गुरुवार, 6 नवंबर 2014

General Knowledge In Hindi

1.भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत पर आधारित है?
A.विक्रम संवत
B.कलि संवत
C.शक संवत
D.इनमें से कोई नहीं
Ans- c
'शक संवत' या 'राष्ट्रीय शाके' भारत का राष्ट्रीय कलैण्डर है। यह 78 वर्ष ईसा पूर्व प्रारम्भ हुआ था। चैत्र 1, 1879 शक संवत (22 मार्च 1957) को इसे अधिकारिक रूप से विधिवत अपनाया गया। 500 ई. के उपरान्त संस्कृत में लिखित सभी ज्योतिःशास्त्रीय ग्रन्थ शक संवत का प्रयोग करने लगे। इस संवत का यह नाम क्यों पड़ा, इस विषय में विभिन्न मत हैं। इसे कुषाण राजा कनिष्क ने चलाया या किसी अन्य ने, इस विषय में अन्तिम रूप से कुछ नहीं कहा जा सका है।

2. 'आनंदमठ' के लेखक कौन हैं?
A.रवीन्द्र नाथ टैगोर
B.बंकिम चन्द्र चटर्जी
C.सरोजनी नायडू
D.अरविंद घोष
Ans-B

3. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति रवीन्द्रनाथ टैगोर की नहीं है?
A.चित्रा
B.कपालकुंडला
C.द कोर्ट डांसर
D.चित्रांगदा
Ans- B

4. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान कलकत्ता के 'विक्टोरिया मेमोरियल हॉल' का निर्माण हुआ था?
A.एल्गिन
B.कर्ज़न
C.मिण्टो प्रथम
D.हार्डिंग
Ans-D

लॉर्ड हार्डिंग
1844 ई. में हार्डिग गवर्नर-जनरल बनकर भारत आया था। हार्डिग के समय की महत्त्वपूर्ण घटना थी - प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध (1845-46)। इस युद्ध का परिणाम अंग्रेजों के पक्ष में रहा और अंग्रेजों ने अपना साम्राज्य जालंधर से पंजाब तक विस्तृत कर लिया।

5. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?
A.एनी बेसेंट
B.सरोजनी नायडू
C.विजयलक्ष्मी पंडित
D.मैडम भीखाजी कामा
Ans-D

6. 'देवदास' उपन्यास के रचनाकार कौन हैं?
A.प्रेमचंद
B.शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
C.मैथिलीशरण गुप्त
D.जयशंकर प्रसाद
Ans-B

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 15 सितम्बर सन् 1876 ई. को हुगली ज़िले के एक देवानंदपुर गाँव में हुआ था। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय बांग्ला के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार थे। शरतचंद्र अपने माता पिता की नौ संतानों में एक थे। शरतचंद्र ने अठ्ठारह साल की उम्र में बारहवीं पास की थी।

7. 27 दिसंबर, 1911 में पहली बार 'जन-गण-मन' कहाँ पर गाया गया था?
A.मुम्बई
B.लखनऊ
C.कोलकाता
D.गुजरात
Ans-C

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता
1772 तक कोलकाता ब्रिटिश भारत की राजधानी नहीं बना, उस वर्ष प्रथम गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने प्रान्तीय मुग़ल राजधानी मुर्शिदाबाद से सभी महत्त्वपूर्ण कार्यालयों का स्थानान्तरण इस शहर में किया। 1773 में बंबई और मद्रास, फ़ोर्ट विलियम स्थित शासन के अधीन आ गए। ब्रिटिश क़ानून को लागू करने वाले उच्चतम न्यायालय ने अपना प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार शहर में 'मराठा खाई' तक लागू करना प्रारम्भ कर दिया।


8. भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था?
A.दादाभाई नौरोजी
B.सर सैयद अहमद ख़ाँ
C.रविन्द्र नाथ टैगोर
D.जेम्स हिक्की
Ans-D

9. 'सैडलर आयोग' का सम्बन्ध किससे था?
A.न्याय
B.राजस्व प्रशासन
C.पुलिस प्रशासन
D.शिक्षा
Ans-D

10. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया?
A.लॉर्ड डलहौजी
B.लॉर्ड कर्ज़न
C.लॉर्ड वेलेजली
D.लॉर्ड कार्नवॉलिस
Ans-D

11. किस वर्ष उड़ीसा बिहार से पृथक हुआ?
A.1930 में
B.1933 में
C.1936 में
D.1937 में
Ans-C

12. पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था?
A.बाल गंगाधर तिलक
B.दादाभाई नौरोजी
C.बटुकेश्वर दत्त
D.सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
Ans-A

बाल गंगाधर तिलक
बाल गंगाधर तिलक विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता की नीवं रखने में सहायता की। उन्होंने 'इंडियन होमरूल लीग' की स्थापना (सन 1914 ई.) की और इसके अध्यक्ष रहे तथा सन् 1916 में मुहम्मद अली जिन्ना के साथ लखनऊ समझौता किया, जिसमें आज़ादी के लिए संघर्ष में हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रावधान था।

13. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर-जनरल कौन था?
A.सी. राजगोपालाचारी
B.राजेन्द्र प्रसाद
C.लॉर्ड माउंटबेटन
D.लॉर्ड कैनिंग
Ans-A

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
सी. राजगोपालाचारी को 1947 में देश के पूर्ण स्वतंत्र होने पर बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अगले ही वर्ष वह स्वतंत्र भारत के प्रथम 'गवर्नर जनरल' जैसे अति महत्त्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए गये। सन् 1950 में वे पुन: केन्द्रीय मंत्रिमंडल में ले लिए गये। इसी वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मृत्यु होने पर वे केन्द्रीय गृह मंत्री बनाये गये।

14. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे?
A.सर्वपल्ली राधाकृष्णन
B.गाँधीजी
C.मदन मोहन मालवीय
D.इनमें से कोई नहीं
Ans-C

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
महामना मदन मोहन मालवीय समिति के सचिव 'पं. शशि मालवीय' के अनुसार गौ, गंगा व गायत्री महामना के प्राण थे। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में बाकायदा एक बड़ी गौशाला बनवायी थी। इस गौशाला की देखरेख का काम विश्वविद्यालय के कृषि कॉलेज को सौंपा गया था। गंगा उन्हें इस क़दर प्यारी थीं, कि उन्होंने न सिर्फ़ गंगा के लिए बड़े आंदोलन किए, वरन गंगा को विश्वविद्यालय के अन्दर भी ले गए थे

15. 'भूदान आंदोलन' किसने प्रारंभ किया था?
A.महात्मा गाँधी
B.जयप्रकाश नारायण
C.विनोबा भावे
D.राम मनोहर लोहिया

Ans-C

विनोबा भावे
विनोबा भावे का 'भूदान आंदोलन' का विचार 1951 में जन्मा। जब वह आन्ध्र प्रदेश के गाँवों में भ्रमण कर रहे थे, भूमिहीन अस्पृश्य लोगों या हरिजनों के एक समूह के लिए ज़मीन मुहैया कराने की अपील के जवाब में एक ज़मींदार ने उन्हें एक एकड़ ज़मीन देने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद वह गाँव-गाँव घूमकर भूमिहीन लोगों के लिए भूमि का दान करने की अपील करने लगे और उन्होंने इस दान को गांधीजी के अहिंसा के सिद्धान्त से संबंधित कार्य बताया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें