शनिवार, 1 अगस्त 2015

Reasoning Quiz in hindi

निर्देश(1-5):निम्नलिखित सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए|

(i) छः व्यक्ति के एक परिवार में, तीन पीढ़ियाँ हैं| प्रत्येक का अलग पेशा है और वे भिन्न रंग पसंद करते हैं| परिवार में दो जोड़े हैं| 
(ii) मोहन एक सी.ए है और उसकी पत्नी न डॉक्टर है न उस हरा रंग पसंद करती है| 
(iii) इंजिनियर को लाल रंग पसंद है और उसकी पत्नी शिक्षिका है| 
(iv)मोहिनी, सविता की सास है और उसे नारंगी रंग पसंद है| 
(v) दीपक, टीटू का दादा है और टीटू जो प्रिंसिपल है उसे काला रंग पसंद है| 
(vi)नीरू, मोहिनी की पोती है और वह नीला रंग पसंद करती है| नीरू की मां को सफ़ेद रंग पसंद है| 

1. निम्नलिखित में से कौन दो जोड़ों का सही जोड़ा है?
(1)दीपक और मोहिनी और मोहन-नीरू
(2) मोहन-सविता और टीटू-नीरू
(3) मोहिनी-दीपक और मोहन-सविता
(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) उपरोक्त में से कोई नहीं

2. इंजिनियर कौन है?
(1)मोहिनी   
(2) सविता
(3) नीरू   
(4)निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) इनमें से कोई नहीं

3. परिवार में कितनी महिलाएं हैं?
(1) दो   
(2) तीन
(3) चार 
(4)निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5)इनमें से कोई नहीं

4. सविता का व्यवसाय क्या है?
(1) डॉक्टर 
(2) शिक्षिका
(3) इंजिनियर 
(4)निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) इनमें से कोई नहीं

5. कौन सा रंग सी.ए को पसंद है?
(1)हरा 
(2)सफ़ेद
(3) या तो हरा या सफ़ेद
(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) इनमें से कोई नहीं

6. विनय 14 मीटर की दूरी पर दक्षिण-पूर्व की ओर चलता है, फिर वह पश्चिम की ओर मुड़ता है और 28 मीटर की दूरी तय करता है| फिर यहां से, 14 मीटर की दूरी उत्तर-पश्चिम की ओर तय करता है| और वह अंतिम रूप से पूर्व की ओर 8 मीटर चलता है और रुक जाता है| वह अभी जहां खड़ा है वहां से आरंभिक बिंदु कितनी दूर है? 
(1) 20 m
(2) 22 m
(3) 6 m
(4) 8 m 
(5) इनमें से कोई नहीं

7. शब्द  ‘INTENSIFICATION’ से, अक्षरों को बिना बदले कितने स्वतंत्र शब्द बनाए जा सकते हैं यदि प्रत्येक अक्षर का प्रयोग केवल एक बार किया जाए? 
(1) चार 
(2) पांच
(3) छः 
(4) छः से अधिक 
(5) इनमें से कोई नहीं

8. 180 छात्रों की एक कक्षा में, जहां लड़कियां लड़कों की संख्या से दुगनी है, रुपेश जो लड्कहाई वह शीर्ष से 34वें स्थान पर है| यदि रुपेश से पहले 18 लड़कियां है तो रैंक में उसके बाद लड़कों की संख्या क्या है? 
(1) 45
(2) 44
(3) 60
(4)निर्धारित नहीं किया जा सकता 
(5) इनमें से कोई नहीं

9. एक लड़की की ओर इशारा करते हुए राजू कहता है कि वह लड़की मेरे पत्नी की भाई की मां के पति की केवल एकलौती पुत्री है| राजू से लड़की का सम्बन्ध बताएं? 
(1) पति 
(2) ब्रदर-इन-लॉ
(3) फादर-इन-लॉ
(4) या तो पति या ब्रदर-इन-लॉ 
(5) इनमें से कोई नहीं


उत्तर
1. (3) Deepak – Mohini, Mohan - Savita
2. (5) Deepak is the Engg.
3. (4) Cannot be determined because sex of Titu cannot be known
4. (4) Profession of Savita Cannot be determined
5. (4) It Cannot be determined
6.1
7. (4)  
8. (2)
9. (1)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें