रविवार, 31 अगस्त 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन

ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 31 अगस्त वर्ष का 243 वां (लीप वर्ष में यह 244 वां)

 दिन है। साल में अभी और 122 दिन शेष हैं।


महत्त्वपूर्ण घटनाएं
-


-1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज की।


-1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सीटीबीटी के उस प्रावधान का विरोध

किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।


-1998 - राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेनोर्मीर्दिन की नियुक्ति को रूसी

संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।


-1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त

राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।


-2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।


-2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक

समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।


-2005 - ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची

भगदड़ में 816 लोग मारे गये।


-2007 - ब्रिटेन में प्रिंसेज डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।


-2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।


-2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद

यादव को पुन: सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से

नियुक्त है।

जन्म-
-1919 - अमृता प्रीतम- प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।


-1962 - पल्लम राजू- एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।


-1963 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।


-1940 - शिवाजी सावंत - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।


निधन-
-1997-डायना-ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चाल्र्स की पूर्व पत्नी |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें