गुरुवार, 6 नवंबर 2014

General Knowledge In Hindi

      1. विजयनगर का प्रथम शासक कौन था, जिसने पुर्तग़ालियों के साथ संधि की?
A.हरिहर प्रथम
B.बुक्का द्वितीय
C.देवराय द्वितीय
D.कृष्णदेव राय
Ans- D
अरब एवं फ़ारस से होने वाले घोड़ों के व्यापार, जिस पर पुर्तग़ालियों का पूर्ण अधिकार था, को बिना रुकावट के चलाने के लिए कृष्णदेव राय को पुर्तग़ाली शासक 'अल्बुकर्क' से संधि करनी पड़ी। पुर्तग़ालियों की विजयनगर के साथ सन्धि के अनुसार, वे केवल विजयनगर को ही घोड़े बेचेंगे। उसने उसे भटकल में क़िला बनाने के लिए अनुमति इस शर्त पर प्रदान की कि, वे मुसलमानों से गोवा छीन लेंगे।

2. बीजापुर का 'गोल गुम्बज' किस शासक का मक़बरा है?
A.आदिलशाह प्रथम
B.इसमाइल आदिलशाह
C.मुहम्मद आदिलशाह
D.इनमें से कोई नहीं
Ans-C

3. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस सुल्तान ने कराया?
A.अलाउद्दीन हुसैन शाह
B.राजा गणेश
C.नुसरत शाह
D.इनमें से कोई नहीं
Ans-C

4. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्कार स्त्रियों एवं शूद्रों के लिए वर्जित था?
A.चूड़ाकर्म
B.उपनयन
C.नायकरण
D.पुंसवन
Ans-B

उपनयन Upanayana
'उपनयन' का अर्थ है "पास या सन्निकट ले जाना।" किन्तु किसके पास ले जाना? सम्भवत: आरम्भ में इसका तात्पर्य था "आचार्य के पास (शिक्षण के लिए) ले जाना।" हो सकता है; इसका तात्पर्य रहा हो नवशिष्य को विद्यार्थीपन की अवस्था तक पहुँचा देना। कुछ गृह्यसूत्रों से ऐसा आभास मिल जाता है, यथा हिरण्यकेशि के अनुसार; तब गुरु बच्चे से यह कहलवाता है "मैं ब्रह्मसूत्रों को प्राप्त हो गया हूँ। मुझे इसके पास ले चलिए। सविता देवता द्वारा प्रेरित मुझे ब्रह्मचारी होने दीजिए।" मानवग्रह्यसूत्र एवं काठक. ने 'उपनयन' के स्थान पर 'उपायन' शब्द का प्रयोग किया है। काठक के टीकाकार आदित्यदर्शन ने कहा है कि उपानय, उपनयन, मौञ्चीबन्धन, बटुकरण, व्रतबन्ध समानार्थक हैं।

5. 'जाति पाति पूछै नहीं कोई, हरि को भजै सो हरि को होई' - ये पंक्तियाँ किसकी हैं?
A.रामानंद
B.कबीर
C.तुलसी
D.सूर
Ans-A
वैष्णवाचार्य स्वामी रामानंद का जन्म 1299 ई. में प्रयाग में हुआ था। इनके विचारों पर गुरु 'राघवानंद' के विशिष्टा 'द्वैतमत' का अधिक प्रभाव पड़ा। अपने मत के प्रचार के लिए इन्होंने भारत के विभिन्न तीर्थों की यात्रा कीं। तीर्थाटन से लौटने पर अनेक गुरु-भाइयों ने यह कहकर रामानंद के साथ भोजन करने से इंकार कर दिया कि, इन्होंने तीर्थाटन में छुआछूत का विचार, नहीं किया होगा।

6. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
A.1526 ई. में
B.1576 ई. में
C.1605 ई. में
D.1660 ई. में
Ans-B
7. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र है?
A.सितार
B.तबला
C.सरोद
D.वीणा
Ans-D

वीणा
वीणा एक ऐसा वाद्य यंत्र है, जिसका प्रयोग 'शास्त्रीय संगीत' में किया जाता है। वीणा एक तत वाद्य है। प्राचीन ग्रन्थों में गायन के साथ वीणा की संगति का उल्लेख मिलता है

8. ऋग्वेद में जिस अपराध का सबसे अधिक उल्लेख किया गया है, वह था?
A.हत्या
B.अपहरण
C.पशु चोरी
D.लूट और राहजनी
Ans-C

9. अकबर काल में भू-राजस्व व्यवस्था की प्रसिद्ध नीति 'आइन-ए दहसाला' पद्धति किसके द्वारा निर्मित की गई थी?
A.शाह नवाज़ ख़ाँ
B.टोडरमल
C.अब्दुर्रहीम रहीम खानखाना
D.मुल्ला दो प्याजा
Ans-B
टोडरमल, अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तथा अकबर के अर्थमंत्री थे। भू-राजस्व व्यवस्था 'आइन-ए दहसाला' उन्हीं के द्वारा निर्मित की गई थी।

10. भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल कौन था?
A.वारेन हेस्टिंग्स
B.इरविन
C.विलियम बैंटिक
D.लॉर्ड कैनिंग
Ans-B

11. भारत में सबसे पहला सूती वस्त्र मिल किस शहर में स्थापित किया गया था?
A.सूरत
B.अहमदाबाद
C.बंबई
D.कोलकाता
Ans-C

नरीमन पाइंट, मुम्बई
सूती वस्त्र उद्योग, जिसके कारण 19वीं शताब्दी में अहमदाबाद नगर समृद्ध हुआ, अब भी महत्त्वपूर्ण है, लेकिन अब इसका पतन हो रहा है, क्योंकि कई सूती वस्त्र मिलों को रूग्ण इकाई घोषित कर दिया गया है। नए विकासशील उद्योगों में धातु, रसायन, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, इंजीनियरिंग और कई प्रकार के सहायक उद्यम शामिल हैं।

12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष थीं-
A.सरोजनी नायडू
B.भीखाजी कामा
C.एनी बेसेंट
D.विजयलक्ष्मी पंडित
Ans-C

एनी बेसेंट
एनी बेसेंट भारतीयों की स्वतंत्रता की ज़बरदस्त पक्षधर थीं। 1914 में उन्होंने भारतीय राजनीति में प्रवेश किया और 1917 में निर्वाचन समिति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं। आमतौर पर पार्टी का अधिवेशन समाप्त होने पर राजनीतिक दल के अध्यक्ष निजी जीवन में व्यस्त हो जाते थे, लेकिन एनी बेसेंट ने पूरे वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर पार्टी को संगठित करने का कार्य किया।

13. 'पंजाब केसरी' का ख़िताब किसको दिया गया था?
A.रणजीत सिंह
B.सरदास बलदेव सिंह
C.भगत सिंह
D.लाला लाजपत राय
Ans-D

लाला लाजपत रायलाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय (जन्म-28 जनवरी, 1865, मृत्यु- 17 नवंबर, 1928)। आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय राय 'पंजाब केसरी' कहे जाते हैं। लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिये अपने प्राणों का बलिदान किया।

14. गांधीजी ने किस क़ानून को 'काला क़ानून ' कहा था?
A.रॉलेट एक्ट
B.माण्टेग्यू घोषणा
C.हंटर आयोग
D.कम्युनल अवार्ड
Ans-A

15. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी?
A.कांस्य युग
B.पाषाण काल
C.नवपाषाण युग
D.लौह युग
Ans-A




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें