गुरुवार, 11 जून 2015

Quant Quiz In Hindi

अधिकतम समय:- 7 मिनट 

1.एक सकरात्मक संख्या को गलती से 6 से गुणा करने की बजाय 6 से भाग कर देता है तो सही उत्तर के सन्दर्भ में गलतियों का प्रतिशत क्या है?
A.) 30
B.) 97
C.) 80
D.) 100
E.) इनमें से कोई नहीं 

2.सिनेमा टिकेट के मूल्य में 30% वृद्धि के दारण उसका क्रय 40% कम हो जाता है तो आय में कितने % परिवर्तन आएगा? 
A.) 50% कटौती 
B.) 50 % वृद्धि 
C.) 22% वृद्धि
D.) 22% वृद्धि
E.) इनमें से कोई नहीं

3.मेहता और दीक्षित  के वेतन का अनुपात 20:21 है तो दीक्षित का वेतन मेहता से कितना % अधिक है?
A.) 5
B.) 10
C.) 15
D.) 20
E.) इनमें से कोई नहीं

4.स्विट्ज़रलैंड से आयात की गयी घड़ी का मूल्य 1200 रुपए था| लेकिन रुपए के अवमूल्यन के कारण उसके मूल्य में 2100 तक की वृद्धि हो गयी तो रुपए में आई गिरावट के कारण घड़ी की मूल्य में कितने % वृद्धि हुई?
A.) 25%
B.) 50%
C.) 75%
D.) 100%
E.) इनमें से कोई नहीं

5.12 पेन का क्रय मूल्य 20 पेन के लागत मूल्य के बराबर है| लाभ ज्ञात करें?
A.) 50%
B.) 66.66%
C.) 11.11%
D.) 14.28%
E.) इनमें से कोई नहीं

6.भारतीय क्रिकेट टीम वर्ष के एक विशेष मौसम में 25 वन डे मैच खेलती हैं और 40% मैच में उनकी जीत होती है, एक नया कोच आता है और वह वर्ष के अंत में अपनी सफलता की दर 75% तक चाहता है तो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कम से कम कितनी संख्या में  मैच खेले जाने चाहिए?
A.) 35
B.) 40
C.) 50
D.) 60
E.) इनमें से कोई नहीं

7.एक चुनाव में दो उम्मीदवार हैं A और B| B को A को मिले वोट से 50% अधिक वोट प्राप्त होते हैं| यदि A को 200 वोट कम प्राप्त होते तो वहां बराबर की टक्कर होती| तो वहां कुल कितने वोट पड़े?
A.) 1500
B.) 1200
C.) 1000
D.) 900
E.) इनमें से कोई नहीं

8.भूपेश ने 10%, 15%, 20% और 25% की लगातार चार  छूट के बाद एक 4000 रुपए वाली बाजार मूल्य की एक वस्तु को बेच देता है, यदि भूपेश इसकी बजाय उसे 30% छूट पर बेचता तो उसे कितनी हानि और कितना लाभ होता? 
A.) 964 अधिक 
B.) 964 हानि 
C.) 800 अधिक 
D.) 1000 अधिक
E.) इनमें से कोई नहीं

9. एक गांव की आबादी 7500 है| 42% आबादी महिलाएं है और शेष पुरुष हैं| गांव में शिक्षित व्यक्तियों की कुल संख्या 2370 है जबकि उसमें शिक्षित महिला की तुलना में 90 अधिक  शिक्षित पुरुष हैं| गांव में कुल पुरुषों की संख्या में से कितने % पुरुष शिक्षित हैं? 
A.) 30%
B.) 35%
C.) 40%
D.) 50%
E.) इनमें से कोई नहीं

10. A, B और C साझे में 4:7:11 में निवेश करते हैं, यदि वर्ष अंत में लाभ को 24: 35: 77 के अनुपात में वितरित किया जाता है तो उनके द्वारा निवेश किये गए समय के अनुपात को ज्ञात कीजिये? 
A.) 7:11:5
B.) 6:5:7
C.) 7:5:11
D.) 6:5:11
E.)  इनमें से कोई नहीं

Answers:
1)  B
2)  C
3)  A
4)  C
5)  B
6)  A
7)  B
8)  A
9)  C
10)B

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें