शुक्रवार, 28 नवंबर 2014

Zindagi Na Milegi Dobaara Motivational Hindi Article

ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा ….

लगभग  3 साल  पहले  एक  movie आई  थी , ज़िन्दगी  ना  मिलेगी  दोबारा (ZNMD) … काफी  hit हुई  थी , शायद  आपने  भी  देखी  हो !!!
पर  क्या  आपने  कभी  इस  बारे  में  seriously सोचा  है …क़ि  ज़िन्दगी ना  मिलेगी  दोबारा ; यानि  हमारी  यही
ज़िन्दगी ना मिलेगी
दोबारा ….

शायद  कुछ  लोग  ZNMD से  ये  समझते  हैं  कि  life को  खूब  enjoy करो  …party करो ……..bungee jumping करो …sky diving करो  … अपनी  dream destination पे  घूमने   जाओ … और  अपनी  wish-list में  जो -जो  items हैं  उन्हें  पूरा  करो …..of course ये  सब   भी  ZNMD का  part है , but  ये  चीजें  ZNMD का  एक  small fraction हो  सकती  हैं  whole नहीं …. in reality  ZNMD की  philosophy इससे  कहीं  बढ़कर  है  और  आज  इस  article में  मैं  इसी  subject पर  आपसे  अपने  thoughts share कर  रहा  हूँ .
एक ज़िन्दगी  है  बस …अब  इसके  पहले  थी  या  इसके  बाद  होगी  इस  बारे  में  कोई  surety से  नहीं  कह  सकता … पर  अभी  जो  ज़िन्दगी  है  वो  एक  सच  है  एक  हक़ीक़त  है , और  अगर  हम  एक  meaningful life जीना  चाहते  हैं  तो  हमें  इस  हकीकत   को  समझना  होगा .
Friends, हमारी  life तेजी  से  बीत  रही  है , कल  हम  school में  पढ़ने जाते  थे …आज हम  college में  आ  चुके  हैं  , कल  हम  दूसरों  को  office जाते  देखते  थे …. आज  खुद  जा  रहे  हैं … कल हम  बच्चे  थे  और  आज  हमारे  अपने  बच्चे बड़े हो चुके हैं  …. समय  कितनी  तेजी  से  गुजरता  है  ये  बात  जो  जितना  aged है  उतनी  ही  अच्छी   तरह  से  जानता  है …. समय  की  importance को  समझना  होगा , क्योंकि  हमारी  ज़िन्दगी  समय  से  ही  बनी  है  , एक -एक  पल  जुड़कर  ही  हफ्ते  , महीने  और  साल  बन  जाते  हैं . एक तरह  से  कह  सकते  हैं  कि  “ज़िन्दगी  ना  मिलेगी  दोबारा”   यानि  जो  वक़्त  बीत  गया  वो  फिर  कभी  नहीं  आएगा …. बीता  हुआ  वक़्त  बीती  हुई  ज़िन्दगी  है  और  वो कभी वापस  नहीं  आएगी .
तो  ZNMD से एक ज़रूरी चीज  ये समझ  में  आती  है  कि  हमारे  पास  जो  भी  टाइम  है  वो  limited है  और  इसीलिए  वो  बहुत  कीमती  है .
दूसरी चीज जो , मेरी  समझ  से  ZNMD का  core है , वो है हमारा  काम . क्योंकि  हमारा  काम  ही  हमें  unique बनाता  है …. सभी  लोग  दिन  भर  बहुत  कुछ  common करते  हैं …. सोना , खाना -पीना , और  रोजमर्रा  के  काम , ये  हम  सभी  हर  रोज़  करते  हैं … पर  हम  सबके  काम  अलग -अलग  होते  हैं।  हमारा  काम  ही  हमें  define करता  है.. कोई  Software Engineer का  काम  करता  है  तो  कोई  school में  पढ़ाने  जाता  है  तो  कोई  अपना  business run  कर  रहा  है  , हम  सब  किसी न  किसी  काम  में  लगे  हैं।
पर सवाल ये उठता है कि क्या  आप  जो  कर  रहे  हैं  ये  वही  चीज  है  जो  आप  करना  चाहते  हैं  ? अगर  आप  financially free होते  तो भी  क्या  यही  काम  करते ? क्या  ये  वो  काम है  जिसे आप  सचमुच  बड़ा  समझते हैं ?
अगर  ऐसा  है  तो  congrats !! …. आपने  वो  काम  ढूंढ  लिया  है  जो  आपकी  ज़िन्दगी  को  एक  मकसद  देता  है  , जिसे  करके  आप  satisfied  and happy feel करते  हैं , आप  सही  रास्ते  पर  हैं  , आप  कुछ  गिने – चुने  लोगों  में  हैं  जिन्होंने  अपने  दिल  की  सुनने  की  हिम्मत  दिखाई  है  और  ऐसा  करने  के  लिए  आप  बहुत – बहुत  बधाई  के  पात्र  हैं .
पर  अगर  ऐसा  नहीं  है  , अगर  आप  ऐसा  कुछ  नहीं  कर  रहे  जिससे  आप  proud फील  कर  सकें , तो  it’s time to think …… क्योंकि  …. ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा.
स्टीव जॉब्स ने कहा है , ” आप really क्या करना पसंद करते हैं यह आपको जानना होगा, जितना अपने love को find करना ज़रूरी है, उतना ही उस काम को ढूँढना ज़रूरी जिसे आप सच-मुच enjoy करते हों आपका काम आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होगा, और truly-satisfied होने का एक ही तरीका है की आप वो करें जिसे आप सच-मुच एक बड़ा काम  समझते हों…और बड़ा काम करने का एक ही तरीका है की आप वो करें जो करना आप enjoy करते हों.यदि आपको अभी तक वो काम नहीं मिला है तो आप रूकिये मत..उसे खोजते रहिये. जैसा कि दिल से जुडी हर चीज में होता है…वो जब आपको मिलेगा तब आपको पता चल जायेगा… “
फ्रेंड्स, हमारी  life precious है , हर  एक  इंसान  इस  दुनिया  में  असीमित  शक्तियों  के  साथ  आया  है  , सबकी  शक्तियां  अलग -अलग  हैं … कुछ  की  साफ़  दिख  जाती  हैं  तो  कुछ  की  hidden होती  हैं , और  कई  बार  तो  हम  खुद  ही  अपनी  शक्तियों  के  बारे  में  नहीं  जानते … और  बड़े दुःख  की  बात है  कि लाखों -करोड़ों  लोग  बिना  अपनी  शक्तियां  जाने  ही  इस  दुनिया  से  चले  जाते  हैं !!!
एक छोटी सी कहानी शेयर करना चाहूंगा …
एक बार एक बूढ़ा आदमी एक बहुत बड़े मास्टर पेंटर के पास पहुंचा और उसने अपनी  कुछ पेंटिंग्स दिखायीं।मास्टर ने उन्हें देखा और उस आदमी से कहा कि इनमे बहुत कमियां हैं , जाओ तुम और मेहनत करके आओ।  फिर उस आदमी ने कुछ पुरानी पेंटिंग्स निकालीं और मास्टर को दिखायीं।  इस बार मास्टर बहुत खुश हो गए , और कहने लगे, ” मैं चाहता हूँ तुम इन पेंटिंग्स को बनाने वाले कलाकार को मेरे पास लेकर आओ … अगर उसे थोड़ा सा गाइडेंस दिया जाए तो वो एक महान पेंटर बन सकता है।”
आदमी बोला , ” मास्टर , मैं ही वो आदमी हूँ, मैंने ही सालों पहले ये पेंटिंग्स बनायीं थीं। “
सोचिये  अगर  आपको  मरने  के  बाद भगवान बताएँ  कि तुम्हारे अंदर  world का  best singer बनने  की  ability थी  , या  तुम  एक  बहुत  बड़े leader बन  सकते  थे , या  तुम  एक  ऐसा  invention कर  सकते  थे जिससे   करोङो  लोगों  की  ज़िंदगियाँ  बदल  जातीं …… पर  तुमने कभी  effort ही  नहीं  किया ;   तो बताइये आपको कैसा  feel होगा ???
Friends, ज़िन्दगी  तो  चलती  जायेगी … समय  कभी  नहीं  रुकेगा …. पर  हमें  समय  को  पकड़ना  होगा … हमें  अपनी  life बस  यूँही  नहीं  बितानी  , करोड़ों  लोगों  की  तरह  हम  यहाँ  बस  exist करने  के  लिए  नहीं  आये  हैं , हमारे जीवन का एक अर्थ है…एक मकसद है …अगर हम उसे नहीं जानते तो हमे वो जानना है … हमें  तो  ज़िन्दगी  जीनी  है … हमें  तो  यही  ज़िन्दगी  जीनी  हैं  , हम  नहीं   जानते  इस  जन्म  के  पहले  हम  क्या  थे  या  इस  जन्म  के  बाद  हम  क्या  होंगे  और  हम  जानना  भी  नहीं  चाहते  क्योंकि  हमें  तो  इसी  लाइफ  को  अपनी  best लाइफ बनाना  है …
हाँ  , हम  मानते  हैं  की  अभी  हम  वो  नहीं  कर  रहे  जो  हम  करना  चाहते  हैं …पर   हम  ये  नहीं  मानते  कि हम  वही  करते  रहेंगे  जो  हम  नहीं  करना  चाहते …  हम  हिम्मत  करेंगे … हम  कोई  ना  कोई  रास्ता  ज़रूर  निकालेंगे …. हम सपने देखेंगे और उन्हें ज़रूर  पूरा  करेंगे  … क्योंकि  हम  मनुष्य  हैं  , हम इस धरती पर  भगवान  की  बनायीं  सर्वश्रेष्ठ  कृति  हैं … हम  अपने  पर  आ  जाएं तो  पहाड़  भी  हिला  सकते  हैं  , आसमान  भी  झुका  सकते  हैं …तो  फिर  ये  छोटी – मोटी  बाधाएं …. ये सोसाइटी का  opposition, ये  failure का  डर  , ये  future की  uncertainty …य़े  हमें  नहीं  रोक  सकते …. हम  तो  आगे  बढ़ेंगे … हम  लडख़ड़ायेंगे … हम  गिरेंगे  पर  अब  हम  थमेंगे  नहीं  क्योंकि  हम  जानते  हैं  हमें  जो  करना  है  अभी  करना  है…. यहीं  करना  है  ……. क्योंकि हम  जानते  हैं  कि ज़िन्दगी  ना मिलेगी दोबारा  !!!
All the best! :)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें