रविवार, 7 जून 2015

Today's History In Hindi

आज के दिन का इतिहास
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 जून वर्ष का 158 वाँ (लीप वर्ष में यह 159 वाँ) दिन है। साल में अभी और 207 दिन शेष हैं।
7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
§  1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
§  1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
§  1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
§  1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
§  1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।


§  1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
§  2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
§  2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
§  2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
§  2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
§  2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
7 जून को जन्मे व्यक्ति
§  1974 - महेश भूपति - भारत के टेनिस खिलाड़ी।
§  1914 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक
7 जून को हुए निधन
§  2002 - बी डी जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें