा
C.जहाँगीर का मक़बरा
D.औरंगज़ेब का मक़बरा
Ans-A

हुमायूँ का मक़बरा
'
हुमायूँ का मक़बरा' नई दिल्ली के 'दीनापनाह' अर्थात पुराने क़िले के निकट संत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के पास यमुना नदी के किनारे स्थित है। हुमायूँ के मक़बरे में मुग़ल स्थापत्य में चारबाग़ शैली के उद्यान प्रमुख अंग थे। इससे पूर्व ऐसे उद्यान भारत में कभी भी नहीं दिखे थे और इसके बाद ये अनेक इमारतों का अभिन्न अंग बनते गये। हुमायूँ का मक़बरा इसके पिता बाबर के क़ाबुल स्थित मक़बरे 'बाग़--बाबर' से बिल्कुल अलग था। मुग़ल सम्राटों को बाग़ में बने मक़बरों में दफ़न करने की परंपरा बाबर के साथ ही आरंभ हुई थी।
15.
प्रसिद्ध पुर्तग़ाली नाविक वास्को द गामा भारत में कहाँ उतरा था?
A.गोवा
B.मुम्बई
C.कालीकट
D.कोचीन
Ans-C

वास्को द गामा
'
कालीकट' अथवा 'कोलिकोड' केरल राज्य का एक नगर और पत्तन है। कोलिकोड शब्द का अर्थ 'काकदुर्ग' है। अंतिम नरेश चेरासन पेरूमल ने मक्का के लिये प्रस्थान करते समय अपना राज्य अपने नायकों में बाँट दिया था। क़िले के चतुर्दिक, जहाँ तक क़िले में बोलने वाले मुर्गे की आवाज़ सुनाई देती थी, उतना क्षेत्र उन्होंने 'जमोरिन' नामक नायक को दे दिया था। अत: इस क्षेत्र का नाम 'कोलिकोड' पड़ा। 1486 . में प्रथम यूरोपवासी वास्को द गामा कालीकट आया और 1525 . तक पुर्तग़ालियों का व्यापार यहाँ से होने लगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें