मंगलवार, 2 दिसंबर 2014

Today's History In Hindi

आज के दिन
Manohar joshi
मनोहर जोशी
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 दिसंबर वर्ष का 336 वाँ (लीप वर्ष में यह 337 वाँ) दिन है। साल में अभी और 29 दिन शेष हैं।
2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  असम में दीफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी लामडिंग तिनसुकिया मेल में धमाका हुआ, जिससे 2 की मृत्यु व 30 घायल हुए।
§  1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
§  1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
§  2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
§  2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
§  2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
§  2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
§  2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
§  1901 - पीताम्बर दत्त बड़श्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
§  1937 - मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
§  1912 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक
§  1939 - अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका
2 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
§  राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस
§  अंतर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें