बुधवार, 29 अक्तूबर 2014

Today's History In Hindi

आज के दिन
Vijender-Singh
विजेन्द्र कुमार सिंह

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 अक्टूबर वर्ष का 302 वाँ (लीप वर्ष में यह 303 वाँ) दिन है। साल में अभी और 63 दिन शेष हैं।
29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
§  1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
§  1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
§  1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
§  2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
§  2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
§  2004 - त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
§  2005 - 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
§  2008 - असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
§  1985 - विजेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय बॉक्सर
29 अक्टूबर को हुए निधन
§  1959 - सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य
§  1988 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें