मंगलवार, 2 जून 2015

Today's History In Hindi

आज के दिन का इतिहास
Babulal Gaur
बाबूलाल गौर 
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 जून वर्ष का 153 वाँ (लीप वर्ष में यह 154 वाँ) दिन है। साल में अभी और 212 दिन शेष हैं।
2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1996 - उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
§  1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
§  2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
§  2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
§  2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
§  2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
§  2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
§  2008 -
§  मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
§  आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका। फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
2 जून को जन्मे व्यक्ति
§  1930 - बाबूलाल गौर - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
§  1951 - अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
2 जून को हुए निधन
§  1988 - राज कपूर - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता


आपको अमीर बना सकती है 'ब्राउन मनी', आप ही के घर में छुपा है ये खजाना



नई दिल्ली. देश के लगभग हर घर में 'ब्राउन मनी' है। हो सकता है आपके पास भी 'ब्राउन मनी' के रूप में खजाना छुपा हो। आपको बस इस मनी को पहचानने की जरूरत है। दरअसल, ये 'ब्राउन मनी' उस पुराने सामान की अनुमानित कीमत है जो घरों में पड़ा रहता है। अनुमान के मुताबिक भारत में 46,200 करोड़ रुपए की ब्राउन मनी है। ओएलएक्स क्रस्ट सर्वेक्षण के मुताबिक कई घरों में तो करोड़ों रुपए का पुराना सामान है। लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और पुराना सामान गलता रहता है। यदि पुराने सामान को सही समय पर बेच दिया जाए, तो अच्छी खासी कीमत मिल सकती है।
शहरी इलाके में ही 46,200 करोड़ रुपए की ब्राउन मनी
इस्तेमाल किए हुए (सेकेंड हैंड) सामान ऑनलाइन बेचने की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी ओएलएक्स का कहना है कि भारतीयों के घरों में 46,200 करोड़ रुपए की वस्तुएं यूं ही पड़ी धूल खा रही हैं। इतना ही नहीं यह आंकड़ा केवल शहरी इलाके का है। कंपनी ने इस तरह के सामान को 'ब्राउन मनी' नाम दिया है।
इन ऑनलाइन वेबसाइट पर बेच सकते हैं पुराना सामान
अगर आपके घर में भी पुराना सामान है, तो आप इसके ओएलएक्स और क्विकर पर बेच सकते हैं। इन वेबसाइट पर आप घर बैठे पुराने सामान की फोटो अपलोड कर सकते हैं। यह वेबसाइट लोगों को सीधे ग्राहक से जुड़ने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराती हैं।
ओएलएक्स डॉट इन (olx.in)
क्विकर डॉट कॉम (quikr.com)
कुप्‍पाथोट्टी डॉट कॉम (kuppathotti.com)
द कबाड़ीवाला डॉट कॉम (TheKabadiwala.com)
रेडीएक्‍सप्रेस डॉट कॉम (Raddiexpress.com)

अर्थव्यवस्था को मिलती है मदद
ओएलएक्स क्रस्ट सर्वेक्षण में बताया गया है कि घरों में बेकार पड़ी वस्तुएं ब्राउन मनी हैं, जो कि यूं ही धूल खा रही हैं। इसे यदि बेच दिया जाए तो जहां पुराने मालिक को कुछ पैसे मिलते हैं, वहीं उस बेकार वस्तु का उपयोग होता है। इससे अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलती है।
घर रहता है साफ
यदि आप पुराने सामान को बेचते हैं, तो न सिर्फ आपको इसकी वाजिब कीमत मिल जाती है, बल्कि आप घर को साफ-सुथरा रख सकते हैं। शहरों की अपेक्षा गांवों में बड़ी मात्रा में 'ब्राउन मनी' है। हालांकि पुराने सामान को बेचने के लिए अब कई ई-कॉमर्स कंपनियां कबाड़ खरीदने का काम कर रही हैं।

मनरेगा से डेढ़ गुना रकम
घरों में पड़े इस सामान के एवज में लाखों करोड़ रुपए जुटाए जा सकते हैं। इस रकम से मंगल अभियान पर मंगलयानको 125 से भी ज्यादा बार भेजा जा सकता है। भारतीय खाद्य निगम के पूरे बकाए को चुकाया जा सकता है। यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के लिए आवंटित रकम से भी डेढ़ गुना है।

सोमवार, 1 जून 2015

English Quiz

English Quiz

DIRECTION (1-5): Which of the phrases (1) (2) (3) and (4) given below should replace the phrase given in bold in the following sentence to make the sentences grammatically correct? If the sentence is correct as it is and no correction is required mark (5) as the answer.

1. We are looking forward for good rains this year.

(1) Are looking forward to

(2) Have looked forward for

(3  have been looking forward at

(4) Should look forward with

(5) No correction required

2. There is full justification to close down the units which are neither profitable nor serving any social cause.

(1) Which are not profitable or serve

(2) Which have neither profitable nor serving

(3) Which have neither profitable nor serve

(4) Which are neither profitable nor serve

(5) No correction required

3. Please take delivery of the material and acknowledgement at the earliest.

(1) Send acknowledgement at the earliest

(2) Acknowledge at the earliest

(3) Acknowledgement the earliest

(4) Early acknowledgement

(5) No correction required

4. The Officer had triggered a controversy by charging his superiors by ignoring his warning.

(1) By charging his superiors with ignoring

(2) With charging his superiors by ignoring

(3) By charging his superiors after ignored

(4) For charging his superiors on ignoring

(5) No correction required

5. Had we been alone we would have contended ourselves with any plain food that give us strength.

(1) that gives us strength

(2) that gave us strength

(3) which give us strength

(4) which give strength to us

(5) No correction required

DIRECTION (6 - 10): In each of the following sentences there are two blank spaces. Below each sentence there are five pair of words denoted by numbers 1,2,3,4 and 5. Find out which pair of words can be filled up in the blanks in sentence in the same sequence to make the sentence meaningfully complete.

6. He objected to the proposal because it was founded on a______principle and also was_______at time.

(1) Faulty, desirable

(2) Imperative,  reasonable

(3) Wrong, inconvenient

(4) Sound, acceptable

(5) Uncomforting, deplorable

7. The criterion for______a player should be his recent performance; but unfortunately, the journalists are________to be carried away by earlier successes.

(1) Condemning , satisfying

(2) Judging, prone

(3) Revealing , reluctant

(4) Eager, acclaiming

(5) Criticizing, clean

8. For the last half century he_____himself to public affairs______taking a holiday.

(1) By, committed

(2) After, offered

(3) Devoted, without 

(4) Scarified, after

(5) Prepared, before

9. You will see sign's of_______everywhere, which speak well for the______of these people.

(1) Decoration, senses

(2) Clear, debris

(3) Beauty, careful 

(4) Industry, prosperity

(5) Repairs, extravaganza

10. The police arrested Ramesh on a______of theft but for lack of evidence______him.

(1) Crime, imprisoned 

(2) Punished, complaint

(3) Left, condition 

(4) Tip, absconding

(5) Charge, released

DIRECTION (11 - 15): Rearrange the following six sentences (a) (b) (c) (d) (e) and (f) in the proper sequence to from a meaningful paragraph then answer the questions given below them.

(A) The application of economic environmental and consumer pressures have been on an increase in recent years.

(B) As a result our agro-food production and technology are amongst the most advanced in the world.

(C) They are thus able to provide expertise and technology to satisfy the needs of agro-food production.

(D) In turn the support industries have developed to an equally advanced state.

(E) They have also equipped them- selves with the necessary expertise to most exacting requirements of the overseas markets.

(F) These have greatly influenced the development of the agriculture and food industries in our country.

11. Which of the following should be the SECOND sentence after rearrangement?

(1) F 

(2) E 

(3) D

(4) C 

(5) B

12. Which of the following should be the THIRD sentence after rearrangement?

(1) F 

(2) E 

(3) D

(4) C 

(5) B

13. Which of the following should be the FOURTH sentence after rearrangement?

(1) F 

(2) E 

(3) D

(4) C 

(5) B

14. Which of the following should be the FIFTH sentence after rearrangement?

(1) F 

(2) E 

(3) A

(4) C 

(5) B

15. Which of the following should be the SIXTH (LAST) sentence after rearrangement?

(1) F 

(2) E 

(3) D

(4) C 

(5) B


ANSWERS
1. 1
2. 4
3. 5
4. 3
5. 2
6. 3
7. 2
8. 3
9. 4
10. 5
11. 1
12. 3
13. 2
14. 4
15. 5

Computer Quiz In Hindi

1.जब हम किसी पंक्ति या स्तंभ को स्थानांतरित करते हैं तो स्थानांतरित सेल का टेक्स्ट भी_______|

1)सेल के साथ स्थानांतरित होता है
2)उसी स्थान पर रहता है लेकिन फ़ॉर्मेटिंग स्थानांतरित होती है
3)सेल के साथ स्थानांतरित होती है और फ़ॉर्मेटिंग लुप्त हो जाती है
4)सेल के साथ स्थानांतरित होती है और कुछ फ़ॉर्मेटिंग परिवर्तित हो जाती है
5)इनमें से कोई नहीं

2.इनमें से कौन सा शब्द स्क्रीन पर एक नए स्थान के लिए माउस की मदद के साथ एक स्थिति के फेरबदल को अंकित करने के लिए प्रयोग किया जाता है?
1) क्लिक
2) दो बार क्लिक
3) ड्रैग और ड्राप
4) पॉइंट
5) राईट क्लिक
3._______आमतौर पर एक सीमित भौगोलिक क्षेत्र में या एक छत के अंतर्गत निजी कंप्यूटर को जोड़ता है|
1) LAN
2) BAN
3) TAN
4) NAN
5) इनमें से कोई नहीं
4.कंप्यूटर डाटा में कई तरह से हेरफेर करता है और इस हेरफेर को_______कहते हैं|
1) यूटीलायिज़िंग
2) बैचिंग
3) अपग्रेडिंग
4) प्रोसेसिंग
5) इनमें से कोई नहीं
5.सॉफ्टवेयर ________को लागू करता है जिसे अल्गोरिथम भी कहा जाता है जो डाटा को प्रोसेस करता है|
1) अंक-गणित
2) प्रक्रियाओं
3) वस्तु
4) नियम 
5) इनमें से कोई नहीं
6.एक फाइल एक्सटेंशन मुख्य फाइल नाम से _______के साथ अलग हो जाती है, लेकिन उसमें कोई स्पेस नहीं होता|
1) प्रश्न चिन्ह
2) विस्मयादिबोधक चिह्न
3) अंडरस्कोर
4) समय  
5) इनमें से कोई नहीं
7.नेटवर्क की सुरक्षा कर्मियों द्वारा निगरानी की जाती है और _____द्वारा देख रेख की जाती है, जो अधिकृत नेटवर्क उपयोगकर्ताओं के लिए खातों और पासवर्ड की स्थापना करता है|
1) आईटी प्रबंधक
2) सरकार
3) नेटवर्क प्रशासक
4) पासवर्ड एडमिनिस्ट्रेटर
5) इनमें से कोई नहीं
8.एक कंप्यूटर ______प्रोग्राम निर्देशों का एक सेट है जो स्वयं को एक फाइल में संलग्न कर सकता है, अपने आप उत्पन्न होता है और अन्य फाइलों तक फैलता जाता है|
1) वोर्म
2) वायरस 
3) ट्रोजन हॉर्स
4) फिशिंग स्कैम
5) इनमें से कोई नहीं
9.C, BASIC, COBOL, और Java _______भाषा के उदाहरण हैं|
1) निम्न स्तरीय
2) कंप्यूटर
3) सिस्टम प्रोग्रामिंग
4) उच्च-स्तरीय
5) इनमें से कोई नहीं
10._______कैमरा कंप्यूटर से जुड़ा हुआ एक उपकरण है जो डिजिटल फॉर्मेट में स्थिर छवियों को खींचता है| जिसे आसानी से कंप्यूटर में भेजा जा सकता है और ग्राफ़िक सॉफ्टवेयर में कई तरह से प्रयोग भी किया जा सकता है|
1) डिजिटल 
2) एनालॉग
3) क्लासिक
4) फिल्म
5) इनमें से कोई नहीं
11._____ खरीदारों की खरीदारी को उनके कंप्यूटर के द्वारा संभव बनाता है|
1) ई-वर्ल्ड
2) ई-कॉमर्स
3) ई-स्पेंड
4) ई-बिज़नस
5) इनमें से कोई नहीं

उत्तर
1.1
2.3
3.1
4.4
5.2
6.4
7.4
82
9.4
10.1
11.4

Today's History In Hindi

आज के दिन का इतिहास
Baldev vanshi
बलदेव वंशी
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 जून वर्ष का 152 वाँ (लीप वर्ष में यह 153 वाँ) दिन है। साल में अभी और 213 दिन शेष हैं।
1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
§  1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज, हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
§  2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
§  2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
§  2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

These Are The Top Most Stressful Job In The World

ये हैं दिमाग का दही कर देने वाली 10 नौकरियां, पर सैलरी है सबसे ज्यादा


देश विदेश में नौकरी से जुड़े एक सर्वे में बेहद रोचक आंकड़े सामने आए हैं। टेलेंट शॉर्टेज सर्वे के मुताबिक, पिछले एक साल में जॉब की संभावनाएं 9 प्रतिशत तक कम हुई हैं। वहीं, भारत नौकरी के लिहाज से काबिल विद्यार्थियों की फौज तैयार करने में नाकाम रहा है। तकरीबन आधे ग्रैजुएट्स अंग्रेजी में कमजोर पाए गए और उनमें बुनियादी ज्ञान का अभाव मिला है। 40 फीसदी स्नातकों ने ऐसे कॉलेजों में पढ़ाई की है, जिनकी गिनती टॉप 30 कॉलेजों में नहीं होती।
सिर्फ पैसे के लिए करते हैं जॉब्स
सर्वे में एक और बात सामने आई है कि 10 में से आठ लोग अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं, लेकिन ऐसे लोग मानते हैं कि वो नौकरी में सिर्फ पैसे की वजह से हैं, न कि अपने शौक और इच्छा की वजह से।
सबसे ज्यादा डिमांडिंग जॉब्स
दुनिया में ऐसे कईं फील्ड हैं जहां पैकेज तो अच्छा है, लेकिन इनमें मेंटल स्ट्रेस के साथ ही शारीरिक श्रम भी बहुत ज्यादा रहता है। फिर भी ये सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। हम आपको ऐसे 10 जॉब्स के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा डिमांड में हैं, लेकिन ये आपके दिमाग का दही कर देंगे।
1. एडवर्टाइजिंग अकाउंट एग्जीक्यूटिव
औसत सैलरी- 41.3 लाख रुपए सालाना
ग्रोथ- 14 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- एडवर्टाइजिंग अकाउंट एग्जीक्यूटिव पर हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का दबाव रहता है। उस पर बढ़ते प्रतियोगी माहौल में अपनी एजेंसी को बेहतर ग्रोथ में बनाए रखने का तगड़ा प्रेशर भी होता है। ऐसे में ये जॉब यूथ को आकर्षित कम करती है, लेकिन अकाउंट से जुड़े लोगों का मानना है कि ऐसी जॉब को सिर्फ पैकेज की वजह से चुना है।

2. स्टॉक ब्रोकर
औसत सैलरी- 44.5 लाख रुपए सालाना
ग्रोथ- 15 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- बढ़ते-घटते शेयर मार्केट के चलते स्टॉक ब्रोकर हमेशा दबाव में रहता है। उसे यह डर हमेशा रहता है कि उसके एक गलत निर्णय से क्लाइंट का नुकसान न हो जाए। उसके उपर निवेशकों के भरोसे का भी दबाव होता है।

3. पब्लिक रिलेशन मैनेजर
औसत सैलरी- 58.9 लाख रुपए सालाना
ग्रोथ- 21 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- इस जॉब की डिमांड वर्तमान समय में बहुत ज्यादा है। आज के दौर में हर व्यक्ति खुद को दूसरे से ज्यादा बेहतर साबित करने में लगा रहता है। पीआर मैनेजर हमेशा मीडिया, पब्लिक और क्लाइंट के बीच घिरा रहता है, जो काफी तनावपूर्ण भी हो जाता है।

4. मेडिकल सर्जन
औसत सैलरी- 1.07 करोड़ रुपए सालाना
ग्रोथ- 24 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- मेडिकल सेवाओं में होते विस्तार को देखते हुए सर्जन की डिमांड हर साल बढ़ती जा रही है। सर्जन रोजाना किसी न किसी की जिंदगी बचाने के लिए मेहनत करता है। उसकी एक छोटी-सी गलती किसी व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकती है। लिहाजा सर्जन पर हर वक्त उसके काम को लेकर दबाव रहता है।

5. सीनियर कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव
औसत सैलरी- 1 करोड़ रुपए सालाना
इस लिस्ट में क्यों- सीनियर कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव का काम होता है कि वह कंपनी के लिए सही नीतियां बनाए और बिजनेस पर पड़ने वाले उसके प्रभावों पर गौर करे। मार्केट में वो ही कंपनी का चेहरा होता है। ऐसे में कंपनी की उम्मीदें और भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसी के चलते इस जॉब को भी तनावपूर्ण जॉब की कैटेगरी में शामिल किया गया है।

6. आर्किटेक्ट
औसत सैलरी- 45.1 लाख रुपए सालाना
ग्रोथ- 24 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- आर्किटेक्ट का जॉब दूर से बेहद आकर्षक लगता है, लेकिन असल में ये काफी चुनौतीपूर्ण है। काम का माहौल और जिम्मदारियों के चलते बेहतर काम करने के दबाव के अलाव समय पर काम पूरा करने भी उसका टारगेट होता है।

7. कमर्शियल एयर लाइन पायलट
औसत सैलरी- 70.5 लाख रुपए सालाना
ग्रोथ- 11 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- 2013 की ताजा रैंकिंग पर गौर करें तो कमर्शियल पायलट की जॉब सबसे ज्यादा तनाव वाली जॉब की फेहरिस्त में शुमार है। इसे नकारा नहीं जा सकता है कि व्यक्ति ऑन ड्यूटी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कर सकता। एक लापरवाही के चलते उसे करोड़ों को नुकसान हो सकता है साथ ही जान जाने का भी खतरा होता है।

8. एटॉर्नी
औसत सैलरी- 70.1 लाख रुपए सालाना
ग्रोथ- 10 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- एक समय यह जॉब बेहद डिमांड में थी। लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार साल 2012 में इस जॉब के प्रति ग्रेजुएट्स का रुझान कम हुआ है। दो साल पहले तक एटॉर्नी (अधिवक्ता, न्यायवादी) के जॉब के प्रति रुझान 85 प्रतिशत था जो घटकर 62 प्रतिशत तक पहुंच गया।

9. कम्प्यूटर प्रोग्रामर
औसत सैलरी- 45.8 लाख रुपए सालाना तक
ग्रोथ- 12 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- देखा जाए तो आज के समय में कम्प्यूटर प्रोग्रामर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन यह जॉब उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। दरअसल, होता यह है कि आप चाहे कितने भी अच्छे कम्प्यूटर प्रोग्रामर क्यों न हों, कस्टमर मोल-भाव करता है और जहां उसे कम कीमत में काम करने वाला मिल जाता है, वह वहीं से अपना काम करवा लेता है।

10. साइकोलॉजिस्ट
औसत सैलरी- 41.7 लाख रुपए सालाना तक
ग्रोथ- 22 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- साइकोलॉजिस्ट हमेशा ही विशेष मरीजों को देखता है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ होते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो साइकोलॉजिस्ट का जॉब ज्यादा मेहनत और पेशेंस वाला होता है, लेकिन इसके अनुरूप उसे सही सैलरी नहीं मिलती।

10. साइकोलॉजिस्ट
औसत सैलरी- 41.7 लाख रुपए सालाना तक
ग्रोथ- 22 प्रतिशत
इस लिस्ट में क्यों- साइकोलॉजिस्ट हमेशा ही विशेष मरीजों को देखता है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ होते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो साइकोलॉजिस्ट का जॉब ज्यादा मेहनत और पेशेंस वाला होता है, लेकिन इसके अनुरूप उसे सही सैलरी नहीं मिलती।