गुरुवार, 30 जनवरी 2014

ये स्टाइल है सदा के लिए


                   
   
आप अपने लुक्स को लेकर जागरूक हैं, तो आपको बता दें कि कई हेयर स्टाइल ट्रेंड में हैं। इन्हें अपनाकर आप न केवल अपना लुक बदल सकती हैं, बल्कि यह बहुत ही आरामदेह भी हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें तो आप हर वक्त खुले बाल नहीं रख सकतीं या कभी कुछ बदलने का मूड भी तो होता है। फिल्म कॉकटेल में खूबसूरत दीपिका पादुकोण का हेयर स्टाइल हो या फिर बोल बच्चन में प्राची देसाई की साइड खजूरी पोनीटेल। अगर आप भी हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो इन्हें आजमा सकती हैं।
हाई पोनीटेल आपका चेहरा छोटा है, तो टॉप पर हाई पोनीटेल बना सकती हैं। अगर आपने शॉर्ट्स या कैप्री पहन रही हैं, तो आप पर हाई पोनीटेल खूब जंचेगी।
अगर हैरम पैंट या सलवार-सूट पहनने का मूड है, तो बॉटम में पोनीटेल बनाए। आप फ्रंट पफ के साथ भी पोनीटेल बना सकती हैं। इस स्टाइल को आसानी के संभाल सकेंगी। आप पोनीटेल में एक्सेसरीज जैसे क्लिप या रफल वगैरह भी पहन सकती हैं।
साइड पोनी खजरी पोनीटेल आपने बचपन में खूब बनाई होगी, लेकिन इन दिनों यह फैशन में है। आप साइड खजूरी पोनीटेल बना सकती है। यह लॉन्ग फेस पर बहुत अच्छा लगता है। इसमें आप खजूरी के साथ साटन रिबन भी प्रयोग कर सकती हैं। ड्रेस से मैच करता रिबन आपके हेयर स्टाइल को अलग बनाएगा। अगर टाइम कम है तो फ्रंट पफ के साथ साइड पोनीटेल बना सकती हैं।
पोनीटेल को खुला छोड़ दें या फिर गुंथ लें। यह लुक शॉर्ट जंपसूट पर बहुत फबता है। इसे आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। वहीं यह आपको स्टाइलिश भी बनाएगा।
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब मॉनसून में रफ बन बनाने की सलाह देते हैं।
दरअसल, यह गोल फेस कट पर बहुत फबता है। इसे आप साड़ी या फिर लहंगे पर भी बना सकती हैं। इसमें स्टाइलिश जूड़ा पिन या साइड पिन लगा सकती हैं।
हेयर वेव्स अगर आपके फेस पर पोनीटेल या बन नहीं फबता है, तो आप वेव्स बना सकती हैं। आप बालों को हल्का गीला कर जेल लगा लें और फिर उन्हें खुला छोड़ दें। बालों में हल्के वेव्स मॉनसून के लिए बढ़िया हेयर स्टाइल हैं। यह लुक वेस्टर्न व परंपरागत दोनों तरह की ड्रेस पर फबता है।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें