रविवार, 9 नवंबर 2014

Today's History In Hindi

आज के दिन
Sant Namdev
संत नामदेव

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 नवंबर वर्ष का 313 वाँ (लीप वर्ष में यह 314 वाँ) दिन है। साल में अभी और 52 दिन शेष हैं।
9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
§  1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार; एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
§  1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
§  2000 - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
§  2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
§  2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
§  2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
§  1270 - संत नामदेव का जन्म।
§  1877 - मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म।
§  1818 - रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएँ देने वाले महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म।
§  1889 - इन्द्र विद्यावाचस्पति - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक
§  1904 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
§  1980 - पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।
9 नवंबर को हुए निधन
§  1941 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
§  1960 - सुब्रतो मुखर्जी - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
§  1962 - धोंडो केशव कर्वे - भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
§  1970 - मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
§  2005 - के. आर. नारायणन - भारत के राष्ट्रपति
§  2011 - हरगोविन्द खुराना - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित।
9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
§  विधिक सेवा दिवस
§  विश्व उर्दू दिवस


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें