मंगलवार, 17 जून 2014

जॉब नहीं मिले तो दूसरा विकल्प क्या है जाने। ....



पर्यटन-
 भारत में पर्यटन का क्षेत्र काफी तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में तेजी से 
प्रगति हुई है। भारत को दुनिया में एक अच्छा पर्यटक स्थल माना जाता है। यहां ऐतिहासिक 
स्थल विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
इस क्षेत्र में योग्य प्रोफेशनल्स की भारी कमी है। पर्यटन के साथ ही होटल इंडस्ट्री भी जुड़ी हुई है 
इस क्षेत्र में भी काफी मांग है और वर्तमान की बात की जाए तब बजट होटल्स को विदेशी काफी 
पसंद करते हैं।
ऑटोमोबाइल-
 देश का ऑटोमोबाइल क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व के ऑटोमोबाइल मार्केट को 
भारत से ही जरूरी कलपुर्जे भेजे जाते हैं। भारत में इंजीनियरिंग बेस काफी अच्छा होने के कारण 
विश्व की कई अग्रणी कार निर्माताओं ने भारत में निर्माण आरंभ किए हैं। इस क्षेत्र में कार 
निर्माताओं को कई छोटे कलपुर्जो को जरूरत पड़ती रहती है। अगर किसी एक क्षेत्र पर ध्यान 
 केंद्रित कर बिजनेस आरंभ किया जाए, तब यह नौकरी से काफी अच्छा रिटर्न देगा।
सामाजिक क्षेत्र
सामाजिक क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इसमें आप ग्रामीण क्षेत्रों में बिजनेस लगा 
सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। उन्हें थोड़ा बहुत प्रशिक्षण 
देकर आप अपना बिजनेस आरंभ कर सकते हैं।
सरकार के द्वारा भी ऐसे क्षेत्रों में बिजनेस करने वालों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके 
अलावा रिसाइकलिंग, एनर्जी सॉल्युशन्स, एवं बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बिजनेस आरंभ किया 
जा सकता है।
टेक्सटाइल-
दुनिया भर में भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की अलग पहचान है। हमारे देश में टेक्सटाइल के क्षेत्र 
 में इतनी विविधता है कि प्रत्येक राज्य में अलग स्टाइल के कपड़े पहने जाते हैं। देश में कई 
शहर ऐसे भी हैं, जहां से कपड़ों का निर्यात होता है। आप इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तब छोटे 
स्तर से बिजनेस आरंभ कर सकते हैं। देश के भीतर भी इस क्षेत्र में विकास की दर काफी अच्छी 
है।
टेक्सटाइल अक्सर युवा पढ़ाई के बाद अच्छे जॉब की तलाश में रहते हैं। अगर वे किसी कॉर्पोरेट 
 सेक्टर में जॉब करते भी हैं तो वहां के वेतन और सुविधाओं से वे संतुष्ट नहीं रहते। ऐसे में 
युवाओं को नौकरी का मोह छोड़कर बिजनेस को भी करियर के रूप में चुनना चाहिए। कुछ ऐसे 
क्षेत्र हैं जिनमें बिजनेस किया जा सकता है।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं 
तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे 
आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें